Thursday, 16 February 2017


कागज़ की बू !
उसकी आँखे तो झुकी थी ही ,उसके हाथो के साथ ओंठ भी थरथराए -"लीजिये "
मेरे सामने थी निमन्त्रण पत्रिका ,उसके विवाह की !!
अब बारी थी मेरी पलको के थरथराने की ,उधार की एक मुस्कान चस्पा कर मेरे अधर खुले --"ओह !थैंक्स ...जानते थे ये निमंत्रण मिलेगा पर मिला भी तो तुम्हारे हाथो !तुम्हारे हाथो !!!
बेठो !सॉरी !बेठिये ,मे चाय लाती हु ,अब तो आपकी चाय 'शकर 'से ही मीठी करना पड़ेगी ."...
किचिन में जाते ही हाथ में लिए निमंत्रण पत्र परपानी की कुछ बुँदे दिखी शायद आँखों से ही गिरी थी , न मालुम उसकी या मेरी .पत्र होता तो पानी से कुछ मिटाता ...धुधंला होता पर ये पत्र तो मुद्रित है ---
किचिन में जलने कि बू फैली थी ..हां !कागज़ जलने की ही
अरविन्द दीक्षित

No comments:

Post a Comment