Tuesday, 14 February 2017


श्रुति परंपरा से -----"बारता "
एक भैस ओ चिड़िया ,पक्की सहेली ,,,एक दिन चिड़िया भैस से बोली --"चल री !एक खेल खेले ,तू मै तेरे पर पोट्टी करू ,तू मुझ पर ,खेल शुरू पहले चिड़िया ने भैस पर की...फिर आया भैस का नम्बर .....भैस के पोट्टी करते ही गोबर में गई गड़ बेचारी चिड़िया ....
पास खड़ी बिल्ली हुई बहुत खुश ,खाने को चिड़िया दौड़ीदौड़ी आई ,,,अब चिड़िया चहचहाई ---"छिः !गन्दी को खायेगी ,पहले मुझे नहला तो दे ,बिल्ली ने चिड़िया को नहलाया फिर खाने का नंबर आया ,चिड़िया ने फिर बहलाया --"पगली !गीली गीली खायेगी ?ज़रा मुझे सूख तो जाने दे ...मान गई बिल्ली ,करने लगी चिड़िया के सूखने का इन्तजार ........
थोड़ी देर में चिड़िया ने पंख फड़फड़ा देखे और फ़ौरन पेड़ और जा बेठी ,ओ ऊपर ताकती बिल्ली से चहचहा बोली ----
टुकुर मुकुर क्या देखे ,पैलै (पहले )ई खा लेती "
अब आगे और क्या ,बजाओ ताली
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment