Tuesday, 25 April 2017

खिलोने वाला ""
खुली जब आँखे ....देखा शॉप का सारा सामन फैला था बीच सडक !
न कोई दंगा न भूकंप फिर ...फिर .......
निगाहें जा टिकी पत्नी रूपी भरी बन्दुक पर ...निरंतर बरस रही थी गोलिया ..................
"हाँ !मेने ही फेकी है ...साड़ी चाकलेट्स ,केंडीस ,बिस्किट ..बस बहुत हुआ ...अब लगाइओये लॉक और पधारिये अपने घर "
"अरे मेरी सदय !आज इतनी निर्दय ..............!
हाँ !जानती हु लोग तुम्हे खिलोने वाला कहते और तूम हो भी खिलोने वाला कहानी के नायक समान .......बच्चे हमारे दूर ....हमे बच्चो में ही मन बहलाना तुम्हारी पर्याप्त पेंशन .बच्चो के भेजे जबरन मनी ऑर्डर्स ,हमे कमी है क्या?पर ...............
.."थोड़े से नुकसान से चलने वाली शॉप ..क्यों किरकरी बन रही आप की आँख की!
"किरकिरी ...जानती हु इस शॉप से कितना बंट जाता मुफ्त में, बच्चो में, ....दान धर्म पूजा पाठ सदा से ने तुम्हे सुहाया न हमें !हमारी सदा से यही पूजा यही आराधना !"
जंग लगी ,पुरानी बन्दुक !ट्रेगर अटकने से रुकती सी लगीलेकिन फिर गोलियों की बोछार .
""फिर आज .................."
स्वर का तेल पा ट्रेगर फिर गति पकड़ गया
"आज ..तुमने देखे पिछले की दिनों से टी वी न्यूज़ चेनल ..देखा कोई न्यूज़ पेपर ...ओह कितना वीभत्य कितना कटु सत्य !.इसका इतना अधिक प्रचार .....कितना फै ला दिया आक्रोश ..नही जानते आने वाले कल को कितना पडेगी महँगी !किसी मासूम हथेली पर .किसी अजनबी की रखी एक चाकलेट .....इन विषैली हवाओं से कितनी विषैली हो उठेगी वो इक चाकलेट .कोई खिलोने वाला भीड़ तंत्र के पागल हाथो खिलोने सा टूट नही जाएगा ..तुम बाहर निकालो मे लगाती लॉक ."
दुसरे दिन भी शॉप पर लॉक ही था राम धुन के साथ आ रही थी एक शव यात्रा !शायद किसी खिलोने वाले की !
अरविन्द दीक्षित
सम्बन्ध 
"अबे !बेशर्म ,मैने तुझे अमित्र किया फिर भी जब तब क्यों घूस आता मेरे इन बाक्स में ?"
"जब सम्बन्ध दो के बीच होता तो कोई अकेले तोड़ने का फैसला कैसे ले सकता है ?"
"अच्छा !ये बात ! लगता है ,अब ब्लाक ही करना पड़ेगा "
"ब्लाक ! रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय "
"शायद तुम सही हो लेकिन इक शर्त ,,"
"कोई शर्त होती नही प्यार में फिर भी ..."
"आगे कोई शरारत नही "
"ओ के ,बस ..देखो रूठा न करो ,हम तो मानते रूठे सुजन मनाइए जो रूठे सो बार "
फेस बुक के सुचना फलक पर इक सुचना फ्लेश हुई ---आपकी मित्रता रिक्वेस्ट स्वीकृत की गयी ,
अरविन्द दीक्षित २४/०४/२०१७
तलाश ----
"ट्रिन ट्रिन "
"आइये !अंदर आइये "
"क्या एक ग्लास पानी ..."
"जरुर फ्रिज तो नही मटके से लाया अभी .."
पानी लाने हेतु अन्दर जाने को ज्यो ही मै मुडा ,उसने तत्काल मुझे धक्का दे जमीं पर गिरा दिया .साथ लाइ रस्सियों से मुझे जकड़ ,तत्काल ही अपने बेग से तेज छुरिया निकाल लगा तेजी से मेरा चेहरा तराशने ...में दर्द से चीखता गिडगिडया -
"अरे अरे !भाई साब ,आप ये क्या कर रहे ?"
"चोप्प साले !तेरा कई दिनों से पीछा कर रहा ...बड़ा भला आदमी बना फिरता ..अभी बताता तेरा असली चेहरा ..बनावटी चेहरों से भरे मेरे बेग में आज शामिल हो जायेगे तेरे भी कई चेहरे ..."
मेरे चेहरे से परत दर परत चमड़ी उधेड़ थक गया ओ बुदबुदाया --"
"धत तेरे की !ये तो भला आदमी ही निकला स्साला मुखोटा विहीन भला आदमी "
वह निराश अनबुझी प्यास लेकर जा रहा था .मेने उसे बहुत पुकारा -"भाई साब पानी तो ..."
पर उसके कदमो की आहटमें मेरी पुकार गुम ही गई .
अरविन्द दीक्षित

Tuesday, 11 April 2017

----------आकवर्ड--------लघुकथा 
"हेलो !मम्मी ...मै आपका दामाद ...निखिल ..अरे !...अरे ....आपकी आवाज केसी सुनाई पद रही ....लगता है शायद सर्दी लग गी आप को !क्या ....डाक्टर को भी नही दिखाया अच्छा ....अच्छा .मै जानता हु आपके साहबजादे ,मेरे साले साहब को !उन्हें उनकी सुसराल वालो से फुर्सत ही कंहा?आप चिंता क्यों करती है -----मै हु ना !आप मेरी मम्मी को हास्पिटल ले जाने का पूछ रही है वे खुद पैदल ही दिखा आएगी ..सच कहु ...मुझे उस बुढ़िया को कार से खेराती अस्पताल ले जाना बड़ा आकवर्ड लगता है और भगवान् इस बुढ़िया से जाने कब पीछा छुड़ावेगा
.खेर छोडो !मै तुरंत आ रहा हु हमे आप की कुतिया ....सारी मम्मी .....अपनी पम्मी को भी तो वेटेनरी हास्पिटल दिखवाना है अरे बाप !........पम्मी फिर छीकी ...मै आया अभी आया .
उनकी कार तेजी से सुसराल की और रवाना हो गई घर में मम्मी की दर्द से कराहती आवाजे कार की गर्द में गम हो चुकी थी .
अरविन्द कुमार दीक्षित 
देवदास --
कभी कभी अनचाहे ही अनजाने लोगो की निजी चर्चा देव फेस बुक वाल पर आ ही जाती है .ऐसी ही एक चर्चा -----------
देव :ही पारो !खोज ही लिया मेने तुम्हे ?
पारो :उफ्फ्फ्फ़ !तुम ज़िंदा हो अब तक !और और ----शराब ओ चन्द्र मुखी दोनों को छोड़ फेसबुक पर !
देव :छुट गए -----सब छुट गए --बस एक विकल्प -- एक सहारा --बेचारी फेस बुक पर यहाँ भी ----एक तल्खी ----ईर्ष्या----तुमसे ईर्ष्या !पारो तुमसे ---...
पारो :इर्ष्या ----आपको ईर्ष्या ---------मुझसे इर्ष्या !
देव : हा पारो ,तुम्हारी चम् चमाती कारो का काफिला , उच्च शिक्षा पाते बच्चे तुम्हारा फेला हुआ मित्र समूह ,और इन सब से बढ़ कर तुम्हारी फेसबुक वाल पर आती असख्य लाइक ,कमेन्ट -----
पारो : देवबाबू आप हद से आगे जा रहे है ,मेरा मित्र समूह मुझ्सेकई दिनों से आग्रह कर रहा है की आप जेसे फटीचर ,नालायक बदतमीज को अपनी फेस बुक पर ब्लाक कर दू ,अन्फ्रेंड कर दू ?
देव बाबु : हा !हा---------तुम ब्लाक करोगी -------तुम !भूल गई ----बचपन में मारी छड़ी का मस्तक पर लगा निशान !पर मुझे याद है ------तुमने कैसे अपनी ममता के आँचल में छिपाया था मेरा हर अपराध !तभी तो आज तक अपराध किये ही जा रहा हु मे !
पारो : देव बाबू आज भी आप उसी युग में जी रहे है .ये महिला सशक्तिकरण का युग है ----आज मेरे पास बंगला है गाडी है मित्रो का समूह है .आप के पास क्या है ?
देव :मेरे पास हा हा (हंसी )है .
पारो :बस्स ! मे जानती आप यु नहीं मानेगे तो लो इसी क्षण ब्लाक किया मेने .
इसके बाद ---सब अद्रश्य होना ही था पर एक प्रश्न अब भी उभरा हुआ था क्या मन भी फेस बुक है ?क्या वंहा भी ब्लाक किया जाना संभव है ?
बताइये न देव बाबू ?आप भी तो बताइये श्रीमती पारो ?
एक मूक फिल्म --
रेडी ,लाईट ,कैमरा एक्शन ,स्टार्ट ....
सीन एक --एक बुजुर्ग दम्पति भीड़ भरी बस में जेसे तेसे चढ़े बस में दो सीट रिक्त एक जवान महिला के पास दूसरी उसके पीछे ही जवान मर्द के पास ...बुजुर्ग ने फुर्ती दिखाते महिला के पास की सीट पर कब्जा किया पिछली सीट पत्नी के लिए आरक्षित ..
सीन ओके .
सीन दो ..कैमरे की नजर बुजुर्ग की सीट पर ..बुजुर्ग की कामुक नजरे ..पास बेठी महिला के शारीर की गोलाइयो के नापजोख में व्यस्त ...महिला की नजर जेसे ही बुजुर्ग पर गिरी उसने खिड़की के बाहर मुंह निकाला ,आवाज आई "पिच्च"
सीन ओके ...
सीन दो ;;बेचेन घबराये से बुजुर्ग ने पिछली सीट पर पत्नी को और देखा वह भी नीची नजरे किये ,कनखियों से निहार रही अपने सहयात्री को ..उसके मुंह में भी ढेर सारी लार थूंक.
पर पिच्च की आवाज नही ...निगल गई शायद ...
सीन ओके
सीन तीन ...लेखक ओ डायरेक्टर पर गालियों ,जूतों की बोछार ....
सीन ,,कट कट कट लाईट आफ
अरविन्द दीक्षित
वर्दी 
"जिसकी वर्दी ,उसकी निष्ठा "
"साब जी साबजी ..गोली मत चलाइये ..हम दुशमन नही ..हम तो आपके मुलुक के ..."
"मुलुक के !ये यूनिफार्म ...."
"यूनिफार्म तो दुश्मन का ही ..उनके मुलुक में ..मिशन हादसा "
"वेरी गुड !कितने धमाके ?कितनी बिल्डिग कितनी जाने ?
"माफ़ी ..साब ,मिशन नाकामयाब ."
"वजह ?"
"साब साब वजह ये यूनिफार्म ही ..इसे पहनते ही मगज फिरा ओ मुह से निकला जय -हिन्द फिर तो उस मुलुक में हथियारों की और हाथ ही नही बढ़ पाए "
साहब अपनी टुकड़ी और मुड़े ,ओ पूछा ..
"इनके साथ क्या सुलूक किया जाए ?"
"साहब !ये तो वर्दी का असर ...सैनिक का क्या ....जिसकी वर्दी उसमे निष्ठा "
टुकड़ी के एक सैनिक की आवाज थी ..न जाने सुनी गई या रही अनसुनी ...
अरविन्द दीक्षित ...

Sunday, 9 April 2017

महत्वाकांक्षा
"आज मेरे पास मोटर बंगला धन -दोलत क्या नहीहै मेरेपास ?"
"वत्स ! नही है तो तेरेपास ..संतोष धन ,,"
"ओह !चीटर !वो ,,वो क्यों नही दिया?दे फ़ौरन दे संतोष भी .."
"तथास्तु "
"अरे अरे!मायावी ये केसा तेरा तथास्तु ..सब ले भीलिया!! जा जा अभी भी मेरे पास शेष है..मेरी हिम्मत ,मेरी महत्वाकांक्षा ..."
अरविन्द दीक्षित
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
लघु कथा -
"अरे अरे !अभी तो आप ...आकाश छूने के करीब ..उपरी सिरे पर पर ओ अभी ही ...."
"हां अभी ही निचले सिरे पर ..निचला सिरा विस्तरित ...उपरी सिरा सकरा होता गया .."
"विस्तरित ..संकरा ...सीधे ही बताओ न "
"सीधे ..तो सुन हम जितने उपर जाते ..अपनों को खोते ही जाते ...बुलंदी पर पहुच ...तनहा ..बिलकुल तन्हा ....मै अपनी सुख -सुविधा त्याग सकता हु पर ...नही छोड़ सकता अपना चेन ..मेरे अपने ...ओ तुम "
..............जाने क्यों उस सफलतम व्यक्ति ने अपनी आँखे काले चश्मे से ढक ली .
अरविन्द दीक्षित ...
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


जब से तुमने प्यार किया है ,
साँसों में दीवानापन है .
थी मन बगिया प्यासी प्यासी ,
अधर हास को तरस रहे थे ,
लेकर बोझिल एक उमरको .
नयन पहर से बरस रहे थे
तुमने कूक भरी तब ही से
महका ,बहका उपवन है /
... जब से तुम ने ....
अरविन्द (रचना काल ...काले थे जब बाल )


तारीख ------(लघु कथा )
"क्यों बुढ्ढे !कहा चल दिया ?सेर के बहाने चला गप्पबाज़ी को !जा ,पहले बाज़ार जा और अच्छा मोल भाव कर,सब्जी ला !और हा !dhayan रहे जेब खर्च नही चुराना !(बहु रानी का आदेश ---माह की तारीख २६
"पापा !आपको कष्ट तो होगा पर --------प्लीज !बाजार से सब्जी ला दीजिये न "वही बहुरानी माह की तारीख --०१
"पापाजी !----------कहा जा रहे ?--------सब्जी लाने ?न बाबा !आपसे इस उम्र में सब्जी मगवाना हमे शोभा देगा ?आपके भोजन की थाली मेने तेयार कर दी चलिए ,पहले गरमा गर्म भोजन कीजिये !--------------फिर "हम दोनों " चलते हे बैंक ---------आपकी पेंशन लाने"(वही बहुरानी वही आवाज किन्तु माह की तारीख ०७ --बेंक से पेंशन प्राप्त होने की -----
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------खडूस हेड साब ,
योगी इफेक्ट रोमियो बड़ा चर्चित याद दिलाता इक घटना 
बरसों पहले मेरे यहाँ इक हेड साब पदस्थ थे पोलिस के नाम एक धब्बा रिश्वत तो ठीक थाणे में आने वाले हफ्ते के बटवारे से भी दूर ,बड़े सख्त तभी नाम मिला खडूस हेड साब ,
लगने वाले मेले में ,चूड़ी बाजार में मंडराता टिड्डियो की तरह रोमियो दल 
इस हरे भरे लेकिन पोलिस के लिए मरुस्थल में तैनात खडूस हेड साब ...
इक नवयुगल घबराया बाजार में प्रविष्ट होने में था घबराया ,बहस त्रिया हठ ..जीता पत्नी ने बाजार में प्रवेश किया ...नारी ओ खरीददारी ..देर तो लगना
भीड़ से दूर खड़े बेचारे श्रीमान अकुलाये ,श्रीमती को बुलाने कर दिया इशारा ओ उसी क्षण हेड साब ने निहारा ...
बस हेड साब से सख्त निकला उनका डंडा खूब बजा भई खूब ही बजा श्रीमान की पीठ पर 

लोट के बुध्दू घर को आये-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Monday, 3 April 2017

श्रवण कुमार 
हादसा ---
"जिल्लेसुभानी ,शहंशाहे हिन्द जलालुद्दीन अकबर तशरीफ ला रहे है होशियार्र्र्रर " 
आवाज लगाते हुए शहजादे सलीम पिछले कमरे रूपी नेपथ्य में जा चुके थे ,,
इन तथाकथित शहंशाह ओ शहजादे की बीच कोई अनारकली नही थी था तो बस ....
पिता का नजदीक आता रिटायरमेंट ओ इकलोते पुत्र की बेरोजगारी ..
पिताजी ने हुए अपनी खटारा सायकिल से उतरते ही हांपते हुए पुकार लगाईं --"अजी सुनती हो .आज मेरे साथी के पुत्र सुशिल ने आफिस ज्वाइन कर लिया .कितना सुशिल ..आज दिन भर मुझे चाचाजी पुकारते मुंह नही सूखा ओ एक तुम्हारे 'शहजादे ..जिन्हें दिन भर मटरगश्ती भांडगिरी,बाप की मजाक बनाने के अलावा ......"
नेपथ्य में सुन रहे शहजादे का धेर्य टूट गया मर्यादा के परदे तोड़ता ,चीखता मंच पर अवतरित हुआ ,
"सुशील ओ सुशिल ...कोन सा दुर्गुण नही उसमे ...बस एक गुण ...उसके पिताजी की हादसे में हुई मोत ओ .पा गया अनुकम्पा नियुक्ति ..पापा ..आप भी काश किसी हादसे ..."
शहजादे की निगाहें सहसा 'जोधा बाई के सोभाग्य चिन्हों पर पड़ी ...वह सुबुकता हुआ वापस नेपथ्य में लुप्त हो गया .
अरविन्द दीक्षित
लघु कथा -
"अरे अरे !अभी तो आप ...आकाश छूने के करीब ..उपरी सिरे पर पर ओ अभी ही ...."
"हां अभी ही निचले सिरे पर ..निचला सिरा विस्तरित ...उपरी सिरा सकरा होता गया .."
"विस्तरित ..संकरा ...सीधे ही बताओ न "
"सीधे ..तो सुन हम जितने उपर जाते ..अपनों को खोते ही जाते ...बुलंदी पर पहुच ...तनहा ..बिलकुल तन्हा ....मै अपनी सुख -सुविधा त्याग सकता हु पर ...नही छोड़ सकता अपना चेन ..मेरे अपने ...ओ तुम "
..............जाने क्यों उस सफलतम व्यक्ति ने अपनी आँखे काले चश्मे से ढक ली .
अरविन्द दीक्षित ...महत्वाकांक्षा
"आज मेरे पास मोटर बंगला धन -दोलत क्या नहीहै मेरेपास ?"
"वत्स ! नही है तो तेरेपास ..संतोष धन ,,"
"ओह !चीटर !वो ,,वो क्यों नही दिया?दे फ़ौरन दे संतोष भी .."
"तथास्तु "
"अरे अरे!मायावी ये केसा तेरा तथास्तु ..सब ले भीलिया!! जा जा अभी भी मेरे पास शेष है..मेरी हिम्मत ,मेरी महत्वाकांक्षा ..."
अरविन्द दीक्षित
मन की भाषा ,
दुरूह लिखावट
कोई तो बांचे