Tuesday, 25 April 2017

तलाश ----
"ट्रिन ट्रिन "
"आइये !अंदर आइये "
"क्या एक ग्लास पानी ..."
"जरुर फ्रिज तो नही मटके से लाया अभी .."
पानी लाने हेतु अन्दर जाने को ज्यो ही मै मुडा ,उसने तत्काल मुझे धक्का दे जमीं पर गिरा दिया .साथ लाइ रस्सियों से मुझे जकड़ ,तत्काल ही अपने बेग से तेज छुरिया निकाल लगा तेजी से मेरा चेहरा तराशने ...में दर्द से चीखता गिडगिडया -
"अरे अरे !भाई साब ,आप ये क्या कर रहे ?"
"चोप्प साले !तेरा कई दिनों से पीछा कर रहा ...बड़ा भला आदमी बना फिरता ..अभी बताता तेरा असली चेहरा ..बनावटी चेहरों से भरे मेरे बेग में आज शामिल हो जायेगे तेरे भी कई चेहरे ..."
मेरे चेहरे से परत दर परत चमड़ी उधेड़ थक गया ओ बुदबुदाया --"
"धत तेरे की !ये तो भला आदमी ही निकला स्साला मुखोटा विहीन भला आदमी "
वह निराश अनबुझी प्यास लेकर जा रहा था .मेने उसे बहुत पुकारा -"भाई साब पानी तो ..."
पर उसके कदमो की आहटमें मेरी पुकार गुम ही गई .
अरविन्द दीक्षित

No comments:

Post a Comment