Sunday, 9 April 2017



जब से तुमने प्यार किया है ,
साँसों में दीवानापन है .
थी मन बगिया प्यासी प्यासी ,
अधर हास को तरस रहे थे ,
लेकर बोझिल एक उमरको .
नयन पहर से बरस रहे थे
तुमने कूक भरी तब ही से
महका ,बहका उपवन है /
... जब से तुम ने ....
अरविन्द (रचना काल ...काले थे जब बाल )

No comments:

Post a Comment