Tuesday, 11 April 2017

वर्दी 
"जिसकी वर्दी ,उसकी निष्ठा "
"साब जी साबजी ..गोली मत चलाइये ..हम दुशमन नही ..हम तो आपके मुलुक के ..."
"मुलुक के !ये यूनिफार्म ...."
"यूनिफार्म तो दुश्मन का ही ..उनके मुलुक में ..मिशन हादसा "
"वेरी गुड !कितने धमाके ?कितनी बिल्डिग कितनी जाने ?
"माफ़ी ..साब ,मिशन नाकामयाब ."
"वजह ?"
"साब साब वजह ये यूनिफार्म ही ..इसे पहनते ही मगज फिरा ओ मुह से निकला जय -हिन्द फिर तो उस मुलुक में हथियारों की और हाथ ही नही बढ़ पाए "
साहब अपनी टुकड़ी और मुड़े ,ओ पूछा ..
"इनके साथ क्या सुलूक किया जाए ?"
"साहब !ये तो वर्दी का असर ...सैनिक का क्या ....जिसकी वर्दी उसमे निष्ठा "
टुकड़ी के एक सैनिक की आवाज थी ..न जाने सुनी गई या रही अनसुनी ...
अरविन्द दीक्षित ...

No comments:

Post a Comment