Tuesday, 29 August 2017



कहानी
“मेम साहब “
“राजा ,तुम्हारा पत्र “मैने अपने बैरे को आवाज  लगाई.उसे मेरी बात पर विश्वास ही आया .उसने वही से मुस्कुराते  हुए उत्तर दिया “क्यों साहब !मजाक को भी आपको यही मेरे काम का समय मिला ,मेरा पत्र !आप वहीं से ही पढ़ दीजिये “
     मै एक क्षण उसके भोले मुस्कुराते चेहरे को देखता रहा ,फिर मैने उसका पत्र पढ़ा “माँ बीमार है ,तुरंत आओ –मधुर “इतना सुनते ही राजू एकदम चौंक गया ,उसके चेहरे पर विषाद झलके लगा .उस पर ये परिवर्तन देख सहज जिज्ञासा से मैने पूछा “क्यों राजा ,ये मधुर कौन है और किसकी माँ बीमार है ?तुमने अब तक कभी इनके बारे में नही बताया ?”
राजू ,अपने स्कार्फ से खेलता हुआ फीकि मुस्कान से बोला “साहब !मेरे जीवन में बताने लायक था भी क्या ?मै तो अपने माता पिता का नाम तक नही जानता,हाँ ,ये जरुर भले से जानता की मेरी परवरिश  एक अनाथालय में हुयी ,और एक दिन ,एक साहब मुझमे न जाने कौन से खूबी देख मुझे अपने साथा घर ले गये,वो घर मेरी आशा के अनुकूल था ,मेरे सपनों का संसार था ,वहां एक नि:संतान महिला थी जिनका परिचय मुझे मेरी माँ के रूप में दिया गया .
हाँ !वे सचमुच माँ थी ,मै उनके सामीप्य में भूल ही गया की मे अनाथ था .कई नौकरों के होते हुए भी दिल के सम्पूर्ण वात्सल्य से मेरे सारे दैनिक कार्य खुद ही पुरे करती थी ,मुझे सारे वे सुख प्राप्य थे जो एक माँ से मिलते है “
मै ध्यानपूर्वक राजू के चेहरे की और देख रहा था ,उसके चेहरे पर से बच्चो सा भोलापन निरीह कातरता में बदलता जा रहा था .वह इक क्षण चुप रह अपनी हथेलियों की और देखता रहा फिर धीमे से मुस्कुरा कर बोला “  पर साहब ,विधाता मेरे हाथो में इस सुख की लकीरे ही खींचना भूल गया था सपनो का संसार अभी बसने भी न पाया वह आई ,जो मेरे सौभाग्य सूर्य को दूर उड़ा के ले गयी .माँ कई वर्षो बाद सच्चे अर्थो में माँ बनी .मेरा प्रतिव्दंदी बन मधुर उनकी गोद में आया .
ओह !सब कितने खुश थे उस दिन !घर में बहुत बड़ी पार्टी आयोजित थी ,उस पार्टी में मेरा ध्यान उन मेहमानों पर गया जो मेरी और संकेत कर  मेरा मजाक उड़ा ,कह रहे थे “आप इस छोकरे को जानते है ,वह बेचारा ,रमी के खेल का त्रेपनवा पत्ता है ,जब इच्छित पत्ता नही होता ,इसे लगाया जा सकता है ,लेकिन इच्छित पत्ता मिल जाने पर ..”?
मै अपनी कम उम्र में भी सब कुछ समझ चुका था ,मै रुआंसा सा ,सीधा माँ के पास पहुंचा जो अपने नवजात को गोद में लिटाये ,उसका सर सहला रही थी .मैने उन्हें पुकारा .मेरी आवाज सुन वे चोंक गयी ,अपने बच्चे को दूर लिटा मुझसे बड़े स्नेह से पूंछा “क्यों राजू ,तू इस तरह काँप क्यों रहा है ?”उनके स्नेहिल स्वर से मेरा बाँध टूट गया ,मैने उनसे रोते हुए कहा “माँ ,क्या सच में ,अब मेरी हैसियत रमी के जोकर जैसी हो गयी ,मेरा काम खत्म ओ मै दूध की मक्खी .”
इसके आगे सुनने की उनकी हिम्मत नही हुयी .मुझे बरबस अपने गले लिपटा बोली “तेरे कान आज जरुर किसी ने भरे है ,पगले ,ऐसा भी कहीं होता है “
मेरा सारा रोष आंसुओ में बह निकल गया ,फिर भी माँ का स्नेह सदा मेरे लिए उलझन ही बना रहा ,मै कभी निर्णय नही कर पाया कि वह वास्तविक स्नेह ही है या मात्र लोकाचार ?”
इतना कह राजू इक क्षण को रुक गया फिर सिगरेट सुलगा ,धुंए का एक बड़ा गुबार बाहर फेंक ,आगे कहना प्रारम्भ किया
“हाँ !मधुर के आने के बाद साहब का व्यवहार स्पस्ट ही था ,उन्हें मेरी आवयकता नही थी किन्तु वे खुद को उदार दानी सह्रदय कहलाना पसंद करते थे ,फिर भी मै वह धटना नही भूल पाता जब उन्होंने अपने सारे मुखोटे फेक मेरी माँ को मेम साहब बना दिया ,मेम साहब “
इन शब्दों के साथ ,राजू के चेहरे  पर उत्तेजना के चिन्ह दिखाई देने लगे .मैने उसे समझाते हुए कहा “छोडो भी राजू ,आज क्यों उत्तेजित हो रहे हो ,जो बीत गया उसे भूलना ही श्रेयस्कर है “
मेरी बात सुन ,राजू के चहरे से उत्तेजना लुप्त हो गयी .वह सहज मुस्कुराते हुए बोला “मैनेजर सा ,भूलना श्रेयस्कर भले हो लेकिन सहज नही .रही उत्तेजना ,तो वह साहब लोगो का शौक है अपना नही .फिर मै भी वह घटना क्रम कब भूल पाया .
एक शाम .स्कूल से बहुत प्रसन्न लौटा था परीक्षा में सर्वप्रथम जो आया था .घर आते ही मैने माँ के गले में हाथ डाल ,उनको उनका माउथ दिलवाने का वादा याद दिलाया हाँ उन्होंने अपना वादा पूरा भी किया ,उन्होंने तुरंत माउथ आर्गन मंगवाया किन्तु एक नही दो ,दुसरा उनके बेटे मधुर के लिए !
जब मैने बड़े आग्रह से मंगवाए माउथ आर्गन को एक बार भी मुँह से नही लगाया ,तो वे मेरी ईर्ष्या की भावना को समझ मुझे बहलाने का प्रयास करने लगी “राजू .तू तो पूरा बुध्दू है ,तू समझता क्यों नही ,मधुर और तू .मेरे जीवन के दो पहिये हो ,अत: जरूरी है दोनों पहियों में सामजस्य भी जरूरी है न ?”
उनकी बात मैने रोष से काट कहा”माँ ,मे अपने जीवन में किसी दुसरे को सहन नही कर सकता हूँ ,माँ ,मै ,दुसरा पहिया ,सामंजस्य नही रख सकता है ,बेहतर है वह यही टूट जाए .बिखर जाए “
साहब जाने कब से मौन खड़े ,हमारी बाते सुन रहे थे ,मेरे रोषित स्वर से वर्षो से बंधा धैर्य तीखे स्वर में फूट पड़ा “नमकहराम ,जो मै कहना नही चाहता था तू वही सुनना  चाहता है तो सुन मधुर से तेरी क्या बराबरी ?तेरा स्थान तो उन मेरे नौकरों की श्रेणी में है ,जिनकी जुबान साहब .मेमसाहब कहते कभी नही थकती .”
 मैने माँ की और देखा ,जो सजल आँखों से मेरी और ही देख रही थी धीमे से मुस्कुरा ,अभ्यस्त नौकरों की तरह ,मेरा हाथ अपने सिर की ओर उठा और मेरे मुँह से निकला “सलाम मेम साहब “
राजू ने अपनी भीगी पलके पोंछ ,गले के रुमाल को कस कर बांधते हुए बात को आगे  बढ़ाया “हाँ !इस घटना के बाद ,मै राजा से राजू बटलर बन गया .बटलर !बैरा !किन्तु इसके बाद भी मेम साहब का व्यवहार पूर्ववत स्नेहिल ही बना रहा किन्तु सिर्फ अकेले में ,अन्य लोगो की उपस्थिति में वे भी मेरे अपमान का कोई मौक़ा नही छोडती थी .
मधुर ओ साहब से निरंतर अपमानित होकर भी ममता से बंधा मै सब सहता ही रहा ,अपनी ओर से शिकायत का कोई मौक़ा ही नही देना चाहता था ,आखिर एक दिन अकेले में मेम साहब ,हाँ ,मेमसाहब ने मुझे स्पष्ट ही कह दिया “राजू .क्या तुम में ज़रा भी गैरत ,स्वाभिमान नही है ,खुद मैने भी कितनी तुम्हे अपमानित किया  ,लेकिन तुम पत्थर ही बने रहे ,तुम में भले स्वाभिमान न हो लेकिन मुझमे तो है ,तुम मेरा स्नेह हो ,मै तुम्हे अपमानित होते नही देख सकती ,लेकिन जहां मेरा बस ही नही वहां मै क्या करू ?तुम सब छोड़ यहाँ से चले जाओ ,निरंतर अपमान की ज्वाला में अपने साथ मुझे भी मत जलाओ “
राजू यह  कहते हुए रुक सा गया फिर एक ठंडी श्वास ले बोला –“साहब ,मारे और रोने भी न दे शायद इसे ही कहते है ,आखिर मै पराया ही ठहरा ,उन्होंने अपनेपन का सुंदर आवरण दे मुझे विदा कर ही दिया .”
आगे राजू और भी कुछ कहता इसके पूर्व ही मैने उसे समझाते हुए कहा “राजू ,जीवन अपने आप में एक बंधन है इसमें बंधे इंसान को उसकी इच्छा अनिच्छा जाने बिना ही ,अपनी भावुकता की तराजू में तौल के अपराधी ठहराना उसके साथ न्याय नही है .जाओ राजू ,जैसे भी है ,आखिर तुम्हारे है जाओ मिल तो आओ ही “    
मेरा अपनत्व भरा आग्रह राजू टाल न सका .जल्दी लौटने का वादा कर चुपचाप चला भी गया .
जब वह लौट कर आया अत्यंत प्रसन्न दिखाई दे रहा था .आते ही झूमता सा कहने लगा “साहब ,मुझे आज की छुट्टी चाहिए आज मेरे पास मेरी मेम साहब आ रही है ,मेरी माँ आ रही है ,जब मे वहां पहुंचा वे मेरा ही इन्तजार कर रही थी ,मुझसे कहा गया था की वे अचेत है ,पर नही वे तो मेरे इन्तजार में थक के सो गयी होंगी ..मेरी आवाज सुनते ही उन्होंने कराह कर आँखे खोल ली .मुझे अपने से लिपटा कर कहने लगी “राजू ,मेरे बच्चे ,तू आ गया ,पगले ,पहले कितनी बार तूने मुझे साथ चलने को कहा.पर तू नही जानता वो माँ नही मेमसाहब थी मेमसाहब .जिसे अपनी ममता से अधिक अपनी मर्यादा की चाहत थी ,तू अक्सर कहता था न की मेम साहब मुझे कोरी मीठी बातो से मत बहलाओ ,आज तुझे कोई भुलावा नही दूंगी ,ले आज अपना सबकुछ तुझे ही देती हूँ .उन्होंने तकिये के नीचे हाथ डाल कीमती गहनेओ कागज मेरे हाथो पर रख दिए .
मैने हाथ में ले ,सारे परिवार की ओर निहारा .सभी का मौन स्वीक्रति का लक्षण था ,तभी मेरे मन में एक निश्चय जगा ,मैने जाने किस प्रेरणा से ,उनका दिया सबकुछ आगे बढ़ ,मधुर के हाथो पर रख दिया और माँ की ओर उन्मुख होकर कहा”माँ बंटवारा  हो गया ,माँ तुम मेरे हिस्से में ,अब चलो मेरे साथ “
माँ तीव्र  वेदना में भी जोर से हँस पड़ी साहब की ओर गर्वित द्रष्टि से देख बोली “देख लिया ,मै न कहती थी की मै मेरे राजू को अच्छी तरह जानती हूँ ,ले राजू आज मै तेरी पुरानी जिद पूरी करती हु ,मेरी वजह से तू अकारण ही जलता रहा है न ,अब मुझे जलाकर अपनी तसल्ली कर लेना “
सहसा कार रुकने की आवाज से राजू चौंका और वे आ गयी  कहता हुआ तेजी से कार की ओर भागा ,
मेरे कदम बरबस ही उस ओर बढ़  गये मैने देखा राजू एक बीमार महिला को कंधे का सहारा देकर ,कार से उतार रहा है ,और वे उतरते ही राजू के कंधे पर हाथ रख कह रही है ‘देख राजू ,मै आ गयी ,आ गयी न “
हाँ !वे आ गयी थी ,लेकिन प्राणों ने श्री का साथ छोड़ दिया था ,राजू निर्जीव देह उठाये उसके कमरे की ओर बढ़ रहा था ,उसके ओठ बुदबुदा रहे थे “हाँ तुम आ तो गयी “
मेरे हाथ बरबस उस स्नेहमयी के प्रति श्रध्दा से जुड़ गये ओ आँखे सजल हो गयी .

Monday, 21 August 2017

कहानी
“समिधा “
ये साहित्यकार भी बड़े अजीब होते है भगवान् भी इन्हें न जाने कौन सी मिटटी से बनाता है इन्हें !एक ऐसे ही मेरे मित्र है ‘पंकज ‘जो साहित्यकार कम है ,विदूषक ज्यादा नजर आते है ,सदैव मजनूं ने घूमते रहते है ,
एक दिन जब मे उनसे मिलने उनके कमरे पर गया ,कमरा खुला था ओ श्रीमान गायब ,यु ही इन्तजार में सामने पड़ी उनकी डायरी खोल ली ,शायद कुछ नया लिखा हो .प्रथम पेज खोलते ही ‘व्यक्तिगत ‘के ताले ने मुझे रोकना चाहा ,लेकिन ‘अपनों से क्या छुपाव ‘की कुंजी से मैने ताला खोल .सारी नैतिकता को भूल पढ़ना प्रारंभ किया .
दिनांक .........
आज मे यु ही अकेला बैठा, विगत जीवन के टूटे स्वप्नों की याद में खोया था ,सहसा अपने करीब आती नारी छाया को देख चौंक गया ,पास आते ही वह छाया साकार हो चुकी थी ओह !ये तो समिधा है ,मेरी समिधा !.
समिधा ने पास आते ही ,बिना किसी भूमिका के ,अपने विशिष्ट अंदाज में ,जिद्दी बच्चे की तरह पैर पटकते हुए कहना प्रारंभ किया .
“आग लग जाने को ,जब से सुना की तुम कथाकार बन गये ,यह समझ की कथा ,लेखक की निजी अभिव्यक्ति  होती है अपना व्यक्तित्व ,अपनी कथा तुम्हारी रचनाओं में खोजती रही .
इस कथन के साथ ही विषाद की एक रेखा उसके चेहरे पर खींच गयी .फिर सांस ले निराश स्वर में बोली “पर मै तुम्हारी नजर में महत्वपूर्ण ही कब बन पायी उपेक्षित ही रही ,सदैव उपेक्षित “
समिधा की उदासी सदा ही मेरी कमजोरी रही ,उसे उदास देख ,मुझसे उसका आग्रह ताला न गया फ़ौरन कागज पेन लेकर बैठ गया .पेन को सर से टिकाये सोच ही रहा था की उसने फिर टोंका “क्यों ,अब भी बहलाने का ही विचार है ?”
              उसके भोले प्रश्न पर मै बिना मुसकाये रह न सका ,मैने सर झुका ,अपनी मुस्कराहट झुपाते हुए कहा “गुलाम की इतनी मजाल कहाँ ?कहिये ,कहाँ से प्रारम्भ  करु ?”
इतना सुनते ही प्रसन्नता की एक लहर उसके चेहरे पर दौड़ गयी जैसे इस उत्तर के लिए वह पहले से तैयार हो .उसने तुरंत ,अपना तकिया कलाम दोहराते कर कहा “सुधर गए .मुझसे से ही सुनना चाहते हो तो सुनो ,मंदिर से “
इतना कहते ही ,पूर्व स्म्रतियो ने उसे लाज से नहला दिया ,
एक क्षण को रुक ,किसी आज्ञाकारी बच्चे की तरह मैने पेन उठा ,लिखना प्रारम्भ किया .
कालेज होस्टल की एक शाम ,सदैव लापरवाह रहने वाले पंकज ने जब तीसरी बार अपनी टाई की नॉट खोल कर फिर से बांधते देखा .तो उसके रूमपार्टनर ने पूंछ ही लिया “क्यों यार !ये बिजली आज किस पर गिरने वाली हे ?सारा कालेज तो वेसे ही तुम पर फ़िदा है ,पर साले तुम ठहरे गाँव वाले किसी को लिफ्ट ही नही देते ?”
        पंकज ने अपनी तैयारी में व्यस्त ,अपने बाल संवारते हुए उत्तर दिया “बंधू ,हम यहाँ पढ़ने आये है ,न कि आशिकी करने ,और उसके लिए अपने पास न सूरत है न सीरत ,बस एक चरित्र ही तो है ,उस पर भी जाने कितनो के दांत ,जब से मिस सपना का सपना टूटा ,सुना है मेरे लिए श्रीमती बनर्जी शर्त लगा बैठी ,मुझे आज मंदिर बुलाया ही है “
बनर्जी का नाम सुनते ही रूम पार्टनर ने चोंक कर पंकज का हाथ पकड़ते हुए कहा-“वही मिसेस बनर्जी ,शहर की सबसे रंगीन तितली .यदि सच ही तुम्हे अपने चरित्र  की चिंता है ,तो उस मधुमक्खी से दूर ही रहो “
मित्र के हाथ को झटक पंकज अकेला ही मन्दिर की और चल पड़ा ,श्रीमती बनर्जी मुझे प्रतीक्षारत  ही मिली ,उसे आता देख वे मंदिर के अंदर चली गयी पंकज संकोच में व्दार पर खड़ा हो गया ,तभी मंदिर के अंदर से आती आवाज ने उसे चुनौती सी दी “अंदर आ जाओ ,विश्वास मानो मे नरभक्षी नही हूँ “पंकज मंदिर में प्रवेश कर एक और खड़े हो कर नाटक के अगले द्रश्य की प्रतीक्षा करने लगा .किन्तु उसे अधिक प्रतीक्षा नही करनी पड़ी उसे देखते ही श्रीमती ने उसकी और एक छोटी सी सिंदूर की डिबिया बढ़ा कर कहा .”मेरा नाम समिधा ,और ये है सिंदूर ,लो ईश्वर की साक्षी में मेरी मांग में सिंदूर भर मुझे अपनी सुहागिन बना दो ,मुझे सुहाग दो ‘
पंकज ने तुरंत उसकी बात काटी “पर समिधा तुम तो पूर्व से ..”
पंकज का अभिप्राय समझ समिधा ने तुरंत उत्तर दिया “नारी की विववशता का लाभ लेकर जबरन किसी से बाँध देना विवाह नही है ,जो तुम्हे नही मालुम मै वह बताती  हूँ मैने प्यार किसी और से किया था और परिवार के सम्मान की रक्षा में शादी किसी और से .लेकिन मुझे क्या मिला ,पति से मैने क्या पाया भोग ,भोग केवल भोग ,ह्रदय तो कहीं मिला ही नही ,बस यु समझ लो ,किसी ने मन रंगा किसी ने तन .पर तुम मेरा तन मन दोनों ही रंग मुझे स्वीकार कर लो .”
इन सब बातो से दूर पंकज सोच रहा था ये सब सत्य कह रही है या शर्त जीतने हेतु नाटक मात्र ?
पंकज को विचार करते देख ,समिधा उदास होकर बोली “बस डर गए ,विश्वास रखो तुम्हारी पत्नी  बन कर भी तुमसे कभी कोई आशा नही रखूगीं ,और अपने कर्तव्यो  में यथा संभव कोई कसर भी नही रहने दुगी .न जाने क्यू मेरा मन तुम्हारा आभास  चाहता है “

उसके आश्वासन के बाद भी .भय हर्ष के मिश्रित  मनोयोग से ,पंकज के हाथ बढ़े और उसने समिधा की मांग में सिंदूर की एक रेख डाल दी.समिधा मर्यादा अनुसार  उसके चरणों में झुक तो गयी लेकिन नारी सुलभ लज्जा से आंखे उठा न सकी और बाहर भाग कर ,आँखों से ओझिल हो गयी ,पंकज उसे ठगा सा देखता ही रह गया .
उसके पश्चात् नित्य संध्या समिधा पंकज से मंदिर पर मिलती रही वह अपने साथ भोजन का टिफिन लाना कभी नही भूली ,नित्य का ये क्रम देख एक दिन पंकज पूछ ही बैठा “सिमी !तुम रोज इतना सब करती ही क्यों हो ,मे तुम्हारा हूँ ही कौन ?”इतना सुनते ही समिधा के चेहरे पर इक मुस्कान थिरक गयी .उसने बड़े ही मधुर स्वर में जवाब दिया “रहे न निरे बुध्दू !कभी ये भी सोचा कि सबकी पत्निया क्यों करती हैं ,करना तो मुझे और भी बहुत कुछ चाहिए पर ,,”उसके स्वर में विवशता की गहरी छाप थी .उसने अपने को संयत कर भाव पूर्ण स्वर में आगे कहा “सच ,तुम तो मेरा प्यार हो ,तुम्हारे आंसू ,तुम्हारी मुस्कान ,तुम्हारी हर गतिविधि  में अपने प्यार का प्रतिबिम्ब पाती हूँ ,वादा करो कभी मेरे प्यार को लज्जित नही होने दोगे”
समिधा की भाव विव्हलता को कुचलते हुए पंकज की दबी इर्ष्या झुन्झलाहट कर फूट पड़ी “वाह रे प्यार ,प्यार एक से शादी दुसरे से ,मैडम,आपके इस रेडीमेड त्रिकोण में मेरा स्थान कहाँ है ?”
समिधा इस कटुव्यवहार से आहत हो ,रुआंसे स्वर में बोली –“जिस कटुता को भूलने को तुम्हारा सहारा चाहा ,उसी की याद दिला .ये दो क्षण का सुख भी क्यों छीनना  चाहते हो ?वादा करो अब कभी ऐसी बात नही करोगे ,अपना स्थान मुझसे ही सुनना चाहते हो न ,तो सुनो अपनी रानी के तुम राजा हो ,बीबी के साहब हो यदि तुम ..” 

 समिधा को प्रसन्न करने के लिए ,पंकज ने सिर झुकाते हुए कहा “अजी ,हम तो सिर्फ गुलाम है ,वह ही सिर्फ आपके “शरारत पूर्ण बात सुनते ही समिधा की गंभीरता हवा हो गयी वह भी शरारत से सदैव की भाँती ‘सुधर गये ‘कह ,भाग गयी .
मंदिर पर मिलन में एक रोज बाधा पड़ी ,जब सदैव की भाँती समिधा मन्दिर में पंकज को प्रतीक्षारत नही मिली ,पंकज वही उदास घुटनों पर सिर रखे प्रतीक्षा करने लगा ,उसकी तंद्रा टूटी चूडियो की झंकार से ,बरबस ही उसकी नजरे  उठी ओ अपरिचित की तरह विरक्त भाव से झुक गयी .
आशा के प्रतिकूल पंकज को प्रसन्न न होते देख वह पूछ बैठी “क्यों .रूठ गये ?मेरे देर से आने से ही नाराज हो न .क्या करू  ‘ये ‘आज माने नही ,साथ शापिंग को जाना पड़ा ,जरा देखो ,मे सुंदर लग रही हूँ न इस नई साडी में ?”
समिधा के भोले प्रश्न ने आग में घी का काम किया .पंकज की दबी इर्ष्या संयम का बाँध तोड़ फूट पड़ी “हाँ हाँ क्यों नही ,तुम सुंदर लग रही हो ,बहुत ही सुंदर ,एक बाजारू वेश्या की तरह “क्रोधावेश में वह विक्षिप्त सा एक और चलने को जाने लगा .
पंकज के आकस्मिक विस्फोट से आतंकित समिधा उसके पैरो में लिपट कहे जा रही थी “पंकज मै तुम्हारा क्रोध देख बहुत प्रसन्न हूँ यह गहरी आत्मीयता का ही प्रतीक  है ,मै अक्सर गुनगुनाती थी नैन डोर बाँध इशारों पे नचाऊँगी’,पर आज ऐसा लग रहा है
 जैसे मै खुद उसके इशारों पर नाचने को मजबूर हो गयी हूँ ,अब वो जैसा नचाता मै वैसा हीही नाचने को विवश थी .
इसके पश्चात पंकज का  व्देष समिधा को सिखाई गयी बंदरिया की तरह नचाता रहा ,जब कभी समिधा ने थक कर रुकना भी चाहा ,पंकज के व्यंग रूपी कोदो ने उसे निरंतर नाचने को विवश किया .
एक दिन जब पंकज ,अपने दिवा स्वप्नों में लीन मंदिर पहुंचा ,और प्रतीक्षा करने लगा ,समिधा को आते देख ,मंदिर की विशाल प्रतिमा के पीछे छुप गया ,प्रतिमा के पीछे से उसने देखा समिधा अपने चेहरे पर एक अजीब सी कातरता ओ भोलापन लिए ,अकेली ही पत्थर की प्रतिमा से कह रही है .
“प्रभु ,अब नही सहा जा रहा ,अब तुम्हारी साक्षी ,ओ मेरे सिंदूर का सम्मान इसी में निहित है कि पंकज अपनी जिद छोड़ ,अपनी ईर्ष्या ओ पौरुष को चिरनिद्रा सुलादे  या राक्षसों से मुक्त कर सदा के लिए अपना ले ,भगवन भक्त आपकी ओर अपनी पीठ नही दिखाते ,किन्तु आज मै तुम्हे दिखाती हु ,तुम्हारे ही द्वारा साक्षीकृत सम्बंध का पुरूस्कार “
समिधा ने प्रतिमा की और पीठ घुमा ,अपनी साडी का पल्लू हटा दिया .जगह जगह मार ओ चमड़ी उधड़ने की लाल नीले निशानों ने पंकज का सर्वांग हिला दिया ,वक बेतहाशा समिधा से लिपट कहने लगा “ओह ,तुम्हे कितना सहना पडा !इतनी मार भला कैसे सही होगी ?”
इतने में समिधा अपनी व्याकुलता पर काबू पा चुकी थी ,उसने सदा की तरह बात बदलना   चाही ‘धत पगले ,मुझे कौन ..?समिधा के आगे बोलने के पूर्व ही पंकज बोला –“नही ,समिधा अब और नही ,एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम आखिर कब तक चुकाती रहोगी ,लाओ आज उस सिंदूर को मिटा ,मुझे त्याग का प्रतीक बन जाने दो ,मे तुम्हे अपने बंधन से मुक्ति देता हु .”

  कहानी  समाप्त कर मै समिधा की छाया की ओर उन्मुख हुआ ,वह घायल शेरनी  की तरह दहाड़ कर बोली “लेखक .तुम झूठे हो ,मेरा प्यार ,इतना कायर नही हो सकता मै तुम्हे बताती हूँ ,आगे लिखो “समिधा की पीठ पर मार के निशान देख पंकज की आँखे क्रोध से जल उठी ,उसने पुरे आत्म विश्वास से समिधा का हाथ पकड़ कर कहा “नही !समिधा ,मै तुम्हे समिधा नही बनाने दूंगा ,आओ कहीं दूर चले ,बहुत दूर “
पंकज  समिधा का हाथ थाम अनजानी दिशा की और बढ़ चल पड़ा .
इतना निर्देशन दे छाया जा चूकी थी ,मेरे ओठ बुदबुदाते ही रह गए ‘
काश !ये सच हो सकता .”
इतनी उसकी डायरी पढ़ मुझमे पंकज से आँखे मिलाने का साहस शेष नही रहा ,बोझिल कदमो से मे घर लौट चला मुझे बार बार याद आ रही थी उसके चेहरे पर सदैव खेलती भोली मुस्कान ओ डायरी के अंतिम पेज पर गिरी आंसू की दो बुँदे //
------------------------------------------------------------------------------------------------