कहानी
“समिधा “
ये साहित्यकार भी बड़े अजीब होते है भगवान् भी इन्हें न जाने कौन सी मिटटी से बनाता है इन्हें !एक ऐसे ही मेरे मित्र है ‘पंकज ‘जो साहित्यकार कम है ,विदूषक ज्यादा नजर आते है ,सदैव मजनूं ने घूमते रहते है ,
एक दिन जब मे उनसे मिलने उनके कमरे पर गया ,कमरा खुला था ओ श्रीमान गायब ,यु ही इन्तजार में सामने पड़ी उनकी डायरी खोल ली ,शायद कुछ नया लिखा हो .प्रथम पेज खोलते ही ‘व्यक्तिगत ‘के ताले ने मुझे रोकना चाहा ,लेकिन ‘अपनों से क्या छुपाव ‘की कुंजी से मैने ताला खोल .सारी नैतिकता को भूल पढ़ना प्रारंभ किया .
दिनांक .........
आज मे यु ही अकेला बैठा, विगत जीवन के टूटे स्वप्नों की याद में खोया था ,सहसा अपने करीब आती नारी छाया को देख चौंक गया ,पास आते ही वह छाया साकार हो चुकी थी ओह !ये तो समिधा है ,मेरी समिधा !.
समिधा ने पास आते ही ,बिना किसी भूमिका के ,अपने विशिष्ट अंदाज में ,जिद्दी बच्चे की तरह पैर पटकते हुए कहना प्रारंभ किया .
“आग लग जाने को ,जब से सुना की तुम कथाकार बन गये ,यह समझ की कथा ,लेखक की निजी अभिव्यक्ति होती है अपना व्यक्तित्व ,अपनी कथा तुम्हारी रचनाओं में खोजती रही .
इस कथन के साथ ही विषाद की एक रेखा उसके चेहरे पर खींच गयी .फिर सांस ले निराश स्वर में बोली “पर मै तुम्हारी नजर में महत्वपूर्ण ही कब बन पायी उपेक्षित ही रही ,सदैव उपेक्षित “
समिधा की उदासी सदा ही मेरी कमजोरी रही ,उसे उदास देख ,मुझसे उसका आग्रह ताला न गया फ़ौरन कागज पेन लेकर बैठ गया .पेन को सर से टिकाये सोच ही रहा था की उसने फिर टोंका “क्यों ,अब भी बहलाने का ही विचार है ?”
उसके भोले प्रश्न पर मै बिना मुसकाये रह न सका ,मैने सर झुका ,अपनी मुस्कराहट झुपाते हुए कहा “गुलाम की इतनी मजाल कहाँ ?कहिये ,कहाँ से प्रारम्भ करु ?”
इतना सुनते ही प्रसन्नता की एक लहर उसके चेहरे पर दौड़ गयी जैसे इस उत्तर के लिए वह पहले से तैयार हो .उसने तुरंत ,अपना तकिया कलाम दोहराते कर कहा “सुधर गए .मुझसे से ही सुनना चाहते हो तो सुनो ,मंदिर से “
इतना कहते ही ,पूर्व स्म्रतियो ने उसे लाज से नहला दिया ,
एक क्षण को रुक ,किसी आज्ञाकारी बच्चे की तरह मैने पेन उठा ,लिखना प्रारम्भ किया .
कालेज होस्टल की एक शाम ,सदैव लापरवाह रहने वाले पंकज ने जब तीसरी बार अपनी टाई की नॉट खोल कर फिर से बांधते देखा .तो उसके रूमपार्टनर ने पूंछ ही लिया “क्यों यार !ये बिजली आज किस पर गिरने वाली हे ?सारा कालेज तो वेसे ही तुम पर फ़िदा है ,पर साले तुम ठहरे गाँव वाले किसी को लिफ्ट ही नही देते ?”
पंकज ने अपनी तैयारी में व्यस्त ,अपने बाल संवारते हुए उत्तर दिया “बंधू ,हम यहाँ पढ़ने आये है ,न कि आशिकी करने ,और उसके लिए अपने पास न सूरत है न सीरत ,बस एक चरित्र ही तो है ,उस पर भी जाने कितनो के दांत ,जब से मिस सपना का सपना टूटा ,सुना है मेरे लिए श्रीमती बनर्जी शर्त लगा बैठी ,मुझे आज मंदिर बुलाया ही है “
बनर्जी का नाम सुनते ही रूम पार्टनर ने चोंक कर पंकज का हाथ पकड़ते हुए कहा-“वही मिसेस बनर्जी ,शहर की सबसे रंगीन तितली .यदि सच ही तुम्हे अपने चरित्र की चिंता है ,तो उस मधुमक्खी से दूर ही रहो “
मित्र के हाथ को झटक पंकज अकेला ही मन्दिर की और चल पड़ा ,श्रीमती बनर्जी मुझे प्रतीक्षारत ही मिली ,उसे आता देख वे मंदिर के अंदर चली गयी पंकज संकोच में व्दार पर खड़ा हो गया ,तभी मंदिर के अंदर से आती आवाज ने उसे चुनौती सी दी “अंदर आ जाओ ,विश्वास मानो मे नरभक्षी नही हूँ “पंकज मंदिर में प्रवेश कर एक और खड़े हो कर नाटक के अगले द्रश्य की प्रतीक्षा करने लगा .किन्तु उसे अधिक प्रतीक्षा नही करनी पड़ी उसे देखते ही श्रीमती ने उसकी और एक छोटी सी सिंदूर की डिबिया बढ़ा कर कहा .”मेरा नाम समिधा ,और ये है सिंदूर ,लो ईश्वर की साक्षी में मेरी मांग में सिंदूर भर मुझे अपनी सुहागिन बना दो ,मुझे सुहाग दो ‘
पंकज ने तुरंत उसकी बात काटी “पर समिधा तुम तो पूर्व से ..”
पंकज का अभिप्राय समझ समिधा ने तुरंत उत्तर दिया “नारी की विववशता का लाभ लेकर जबरन किसी से बाँध देना विवाह नही है ,जो तुम्हे नही मालुम मै वह बताती हूँ मैने प्यार किसी और से किया था और परिवार के सम्मान की रक्षा में शादी किसी और से .लेकिन मुझे क्या मिला ,पति से मैने क्या पाया भोग ,भोग केवल भोग ,ह्रदय तो कहीं मिला ही नही ,बस यु समझ लो ,किसी ने मन रंगा किसी ने तन .पर तुम मेरा तन मन दोनों ही रंग मुझे स्वीकार कर लो .”
इन सब बातो से दूर पंकज सोच रहा था ये सब सत्य कह रही है या शर्त जीतने हेतु नाटक मात्र ?
पंकज को विचार करते देख ,समिधा उदास होकर बोली “बस डर गए ,विश्वास रखो तुम्हारी पत्नी बन कर भी तुमसे कभी कोई आशा नही रखूगीं ,और अपने कर्तव्यो में यथा संभव कोई कसर भी नही रहने दुगी .न जाने क्यू मेरा मन तुम्हारा आभास चाहता है “
उसके आश्वासन के बाद भी .भय हर्ष के मिश्रित मनोयोग से ,पंकज के हाथ बढ़े और उसने समिधा की मांग में सिंदूर की एक रेख डाल दी.समिधा मर्यादा अनुसार उसके चरणों में झुक तो गयी लेकिन नारी सुलभ लज्जा से आंखे उठा न सकी और बाहर भाग कर ,आँखों से ओझिल हो गयी ,पंकज उसे ठगा सा देखता ही रह गया .
उसके पश्चात् नित्य संध्या समिधा पंकज से मंदिर पर मिलती रही वह अपने साथ भोजन का टिफिन लाना कभी नही भूली ,नित्य का ये क्रम देख एक दिन पंकज पूछ ही बैठा “सिमी !तुम रोज इतना सब करती ही क्यों हो ,मे तुम्हारा हूँ ही कौन ?”इतना सुनते ही समिधा के चेहरे पर इक मुस्कान थिरक गयी .उसने बड़े ही मधुर स्वर में जवाब दिया “रहे न निरे बुध्दू !कभी ये भी सोचा कि सबकी पत्निया क्यों करती हैं ,करना तो मुझे और भी बहुत कुछ चाहिए पर ,,”उसके स्वर में विवशता की गहरी छाप थी .उसने अपने को संयत कर भाव पूर्ण स्वर में आगे कहा “सच ,तुम तो मेरा प्यार हो ,तुम्हारे आंसू ,तुम्हारी मुस्कान ,तुम्हारी हर गतिविधि में अपने प्यार का प्रतिबिम्ब पाती हूँ ,वादा करो कभी मेरे प्यार को लज्जित नही होने दोगे”
समिधा की भाव विव्हलता को कुचलते हुए पंकज की दबी इर्ष्या झुन्झलाहट कर फूट पड़ी “वाह रे प्यार ,प्यार एक से शादी दुसरे से ,मैडम,आपके इस रेडीमेड त्रिकोण में मेरा स्थान कहाँ है ?”
समिधा इस कटुव्यवहार से आहत हो ,रुआंसे स्वर में बोली –“जिस कटुता को भूलने को तुम्हारा सहारा चाहा ,उसी की याद दिला .ये दो क्षण का सुख भी क्यों छीनना चाहते हो ?वादा करो अब कभी ऐसी बात नही करोगे ,अपना स्थान मुझसे ही सुनना चाहते हो न ,तो सुनो अपनी रानी के तुम राजा हो ,बीबी के साहब हो यदि तुम ..”
समिधा को प्रसन्न करने के लिए ,पंकज ने सिर झुकाते हुए कहा “अजी ,हम तो सिर्फ गुलाम है ,वह ही सिर्फ आपके “शरारत पूर्ण बात सुनते ही समिधा की गंभीरता हवा हो गयी वह भी शरारत से सदैव की भाँती ‘सुधर गये ‘कह ,भाग गयी .
मंदिर पर मिलन में एक रोज बाधा पड़ी ,जब सदैव की भाँती समिधा मन्दिर में पंकज को प्रतीक्षारत नही मिली ,पंकज वही उदास घुटनों पर सिर रखे प्रतीक्षा करने लगा ,उसकी तंद्रा टूटी चूडियो की झंकार से ,बरबस ही उसकी नजरे उठी ओ अपरिचित की तरह विरक्त भाव से झुक गयी .
आशा के प्रतिकूल पंकज को प्रसन्न न होते देख वह पूछ बैठी “क्यों .रूठ गये ?मेरे देर से आने से ही नाराज हो न .क्या करू ‘ये ‘आज माने नही ,साथ शापिंग को जाना पड़ा ,जरा देखो ,मे सुंदर लग रही हूँ न इस नई साडी में ?”
समिधा के भोले प्रश्न ने आग में घी का काम किया .पंकज की दबी इर्ष्या संयम का बाँध तोड़ फूट पड़ी “हाँ हाँ क्यों नही ,तुम सुंदर लग रही हो ,बहुत ही सुंदर ,एक बाजारू वेश्या की तरह “क्रोधावेश में वह विक्षिप्त सा एक और चलने को जाने लगा .
पंकज के आकस्मिक विस्फोट से आतंकित समिधा उसके पैरो में लिपट कहे जा रही थी “पंकज मै तुम्हारा क्रोध देख बहुत प्रसन्न हूँ यह गहरी आत्मीयता का ही प्रतीक है ,मै अक्सर गुनगुनाती थी नैन डोर बाँध इशारों पे नचाऊँगी’,पर आज ऐसा लग रहा है जैसे मै खुद उसके इशारों पर नाचने को मजबूर हो गयी हूँ ,अब वो जैसा नचाता मै वैसा हीही नाचने को विवश थी .
इसके पश्चात पंकज का व्देष समिधा को सिखाई गयी बंदरिया की तरह नचाता रहा ,जब कभी समिधा ने थक कर रुकना भी चाहा ,पंकज के व्यंग रूपी कोदो ने उसे निरंतर नाचने को विवश किया .
एक दिन जब पंकज ,अपने दिवा स्वप्नों में लीन मंदिर पहुंचा ,और प्रतीक्षा करने लगा ,समिधा को आते देख ,मंदिर की विशाल प्रतिमा के पीछे छुप गया ,प्रतिमा के पीछे से उसने देखा समिधा अपने चेहरे पर एक अजीब सी कातरता ओ भोलापन लिए ,अकेली ही पत्थर की प्रतिमा से कह रही है .
“प्रभु ,अब नही सहा जा रहा ,अब तुम्हारी साक्षी ,ओ मेरे सिंदूर का सम्मान इसी में निहित है कि पंकज अपनी जिद छोड़ ,अपनी ईर्ष्या ओ पौरुष को चिरनिद्रा सुलादे या राक्षसों से मुक्त कर सदा के लिए अपना ले ,भगवन भक्त आपकी ओर अपनी पीठ नही दिखाते ,किन्तु आज मै तुम्हे दिखाती हु ,तुम्हारे ही द्वारा साक्षीकृत सम्बंध का पुरूस्कार “
समिधा ने प्रतिमा की और पीठ घुमा ,अपनी साडी का पल्लू हटा दिया .जगह जगह मार ओ चमड़ी उधड़ने की लाल नीले निशानों ने पंकज का सर्वांग हिला दिया ,वक बेतहाशा समिधा से लिपट कहने लगा “ओह ,तुम्हे कितना सहना पडा !इतनी मार भला कैसे सही होगी ?”
इतने में समिधा अपनी व्याकुलता पर काबू पा चुकी थी ,उसने सदा की तरह बात बदलना चाही ‘धत पगले ,मुझे कौन ..?समिधा के आगे बोलने के पूर्व ही पंकज बोला –“नही ,समिधा अब और नही ,एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम आखिर कब तक चुकाती रहोगी ,लाओ आज उस सिंदूर को मिटा ,मुझे त्याग का प्रतीक बन जाने दो ,मे तुम्हे अपने बंधन से मुक्ति देता हु .”
कहानी समाप्त कर मै समिधा की छाया की ओर उन्मुख हुआ ,वह घायल शेरनी की तरह दहाड़ कर बोली “लेखक .तुम झूठे हो ,मेरा प्यार ,इतना कायर नही हो सकता मै तुम्हे बताती हूँ ,आगे लिखो “समिधा की पीठ पर मार के निशान देख पंकज की आँखे क्रोध से जल उठी ,उसने पुरे आत्म विश्वास से समिधा का हाथ पकड़ कर कहा “नही !समिधा ,मै तुम्हे समिधा नही बनाने दूंगा ,आओ कहीं दूर चले ,बहुत दूर “
पंकज समिधा का हाथ थाम अनजानी दिशा की और बढ़ चल पड़ा .
इतना निर्देशन दे छाया जा चूकी थी ,मेरे ओठ बुदबुदाते ही रह गए ‘

काश !ये सच हो सकता
.”
इतनी उसकी डायरी पढ़ मुझमे पंकज से आँखे मिलाने का साहस शेष नही रहा ,बोझिल कदमो से मे घर लौट चला मुझे बार बार याद आ रही थी उसके चेहरे पर सदैव खेलती भोली मुस्कान ओ डायरी के अंतिम पेज पर गिरी आंसू की दो बुँदे //
------------------------------------------------------------------------------------------------

No comments:
Post a Comment