Sunday, 3 September 2017

कहानी
“चक्रव्यूह “
“मधु .मधु इतनी चुप चुप और उदास ,क्या सोच रही हो ?”मधु को गंभीर और चुप देख मिश्रा साहब पूछे बिना चुप न रह सके .मधु चुपचाप अखबार देखती रही फिर धीमे से कह उठी “सोच रही हूँ ,मेरे बाबू ,जिनका एक हाथ बैसाखी में व्यस्त हो ,दुसरे एक हाथ से ,पहले की तरह सच्चा निशाना लगा सकेगें ?”
इतना सुन कर मिश्रा के अंतर का पुरूस्कार विजेता केप्टन सजग हो उठा .उसने पूरे आत्मविश्वास  से उत्तर दिया “मधु जरा मेरी रायफल तो लेकर आओ ,मै अपने बेटे को बता सकूँ कि मारे एक पैर के कट जाने से केप्टन मिश्रा मरा नही है “इतना सुनते ही मधु की उदासी कपूर की तरह उड़ गयी ,वह फ़ौरन चहक कर बोली “नही ,इसकी कोई जरूरत नही ,मुझे अपने बाबू पर पूरा विश्वास है ,बाबू देश में फैल रही आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए आप रायफल उठायेगें न ?”
              मिश्रा इस अप्रत्याशित बात को सुन चौंक गया ,उसके अंतर का पुरुस्कार विजेता केप्टन न जाने कहाँ लुप्त हो चुका था ,अब वह केवल मिश्रा था ,एक अकेली बेटी का एकमात्र सहारा ,उसके ह्रदय में ममता ने कायरता पैदा कर दी थी.अपनी कायरता तो खिसियानी हँसी से छुपाते हुए बोला “पगली ,तू भी अपनी मम्मी की तरह पगली ही है ,उसने अपने पागलपन में मुझे सेना में ज्वाइन करवा दिया था बमुश्किल एक पैर खोने का पुरूस्कार पा ,मुक्ति पायी ,अब तू कहती है कि फिर रायफल संभालू .पगली ,अब मै रायफल सम्भालुगा या अपनी बैसाखी  ?”मिश्रा अपनी निरर्थक हँसी में अपनी बैचेनी नही छुपा सका तो मधु से आंखे चुराता ,बैसाखी के सहारे अपने कमरे की ओर
बढ़ गया .
दुसरे दिन सुबह टी टेबल पर उसे मधु के स्थान पर उसका पत्र मिला .
“मेरे अच्छे बाबू ,
मुझे निरंतर पिछले कई दिनों से लग रहा है कि इतिहास फिर अपने को दोहरा रहा है ,अब फिरसे महाभारत का चक्र व्यूह ,अभिमन्यु का रक्त मांग रहा है और अर्जुन ,अपने मोह ममता के अन्धकार से मुक्ति नही प्राप्त कर पा रहा .
बाबू ,आज अभिमन्यु को चक्रव्यूह तोड़ पाने का विश्वास भले न हो ,किन्तु ये पूरा विश्वास है कि अभिमन्यु की असफलता के बाद अर्जुन चुप न रह सकेगा ,अत्याचार का जयद्रथ अवश्य गिरेगा ,जयद्रथ के हाथो
                अंतिम प्रणाम सहित
                      आपकी बेटी मधु  नही बेटा
                          अभिमन्यु
एक क्षण को केप्टन स्तब्ध रह गया .उसे लगा मानो किसी ने उसका सारा रक्त ही निचोंड लिया हो ,शहर की स्थिति देख अपने नौकरों को तुरंत मधु को खोजने भेजा .कुछ ही देर  में जब नौकर लौटे ,तो एक नौकर  के कंधे पर एक क्षतविक्षत लाश थी .मधु की लाश !अभिमन्यु की लाश !
केप्टन उसके पास बैठ ,उसके हर धाव को देखता रहा आंसुओ ने जबरन आँखों में तैरना चाहा लेकिन क्रोध की ज्वाला ने उन्हें तुरंत ही सूखा भी दिया .
कैप्टन ने मौन ही रायफल उठा बाहर जाने का उपक्रम किया ,उसे उसके नौकरों ने टोका “सरकार ,बाहर मत निकलिए ,आतंकवादी ने प्रलय मचा रखी है .कैप्टन ने उन्मादी की भांति हँस के जवाब दिया “प्रलय !वह तो कभी से आ चुकी है ,और यदि अब भी नही आई तो अब आएगी वह भी मेरे हाथो “
कैप्टन एक हाथ में बैसाखी ,और दुसरे हाथ में रायफल थामे बाहर निकल पड़ा ,बैसाखी की कट कट और गोलियों की बौछारों के मध्य सुनाई दे रही है .
------------------------------------------------------------------------------------   
  
Tuesday, 29 August 2017

कहानी
“मेम साहब “
“राजा ,तुम्हारा पत्र “मैने अपने बैरे को आवाज  लगाई.उसे मेरी बात पर विश्वास ही आया .उसने वही से मुस्कुराते  हुए उत्तर दिया “क्यों साहब !मजाक को भी आपको यही मेरे काम का समय मिला ,मेरा पत्र !आप वहीं से ही पढ़ दीजिये “
     मै एक क्षण उसके भोले मुस्कुराते चेहरे को देखता रहा ,फिर मैने उसका पत्र पढ़ा “माँ बीमार है ,तुरंत आओ –मधुर “इतना सुनते ही राजू एकदम चौंक गया ,उसके चेहरे पर विषाद झलके लगा .उस पर ये परिवर्तन देख सहज जिज्ञासा से मैने पूछा “क्यों राजा ,ये मधुर कौन है और किसकी माँ बीमार है ?तुमने अब तक कभी इनके बारे में नही बताया ?”
राजू ,अपने स्कार्फ से खेलता हुआ फीकि मुस्कान से बोला “साहब !मेरे जीवन में बताने लायक था भी क्या ?मै तो अपने माता पिता का नाम तक नही जानता,हाँ ,ये जरुर भले से जानता की मेरी परवरिश  एक अनाथालय में हुयी ,और एक दिन ,एक साहब मुझमे न जाने कौन से खूबी देख मुझे अपने साथा घर ले गये,वो घर मेरी आशा के अनुकूल था ,मेरे सपनों का संसार था ,वहां एक नि:संतान महिला थी जिनका परिचय मुझे मेरी माँ के रूप में दिया गया .
हाँ !वे सचमुच माँ थी ,मै उनके सामीप्य में भूल ही गया की मे अनाथ था .कई नौकरों के होते हुए भी दिल के सम्पूर्ण वात्सल्य से मेरे सारे दैनिक कार्य खुद ही पुरे करती थी ,मुझे सारे वे सुख प्राप्य थे जो एक माँ से मिलते है “
मै ध्यानपूर्वक राजू के चेहरे की और देख रहा था ,उसके चेहरे पर से बच्चो सा भोलापन निरीह कातरता में बदलता जा रहा था .वह इक क्षण चुप रह अपनी हथेलियों की और देखता रहा फिर धीमे से मुस्कुरा कर बोला “  पर साहब ,विधाता मेरे हाथो में इस सुख की लकीरे ही खींचना भूल गया था सपनो का संसार अभी बसने भी न पाया वह आई ,जो मेरे सौभाग्य सूर्य को दूर उड़ा के ले गयी .माँ कई वर्षो बाद सच्चे अर्थो में माँ बनी .मेरा प्रतिव्दंदी बन मधुर उनकी गोद में आया .
ओह !सब कितने खुश थे उस दिन !घर में बहुत बड़ी पार्टी आयोजित थी ,उस पार्टी में मेरा ध्यान उन मेहमानों पर गया जो मेरी और संकेत कर  मेरा मजाक उड़ा ,कह रहे थे “आप इस छोकरे को जानते है ,वह बेचारा ,रमी के खेल का त्रेपनवा पत्ता है ,जब इच्छित पत्ता नही होता ,इसे लगाया जा सकता है ,लेकिन इच्छित पत्ता मिल जाने पर ..”?
मै अपनी कम उम्र में भी सब कुछ समझ चुका था ,मै रुआंसा सा ,सीधा माँ के पास पहुंचा जो अपने नवजात को गोद में लिटाये ,उसका सर सहला रही थी .मैने उन्हें पुकारा .मेरी आवाज सुन वे चोंक गयी ,अपने बच्चे को दूर लिटा मुझसे बड़े स्नेह से पूंछा “क्यों राजू ,तू इस तरह काँप क्यों रहा है ?”उनके स्नेहिल स्वर से मेरा बाँध टूट गया ,मैने उनसे रोते हुए कहा “माँ ,क्या सच में ,अब मेरी हैसियत रमी के जोकर जैसी हो गयी ,मेरा काम खत्म ओ मै दूध की मक्खी .”
इसके आगे सुनने की उनकी हिम्मत नही हुयी .मुझे बरबस अपने गले लिपटा बोली “तेरे कान आज जरुर किसी ने भरे है ,पगले ,ऐसा भी कहीं होता है “
मेरा सारा रोष आंसुओ में बह निकल गया ,फिर भी माँ का स्नेह सदा मेरे लिए उलझन ही बना रहा ,मै कभी निर्णय नही कर पाया कि वह वास्तविक स्नेह ही है या मात्र लोकाचार ?”
इतना कह राजू इक क्षण को रुक गया फिर सिगरेट सुलगा ,धुंए का एक बड़ा गुबार बाहर फेंक ,आगे कहना प्रारम्भ किया
“हाँ !मधुर के आने के बाद साहब का व्यवहार स्पस्ट ही था ,उन्हें मेरी आवयकता नही थी किन्तु वे खुद को उदार दानी सह्रदय कहलाना पसंद करते थे ,फिर भी मै वह धटना नही भूल पाता जब उन्होंने अपने सारे मुखोटे फेक मेरी माँ को मेम साहब बना दिया ,मेम साहब “
इन शब्दों के साथ ,राजू के चेहरे  पर उत्तेजना के चिन्ह दिखाई देने लगे .मैने उसे समझाते हुए कहा “छोडो भी राजू ,आज क्यों उत्तेजित हो रहे हो ,जो बीत गया उसे भूलना ही श्रेयस्कर है “
मेरी बात सुन ,राजू के चहरे से उत्तेजना लुप्त हो गयी .वह सहज मुस्कुराते हुए बोला “मैनेजर सा ,भूलना श्रेयस्कर भले हो लेकिन सहज नही .रही उत्तेजना ,तो वह साहब लोगो का शौक है अपना नही .फिर मै भी वह घटना क्रम कब भूल पाया .
एक शाम .स्कूल से बहुत प्रसन्न लौटा था परीक्षा में सर्वप्रथम जो आया था .घर आते ही मैने माँ के गले में हाथ डाल ,उनको उनका माउथ दिलवाने का वादा याद दिलाया हाँ उन्होंने अपना वादा पूरा भी किया ,उन्होंने तुरंत माउथ आर्गन मंगवाया किन्तु एक नही दो ,दुसरा उनके बेटे मधुर के लिए !
जब मैने बड़े आग्रह से मंगवाए माउथ आर्गन को एक बार भी मुँह से नही लगाया ,तो वे मेरी ईर्ष्या की भावना को समझ मुझे बहलाने का प्रयास करने लगी “राजू .तू तो पूरा बुध्दू है ,तू समझता क्यों नही ,मधुर और तू .मेरे जीवन के दो पहिये हो ,अत: जरूरी है दोनों पहियों में सामजस्य भी जरूरी है न ?”
उनकी बात मैने रोष से काट कहा”माँ ,मे अपने जीवन में किसी दुसरे को सहन नही कर सकता हूँ ,माँ ,मै ,दुसरा पहिया ,सामंजस्य नही रख सकता है ,बेहतर है वह यही टूट जाए .बिखर जाए “
साहब जाने कब से मौन खड़े ,हमारी बाते सुन रहे थे ,मेरे रोषित स्वर से वर्षो से बंधा धैर्य तीखे स्वर में फूट पड़ा “नमकहराम ,जो मै कहना नही चाहता था तू वही सुनना  चाहता है तो सुन मधुर से तेरी क्या बराबरी ?तेरा स्थान तो उन मेरे नौकरों की श्रेणी में है ,जिनकी जुबान साहब .मेमसाहब कहते कभी नही थकती .”
 मैने माँ की और देखा ,जो सजल आँखों से मेरी और ही देख रही थी धीमे से मुस्कुरा ,अभ्यस्त नौकरों की तरह ,मेरा हाथ अपने सिर की ओर उठा और मेरे मुँह से निकला “सलाम मेम साहब “
राजू ने अपनी भीगी पलके पोंछ ,गले के रुमाल को कस कर बांधते हुए बात को आगे  बढ़ाया “हाँ !इस घटना के बाद ,मै राजा से राजू बटलर बन गया .बटलर !बैरा !किन्तु इसके बाद भी मेम साहब का व्यवहार पूर्ववत स्नेहिल ही बना रहा किन्तु सिर्फ अकेले में ,अन्य लोगो की उपस्थिति में वे भी मेरे अपमान का कोई मौक़ा नही छोडती थी .
मधुर ओ साहब से निरंतर अपमानित होकर भी ममता से बंधा मै सब सहता ही रहा ,अपनी ओर से शिकायत का कोई मौक़ा ही नही देना चाहता था ,आखिर एक दिन अकेले में मेम साहब ,हाँ ,मेमसाहब ने मुझे स्पष्ट ही कह दिया “राजू .क्या तुम में ज़रा भी गैरत ,स्वाभिमान नही है ,खुद मैने भी कितनी तुम्हे अपमानित किया  ,लेकिन तुम पत्थर ही बने रहे ,तुम में भले स्वाभिमान न हो लेकिन मुझमे तो है ,तुम मेरा स्नेह हो ,मै तुम्हे अपमानित होते नही देख सकती ,लेकिन जहां मेरा बस ही नही वहां मै क्या करू ?तुम सब छोड़ यहाँ से चले जाओ ,निरंतर अपमान की ज्वाला में अपने साथ मुझे भी मत जलाओ “
राजू यह  कहते हुए रुक सा गया फिर एक ठंडी श्वास ले बोला –“साहब ,मारे और रोने भी न दे शायद इसे ही कहते है ,आखिर मै पराया ही ठहरा ,उन्होंने अपनेपन का सुंदर आवरण दे मुझे विदा कर ही दिया .”
आगे राजू और भी कुछ कहता इसके पूर्व ही मैने उसे समझाते हुए कहा “राजू ,जीवन अपने आप में एक बंधन है इसमें बंधे इंसान को उसकी इच्छा अनिच्छा जाने बिना ही ,अपनी भावुकता की तराजू में तौल के अपराधी ठहराना उसके साथ न्याय नही है .जाओ राजू ,जैसे भी है ,आखिर तुम्हारे है जाओ मिल तो आओ ही “    
मेरा अपनत्व भरा आग्रह राजू टाल न सका .जल्दी लौटने का वादा कर चुपचाप चला भी गया .
जब वह लौट कर आया अत्यंत प्रसन्न दिखाई दे रहा था .आते ही झूमता सा कहने लगा “साहब ,मुझे आज की छुट्टी चाहिए आज मेरे पास मेरी मेम साहब आ रही है ,मेरी माँ आ रही है ,जब मे वहां पहुंचा वे मेरा ही इन्तजार कर रही थी ,मुझसे कहा गया था की वे अचेत है ,पर नही वे तो मेरे इन्तजार में थक के सो गयी होंगी ..मेरी आवाज सुनते ही उन्होंने कराह कर आँखे खोल ली .मुझे अपने से लिपटा कर कहने लगी “राजू ,मेरे बच्चे ,तू आ गया ,पगले ,पहले कितनी बार तूने मुझे साथ चलने को कहा.पर तू नही जानता वो माँ नही मेमसाहब थी मेमसाहब .जिसे अपनी ममता से अधिक अपनी मर्यादा की चाहत थी ,तू अक्सर कहता था न की मेम साहब मुझे कोरी मीठी बातो से मत बहलाओ ,आज तुझे कोई भुलावा नही दूंगी ,ले आज अपना सबकुछ तुझे ही देती हूँ .उन्होंने तकिये के नीचे हाथ डाल कीमती गहनेओ कागज मेरे हाथो पर रख दिए .
मैने हाथ में ले ,सारे परिवार की ओर निहारा .सभी का मौन स्वीक्रति का लक्षण था ,तभी मेरे मन में एक निश्चय जगा ,मैने जाने किस प्रेरणा से ,उनका दिया सबकुछ आगे बढ़ ,मधुर के हाथो पर रख दिया और माँ की ओर उन्मुख होकर कहा”माँ बंटवारा  हो गया ,माँ तुम मेरे हिस्से में ,अब चलो मेरे साथ “
माँ तीव्र  वेदना में भी जोर से हँस पड़ी साहब की ओर गर्वित द्रष्टि से देख बोली “देख लिया ,मै न कहती थी की मै मेरे राजू को अच्छी तरह जानती हूँ ,ले राजू आज मै तेरी पुरानी जिद पूरी करती हु ,मेरी वजह से तू अकारण ही जलता रहा है न ,अब मुझे जलाकर अपनी तसल्ली कर लेना “
सहसा कार रुकने की आवाज से राजू चौंका और वे आ गयी  कहता हुआ तेजी से कार की ओर भागा ,
मेरे कदम बरबस ही उस ओर बढ़  गये मैने देखा राजू एक बीमार महिला को कंधे का सहारा देकर ,कार से उतार रहा है ,और वे उतरते ही राजू के कंधे पर हाथ रख कह रही है ‘देख राजू ,मै आ गयी ,आ गयी न “
हाँ !वे आ गयी थी ,लेकिन प्राणों ने श्री का साथ छोड़ दिया था ,राजू निर्जीव देह उठाये उसके कमरे की ओर बढ़ रहा था ,उसके ओठ बुदबुदा रहे थे “हाँ तुम आ तो गयी “
मेरे हाथ बरबस उस स्नेहमयी के प्रति श्रध्दा से जुड़ गये ओ आँखे सजल हो गयी .

Monday, 21 August 2017

कहानी
“समिधा “
ये साहित्यकार भी बड़े अजीब होते है भगवान् भी इन्हें न जाने कौन सी मिटटी से बनाता है इन्हें !एक ऐसे ही मेरे मित्र है ‘पंकज ‘जो साहित्यकार कम है ,विदूषक ज्यादा नजर आते है ,सदैव मजनूं ने घूमते रहते है ,
एक दिन जब मे उनसे मिलने उनके कमरे पर गया ,कमरा खुला था ओ श्रीमान गायब ,यु ही इन्तजार में सामने पड़ी उनकी डायरी खोल ली ,शायद कुछ नया लिखा हो .प्रथम पेज खोलते ही ‘व्यक्तिगत ‘के ताले ने मुझे रोकना चाहा ,लेकिन ‘अपनों से क्या छुपाव ‘की कुंजी से मैने ताला खोल .सारी नैतिकता को भूल पढ़ना प्रारंभ किया .
दिनांक .........
आज मे यु ही अकेला बैठा, विगत जीवन के टूटे स्वप्नों की याद में खोया था ,सहसा अपने करीब आती नारी छाया को देख चौंक गया ,पास आते ही वह छाया साकार हो चुकी थी ओह !ये तो समिधा है ,मेरी समिधा !.
समिधा ने पास आते ही ,बिना किसी भूमिका के ,अपने विशिष्ट अंदाज में ,जिद्दी बच्चे की तरह पैर पटकते हुए कहना प्रारंभ किया .
“आग लग जाने को ,जब से सुना की तुम कथाकार बन गये ,यह समझ की कथा ,लेखक की निजी अभिव्यक्ति  होती है अपना व्यक्तित्व ,अपनी कथा तुम्हारी रचनाओं में खोजती रही .
इस कथन के साथ ही विषाद की एक रेखा उसके चेहरे पर खींच गयी .फिर सांस ले निराश स्वर में बोली “पर मै तुम्हारी नजर में महत्वपूर्ण ही कब बन पायी उपेक्षित ही रही ,सदैव उपेक्षित “
समिधा की उदासी सदा ही मेरी कमजोरी रही ,उसे उदास देख ,मुझसे उसका आग्रह ताला न गया फ़ौरन कागज पेन लेकर बैठ गया .पेन को सर से टिकाये सोच ही रहा था की उसने फिर टोंका “क्यों ,अब भी बहलाने का ही विचार है ?”
              उसके भोले प्रश्न पर मै बिना मुसकाये रह न सका ,मैने सर झुका ,अपनी मुस्कराहट झुपाते हुए कहा “गुलाम की इतनी मजाल कहाँ ?कहिये ,कहाँ से प्रारम्भ  करु ?”
इतना सुनते ही प्रसन्नता की एक लहर उसके चेहरे पर दौड़ गयी जैसे इस उत्तर के लिए वह पहले से तैयार हो .उसने तुरंत ,अपना तकिया कलाम दोहराते कर कहा “सुधर गए .मुझसे से ही सुनना चाहते हो तो सुनो ,मंदिर से “
इतना कहते ही ,पूर्व स्म्रतियो ने उसे लाज से नहला दिया ,
एक क्षण को रुक ,किसी आज्ञाकारी बच्चे की तरह मैने पेन उठा ,लिखना प्रारम्भ किया .
कालेज होस्टल की एक शाम ,सदैव लापरवाह रहने वाले पंकज ने जब तीसरी बार अपनी टाई की नॉट खोल कर फिर से बांधते देखा .तो उसके रूमपार्टनर ने पूंछ ही लिया “क्यों यार !ये बिजली आज किस पर गिरने वाली हे ?सारा कालेज तो वेसे ही तुम पर फ़िदा है ,पर साले तुम ठहरे गाँव वाले किसी को लिफ्ट ही नही देते ?”
        पंकज ने अपनी तैयारी में व्यस्त ,अपने बाल संवारते हुए उत्तर दिया “बंधू ,हम यहाँ पढ़ने आये है ,न कि आशिकी करने ,और उसके लिए अपने पास न सूरत है न सीरत ,बस एक चरित्र ही तो है ,उस पर भी जाने कितनो के दांत ,जब से मिस सपना का सपना टूटा ,सुना है मेरे लिए श्रीमती बनर्जी शर्त लगा बैठी ,मुझे आज मंदिर बुलाया ही है “
बनर्जी का नाम सुनते ही रूम पार्टनर ने चोंक कर पंकज का हाथ पकड़ते हुए कहा-“वही मिसेस बनर्जी ,शहर की सबसे रंगीन तितली .यदि सच ही तुम्हे अपने चरित्र  की चिंता है ,तो उस मधुमक्खी से दूर ही रहो “
मित्र के हाथ को झटक पंकज अकेला ही मन्दिर की और चल पड़ा ,श्रीमती बनर्जी मुझे प्रतीक्षारत  ही मिली ,उसे आता देख वे मंदिर के अंदर चली गयी पंकज संकोच में व्दार पर खड़ा हो गया ,तभी मंदिर के अंदर से आती आवाज ने उसे चुनौती सी दी “अंदर आ जाओ ,विश्वास मानो मे नरभक्षी नही हूँ “पंकज मंदिर में प्रवेश कर एक और खड़े हो कर नाटक के अगले द्रश्य की प्रतीक्षा करने लगा .किन्तु उसे अधिक प्रतीक्षा नही करनी पड़ी उसे देखते ही श्रीमती ने उसकी और एक छोटी सी सिंदूर की डिबिया बढ़ा कर कहा .”मेरा नाम समिधा ,और ये है सिंदूर ,लो ईश्वर की साक्षी में मेरी मांग में सिंदूर भर मुझे अपनी सुहागिन बना दो ,मुझे सुहाग दो ‘
पंकज ने तुरंत उसकी बात काटी “पर समिधा तुम तो पूर्व से ..”
पंकज का अभिप्राय समझ समिधा ने तुरंत उत्तर दिया “नारी की विववशता का लाभ लेकर जबरन किसी से बाँध देना विवाह नही है ,जो तुम्हे नही मालुम मै वह बताती  हूँ मैने प्यार किसी और से किया था और परिवार के सम्मान की रक्षा में शादी किसी और से .लेकिन मुझे क्या मिला ,पति से मैने क्या पाया भोग ,भोग केवल भोग ,ह्रदय तो कहीं मिला ही नही ,बस यु समझ लो ,किसी ने मन रंगा किसी ने तन .पर तुम मेरा तन मन दोनों ही रंग मुझे स्वीकार कर लो .”
इन सब बातो से दूर पंकज सोच रहा था ये सब सत्य कह रही है या शर्त जीतने हेतु नाटक मात्र ?
पंकज को विचार करते देख ,समिधा उदास होकर बोली “बस डर गए ,विश्वास रखो तुम्हारी पत्नी  बन कर भी तुमसे कभी कोई आशा नही रखूगीं ,और अपने कर्तव्यो  में यथा संभव कोई कसर भी नही रहने दुगी .न जाने क्यू मेरा मन तुम्हारा आभास  चाहता है “

उसके आश्वासन के बाद भी .भय हर्ष के मिश्रित  मनोयोग से ,पंकज के हाथ बढ़े और उसने समिधा की मांग में सिंदूर की एक रेख डाल दी.समिधा मर्यादा अनुसार  उसके चरणों में झुक तो गयी लेकिन नारी सुलभ लज्जा से आंखे उठा न सकी और बाहर भाग कर ,आँखों से ओझिल हो गयी ,पंकज उसे ठगा सा देखता ही रह गया .
उसके पश्चात् नित्य संध्या समिधा पंकज से मंदिर पर मिलती रही वह अपने साथ भोजन का टिफिन लाना कभी नही भूली ,नित्य का ये क्रम देख एक दिन पंकज पूछ ही बैठा “सिमी !तुम रोज इतना सब करती ही क्यों हो ,मे तुम्हारा हूँ ही कौन ?”इतना सुनते ही समिधा के चेहरे पर इक मुस्कान थिरक गयी .उसने बड़े ही मधुर स्वर में जवाब दिया “रहे न निरे बुध्दू !कभी ये भी सोचा कि सबकी पत्निया क्यों करती हैं ,करना तो मुझे और भी बहुत कुछ चाहिए पर ,,”उसके स्वर में विवशता की गहरी छाप थी .उसने अपने को संयत कर भाव पूर्ण स्वर में आगे कहा “सच ,तुम तो मेरा प्यार हो ,तुम्हारे आंसू ,तुम्हारी मुस्कान ,तुम्हारी हर गतिविधि  में अपने प्यार का प्रतिबिम्ब पाती हूँ ,वादा करो कभी मेरे प्यार को लज्जित नही होने दोगे”
समिधा की भाव विव्हलता को कुचलते हुए पंकज की दबी इर्ष्या झुन्झलाहट कर फूट पड़ी “वाह रे प्यार ,प्यार एक से शादी दुसरे से ,मैडम,आपके इस रेडीमेड त्रिकोण में मेरा स्थान कहाँ है ?”
समिधा इस कटुव्यवहार से आहत हो ,रुआंसे स्वर में बोली –“जिस कटुता को भूलने को तुम्हारा सहारा चाहा ,उसी की याद दिला .ये दो क्षण का सुख भी क्यों छीनना  चाहते हो ?वादा करो अब कभी ऐसी बात नही करोगे ,अपना स्थान मुझसे ही सुनना चाहते हो न ,तो सुनो अपनी रानी के तुम राजा हो ,बीबी के साहब हो यदि तुम ..” 

 समिधा को प्रसन्न करने के लिए ,पंकज ने सिर झुकाते हुए कहा “अजी ,हम तो सिर्फ गुलाम है ,वह ही सिर्फ आपके “शरारत पूर्ण बात सुनते ही समिधा की गंभीरता हवा हो गयी वह भी शरारत से सदैव की भाँती ‘सुधर गये ‘कह ,भाग गयी .
मंदिर पर मिलन में एक रोज बाधा पड़ी ,जब सदैव की भाँती समिधा मन्दिर में पंकज को प्रतीक्षारत नही मिली ,पंकज वही उदास घुटनों पर सिर रखे प्रतीक्षा करने लगा ,उसकी तंद्रा टूटी चूडियो की झंकार से ,बरबस ही उसकी नजरे  उठी ओ अपरिचित की तरह विरक्त भाव से झुक गयी .
आशा के प्रतिकूल पंकज को प्रसन्न न होते देख वह पूछ बैठी “क्यों .रूठ गये ?मेरे देर से आने से ही नाराज हो न .क्या करू  ‘ये ‘आज माने नही ,साथ शापिंग को जाना पड़ा ,जरा देखो ,मे सुंदर लग रही हूँ न इस नई साडी में ?”
समिधा के भोले प्रश्न ने आग में घी का काम किया .पंकज की दबी इर्ष्या संयम का बाँध तोड़ फूट पड़ी “हाँ हाँ क्यों नही ,तुम सुंदर लग रही हो ,बहुत ही सुंदर ,एक बाजारू वेश्या की तरह “क्रोधावेश में वह विक्षिप्त सा एक और चलने को जाने लगा .
पंकज के आकस्मिक विस्फोट से आतंकित समिधा उसके पैरो में लिपट कहे जा रही थी “पंकज मै तुम्हारा क्रोध देख बहुत प्रसन्न हूँ यह गहरी आत्मीयता का ही प्रतीक  है ,मै अक्सर गुनगुनाती थी नैन डोर बाँध इशारों पे नचाऊँगी’,पर आज ऐसा लग रहा है
 जैसे मै खुद उसके इशारों पर नाचने को मजबूर हो गयी हूँ ,अब वो जैसा नचाता मै वैसा हीही नाचने को विवश थी .
इसके पश्चात पंकज का  व्देष समिधा को सिखाई गयी बंदरिया की तरह नचाता रहा ,जब कभी समिधा ने थक कर रुकना भी चाहा ,पंकज के व्यंग रूपी कोदो ने उसे निरंतर नाचने को विवश किया .
एक दिन जब पंकज ,अपने दिवा स्वप्नों में लीन मंदिर पहुंचा ,और प्रतीक्षा करने लगा ,समिधा को आते देख ,मंदिर की विशाल प्रतिमा के पीछे छुप गया ,प्रतिमा के पीछे से उसने देखा समिधा अपने चेहरे पर एक अजीब सी कातरता ओ भोलापन लिए ,अकेली ही पत्थर की प्रतिमा से कह रही है .
“प्रभु ,अब नही सहा जा रहा ,अब तुम्हारी साक्षी ,ओ मेरे सिंदूर का सम्मान इसी में निहित है कि पंकज अपनी जिद छोड़ ,अपनी ईर्ष्या ओ पौरुष को चिरनिद्रा सुलादे  या राक्षसों से मुक्त कर सदा के लिए अपना ले ,भगवन भक्त आपकी ओर अपनी पीठ नही दिखाते ,किन्तु आज मै तुम्हे दिखाती हु ,तुम्हारे ही द्वारा साक्षीकृत सम्बंध का पुरूस्कार “
समिधा ने प्रतिमा की और पीठ घुमा ,अपनी साडी का पल्लू हटा दिया .जगह जगह मार ओ चमड़ी उधड़ने की लाल नीले निशानों ने पंकज का सर्वांग हिला दिया ,वक बेतहाशा समिधा से लिपट कहने लगा “ओह ,तुम्हे कितना सहना पडा !इतनी मार भला कैसे सही होगी ?”
इतने में समिधा अपनी व्याकुलता पर काबू पा चुकी थी ,उसने सदा की तरह बात बदलना   चाही ‘धत पगले ,मुझे कौन ..?समिधा के आगे बोलने के पूर्व ही पंकज बोला –“नही ,समिधा अब और नही ,एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम आखिर कब तक चुकाती रहोगी ,लाओ आज उस सिंदूर को मिटा ,मुझे त्याग का प्रतीक बन जाने दो ,मे तुम्हे अपने बंधन से मुक्ति देता हु .”

  कहानी  समाप्त कर मै समिधा की छाया की ओर उन्मुख हुआ ,वह घायल शेरनी  की तरह दहाड़ कर बोली “लेखक .तुम झूठे हो ,मेरा प्यार ,इतना कायर नही हो सकता मै तुम्हे बताती हूँ ,आगे लिखो “समिधा की पीठ पर मार के निशान देख पंकज की आँखे क्रोध से जल उठी ,उसने पुरे आत्म विश्वास से समिधा का हाथ पकड़ कर कहा “नही !समिधा ,मै तुम्हे समिधा नही बनाने दूंगा ,आओ कहीं दूर चले ,बहुत दूर “
पंकज  समिधा का हाथ थाम अनजानी दिशा की और बढ़ चल पड़ा .
इतना निर्देशन दे छाया जा चूकी थी ,मेरे ओठ बुदबुदाते ही रह गए ‘
काश !ये सच हो सकता .”
इतनी उसकी डायरी पढ़ मुझमे पंकज से आँखे मिलाने का साहस शेष नही रहा ,बोझिल कदमो से मे घर लौट चला मुझे बार बार याद आ रही थी उसके चेहरे पर सदैव खेलती भोली मुस्कान ओ डायरी के अंतिम पेज पर गिरी आंसू की दो बुँदे //
------------------------------------------------------------------------------------------------
     
Thursday, 27 July 2017

सन्दर्भ नया -कहानी पुरानी
अधिकार ---------
ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह आज अस्ताचल गामी सूरज की तरह निस्तेज हो ,रोग्शेय्या पर लेटे है ?सारी बस्ती उनके अंतिम दर्शन कर,उनकी इस अवस्था में भी बलखाई खड़ी,मूंछो को देख चकित थी /
"सुखिया !ओ सुखिया !" ठाकुर साहब के कराह कर पुकारे जाने पर ,वह जल्दी से अपने हाथ धो ठाकुर साहब के पेरो की और खड़ी हो ,सर झुका बोली -"जी हुकुम !आपने पुकारा ?कुछ chahiye ?aadatanusaar ठाकुर साहब का हाथ अपनी मूंछो पर गया और उनकी मूंछो सी ही कड़क आवाज गूंजी "मुझे चाहिए !तू देगी !/"मूंछो से उनकी मुस्कराहट झांकी स्वर धीमा हुआ --"ठाकुर को कोई क्या देगा ?उसने जो चाहाख़रीदा !छिना !! लुटा !!!खेर ये सब छोड़ और ये बता सारी बस्ती इस डूबता सूरज को नमन कर गई नही आया तो सिर्फ करन !तेरा करन ,नही नही हमारा करन !"
"जी हुकुम केसे कहू ?वह आपसे कुछ चाहता है ?"
"शायद वह जानता नही ठाकुर लेना ही नही देना भी जनता है तभी मेने अपनी जायदाद में से उसे भी बेटो के बराबर हिस्सा भी दिया है !"
"माफ़ी हुकुम !वह ये सब नही चाहता वह तो चाहता है ----------"
"ये सब नही छठा !फिर आखिर वह चाहता क्या -----"
ठाकुर के चेहरे की तमतमाहट सुखिया से देखि न गई /वह पल्लू से मुंह छुपा दबे स्वर से बोली -"हुकुम !वह चाहता है जेठे बेटे के नाते --"मुखाग्नि का अधिकार " !
अरे !ये क्या !ठाकुर साहब की सदा खड़ी मूंछे अपने आप झुकती चली गई /
अरविन्द दीक्षित
चेरटी *दान )
'ओह !आखिर आप ने मुझे पहचान ही लिया पुलिस अंकल !"
"क्यू न पहचानु !आखिर पुलिस की आँखे ....तुम शहर के प्रतिष्ठित ओ चेरटी पर्सन की बेटी !ओ भिखारिन ..मुझे देख भागी कितना तेज ..सीधे ऑटो के पास .."
"क्या करती ?सुबह से अभी तक ५० रु भी तो जमा नही कर पाई .ओ मेरी गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी हो गई ..प्लीज !अंकल बस शाम तक ..थोड़े पैसे और ..."...
"पैसे !!तुम्हे क्या जरुरत इतने बड़े बाप की बेटी ...."
'अंकल !आज माली काका ने उनके बीमार बच्चे की दवा खरीदने पापा से अग्रिम वेतन चाहा..पापा के मना करने पर काका बुदबुदाये ये कैसा दानवीर ,जो अपने काले धन २ नंबर की कमाई से हजारो की चेरटी करता पर ..
.बस अंकल तभी मे भाग कर माली काका के सर्वेंट क्वाटर गई अपने बाल काटे काका की बेटी की फ्राक चढ़ाई ओ चढ़ाया उनके बेटे को अपनी कमर पर ...ओ चल पड़ी इलाज के पैसे एकत्र करने ..
"बहुत हुआ ,अब चलो मेरे साथ .मै इलाज करवा दूंगा माली के बेटे का ....."
"बहुत अच्छा अंकल !पर अंकल आप के पास भी मेरे पापा की तरह ..काली कमाई ...२ नंबर की कमाई ......"
अंकल; की पेशानी पर पसीने की बुँदे छल छला आई वे अपना बेल्ट ,कैप सहला ,बच्ची का सर सहला लाड से बोले ..."गुड़िया !अभी मे जाता हु पर शाम को तुम मुझे मिल ही जाना इसी जगह ...वादा ..."
अंकल के जाते ही फिरसस्वर आवाज सुनाई देने लगी ...गरीबो की सुनो ....

Thursday, 6 July 2017

"कदमो के निशान "
"नालायक ,बेशर्म ,फिर मेरी देहरी पर ?इतने अपमान के बाद भी ,तुम्हे मुझे दिखाई देने की हिम्मत भी कैसे हुई ?"
"आप बिलकुल सही कह रहे लेकिन "?
"लेकिन क्या ?मुझे तुमसे कुछ नही सुनना .अब तुमसे कुछ नही लेना देना ,नाऊ यु गेट आउट "
"सॉरी ,फिर भी मुझे तुम्हे कुछ देना है ,मुझे देना है ,तुम्हारे कुछ अत्यंत गोपनीय दस्तावज ,कुछ फोटोग्राफ जिन्हें आपने तुम्हारी मेरी मित्रता के मध्य मुझे विश्वास से सौपे थे ,जिन्हें आवेश में आप भूल रहे "
टेबिल पर कागजो ,फोटो से भरा इक लिफाफा छोड़ ,पीठ घुमाए लौट ही रहा था कि उसने सूना
"ठहरो !ये बताओ ,जिन्हें मै भूली थी उन्ही लौटाने की तुम्हे कैसे याद रगी ?"
"तुमने मुझे हानि पहुचाने में कोई कसर नही छोड़ी ,तुम भूले ,आज नही पर कभी तो हम मित्र थे ,मै भी मानव ,इक दुर्बल मानव !नही चाहता कभी ये भी आवेश में क्रिया की प्रतिक्रया कर बैठे "बोझिल कदमो से वह जा चुका है

कालीन पर ,नही नही मस्तिष्क पर ,उसके कदमो के निशान गड़े रह गए .
अरविन्द दीक्षित

प्यासा
"जल्दी करो ,जल्दी करो सारे कमरे व्यवस्थित ...एक साब एक मेमसाब ,इदर कुज आता ..."
"साब ,मेमसाब ...न तीज इ त्यौहार फिर ..जरुर वही इन्स्पेक्सन की नोटंकी ..."
"काकू लोग ,हम आ भी गए कोई इन्स्पेकेक्षण नही ..हम तो आप लोगो से मिलने भर आये मै विनय ओ ये ,,,,"
"जी ,बेठिये ..मिलने भर .....?"
"हाँ काकू ,आज इनका जन्मदिन ....जिद है मायका ..मातपिता का आशीष ...दूर देश ..घर न परिवार ...हल निकाला भी इन्ही ने ..ऑर आ पहुचे आप के बीच "
"ओये पंडित अब तेरा क्या होगा ,तू कर्मकांडी तो ......"
"तो क्या .......तुम सब की बिटिया .साहब मेरा बेटा सही ...."
फफक कर रो दिया ..साहब ने पंडितजी के गले लिपटे दुप्पटे से उनकी आँखे पोछ कहा .."काकू ,ये क्या ?हम आपको रुलाने नही आये ..अपनी प्यास बुझाने आये ,अब हंसो ,,,,हँसोन ...."
गूंज उठे है ठहाके पर आँखों में नंमी के साथ प्यास दोनों की ही तृप्त हो चुकी थी ,
जाते समय साहब ,मेमसाहब दोनों ने एक साथ गुनगुनाई किसी कवि के गीत की पंक्तिया -
"आंसुओ की नही में ,हँसी के कवल ,ये जुदाई है या मुलाक़ात है ........
अरविन्द दीक्षित ०५/०७/२०१५

Monday, 26 June 2017

वर्षो से पीछा करता एक द्रश्य .........कुछ धुन्धलाया सीन ! अनंत पथ .........अंतर दाह लिए ......बर्फीले हिमालय पर चढ़ता यात्री दल .........यात्री पांच नही ...नही नारी सहित छह ......नही नही ....एक कुत्ते सहित पुरे सात ........................... यात्रा में दल से पिछड़े दो यात्री ....एक पुरुष ,एक नारी !...नारी थी शायद इसीलिए पिछड़े ..... ठोकर खाकर नारी लड़ खडाइ .गिरने से पहले ही ही थाम लिया नर की बलिष्ट बाहों ने यह कहते ---- "आश्चर्य !पांडव प्रिया के कदमो में आज लड़ खडाहट !" "पांडव प्रिया .....कभी तो .....पार्थ प्रिया कहा होता रही लड़खाहट ......तुम्हारे प्रीत बंधन ने मुझे इसका मोका ही कब दिया ?पर बातो पार्थ !मेरे कदमो की तरह तुम्हारा ,मुझ पर कभी डिगा तो नही /" "तुम पर विश्वास .....................मन के महाभारत में तुम पर विश्वास ही तो मेरा गांडीव था .......याद है तुम्हे .......एक बार मे अनाधिकृत रूप से तुम्हारे कक्ष में प्रवेश कर गया था ......" "वही प्रवेश न...जिसमे एक वर्ष का दंड पाया था ....गो ब्राह्मण की रक्षा हेतु पधारे थे मेरे कक्ष गांडीव और शास्त्र लेने ?" "गांडीव लेने ...........वह तो मात्र एक साधन .... मेरा साध्य था ....देखना नयन तुम्हारे ...मेरी अनुपस्थिति में " ओह !.......क्या देखा ......क्या देखा था आपने ?" ".......मेने देखे ....एक हिरिनी के नयन .....सहमे नयन ....जिसे तीन और से शिकारियों ने घेर रखा हो ओ चोथी पर मेने ...हा मेने ही आग लगा दी . पर आग तो मेरे मन में भी लगी ही रही !उसे कोण समझ पाया ...समझा तो सिर्फ मधु सुदन ने ....तभी तो ..... उन्होंने कुल मर्यादा न्योछावर कर दी थी मित्रता पर सुभद्रा हरण करवा कर .......पर फिर भी ...कहा बुझ पाई अंतर ज्वाल ..." "प्राणअब छूटना ही चाहते मेरे प्राण !............तनिक सहारा दे दो न !" शक्तिहीन हो फिसल ही पड़े ....दोनों ....नारी का तन पुरुष के अश्रु !चहरे पर आई अश्रु बूंदों से जगी चेतना .स्नेहिल नयन उठे ..कापते अधरों से मुखरित हुई वाणी - "छिः !तुम केसे सखा ...मेरे सखा के !गीता सुन कर भी मोह !....मे तो आज ऋण मुक्त कर रही हु ..आप सभी को !....किसी ने बंधवाये मेरे खुले केश ..और किसी ने ......जाने भी दो ...अब समय ही कहा !पर क्षमा करना पार्थ ,.........मे मुक्त नही कर पा रही ...तुम्हारे जेष्ठ को !धर्म को !!छिः ,मेने क्या पाया धर्म से .....पर आप डरो मत .....उन्हें शापित नही करुगी ...उन्हें तो दुगी अनोखा वरदान !हा हा !अमरता का वरदान !!हिमालय के ये विशाल हिम खंड ...बुझादे हमारे जीवन दीप हमारी अंतर ज्वाल ...मेरा वरदान ...सदेव जीवित रहे धर्म ......सदा अंतर ज्वाल से जलता झुलसता ही रहे धर्म ! सखे !मेरा मस्तक ......अपने विशाल कंधे पर वहा रख दो जहा गांडीव धारण का निशाँ है ...अपने आंसू से धो देना चाहती वह निशान .......महाभारत का निशान !!" न्र ने तन तो थामा पर न थाम सका ...टूटती साँसे ......न उसकी न अपनी ही . गिरते ही रहेहिम खंड अंतर ज्वालाओ पर ! . -------------------------------------------

कहानी 2
----कागज़  के फूल
कुंवर साहब ने अपनी क़र सडक के इक किनारे खड़ी की और पास ही एक बूढ़े अपाहिज  भिखारी की और बढ़ गए.भिखारी उन्हें पास आता देख नीचे बैठते हुए बोला -"आओ ,आओ ,मै जानता था आप ये जानने जरुर आयेंगे की कल मै ,आपकी शादी के समारोह  से आप से बिना  मिले क्यों चला आया ?"
इतना कह ,उसने अपने सामने से मुहं झुका कर .अधजली बीडी को पीने की असफल प्रयास करते हुए बात प्रारंभ की -"आप मेरे इस खाकी कोट में पागलो की भाँती लगाये ,रंगीन  फूलो को देख रहे है न !ये सब नकली है ,कागज के फूल !इन्हें  मेरी मुंहबोली  माँ ने बनाया ,मेरी माँ  ओ मै !'राम मिलाई जोड़ी ,एक अंधा  ओ इक कोढ़ी कहावत का जीवंत रूप ,वह पैरो से ओ मै हांथो से लाचार .
यह कहते कहते ही उसकी आवज  भर्राने  लगी ,वह विगत स्मृति  में डूबता ,इसके पूर्व  ही संभल  कर बोला -"छोडिये ,आप मेरे बारे में जानना ही चाहते है न ,चलिए  मेरे साथ ,मेरी खोली में ,जहाँ मै १५ वर्ष पूर्व  रहा करता था "
कुछ ही पलो में वक अतीत  में गुम होने लगा ,,अपने निचले ओठो को दांतों से दबा कहना प्रारंभ किया -
इक शाम ,जब रानू ,मेरी पत्नी रानू !मेरी  प्रतीक्षा  कर रही थी मै फेक्टरी  में खोये अपने दोनों हाथो की कीमत ५००० रु नगद लेकर घर पहुंचा और उसे खुश खबरी दी -"मेने मालिक से अपने हाथो की कीमत का समझोता  कर ही लिया "
इसके बाद मेने नये  काम की बहुत तलाश की लेकिन मुझ जेसे अपाहिज को भला क्या काम मिलता ,हाँ ,रानू ने कई बार कुछ काम करना चाहा ,किन्तु जीवन  में पहली बार देखे ५००० रु एवं  मेरे स्वाभिमान  ने उसे इसकी इजाजत  नही दी प्रत्यक्ष  कारण तो यही थे किन्तु अप्रत्यक्ष में  मेरे मन में भी का भूत समाया था कि स्वालम्बी होने के बाद रानू  मुझ अपाहिज को सह भी पाएगी ?
कहते है बैठ कर खाने से खजाने भी समाप्त हो जाते ,फिर मेरे ये थोड़े  से रुपये भला कितने दिन टिकते .झूठा  स्वाभिमान कब तक पेट की भूख शांत करता तिस पर अपनी नन्ही बेटी करुणा का भूख से बिलखना  मुझसे देखा  नही गया ,और मुझे रानू  को नोकरी करने की अनुमति देना  ही पड़ी .
उसे जल्दी ही इक फर्म में नोकरी मिल भी गयी ,उसके आफिस  इंचार्ज रमण साहब  उससे  प्रसन्न थे ,और रानू भी उनसे  लेकिन मै ?
मेरे अनुसार  रानू के कदम बहकने  लगे थे ,रमण साहब से उसकी  निकटता मेरी इर्ष्या की अग्नि  में घी के समान थी ,मैने उससे जब भी स्पष्टीकरण चाहा ,उसने सदैव मुझे यही कह बहकाया कि उसकी निकटता स्वामी सेवक  से आगे कुछ नही है ,रानू पर मुझे असीम विश्वास था पर जाने क्यों मेरे अंदर समाई हीन भावना बार बार रानू से स्पष्टीकरण चाहती ,मेरी इसी आदत  से उसने   मुझ पर ये कह प्रहार चालु कर दिया  की उसकी प्रसन्नता  से मुझे ईर्ष्या होती है ,
मै उसके कटु बोल भी ,गरल सामान कंठ  में धारण  करता रहा ,लेकिन मै नीलकंठ  नही ,सदैव  इक ही प्रश्न मस्तिष्क कोंधता  रहता यदि रानू चली गयी तो मेरी बेटी करुणा का क्या होगा ?
मेने महसूस  किया कि मेरी रानू मुझसे इतनी दूर जा चुकी है कि अब उसे लोटाना मुश्किल है 'जो जाने वाला है,उसका आधा  भाग विद्वान स्वयं त्याग देते है 'लोकोक्ति को स्वीकार कर देवत्व  का ढोंग रचा .
करुणा  के तीसरे  जन्मदिवस  पर .सभी के साथ रमणसाहब विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे ,जो रानू को देख ,उसे प्रसन्न करने बार बार करुणा  के गाल  थपथपा प्रंशसा  में कह रहे थे -"ओह !कितनी प्यारी बच्ची है हाउ  स्वीट !"
मुझे अपनी बात कहने का अवसर मिला .और  मेने ,हाँ बाबूजी ,मेने ही करुणा  के सुखद भविष्य  का आश्वासन  ले .रानू को सदैव  के लिए उन्हें सोंप  दिया .मेने बेटी के भविष्य के लिए पत्नी का सोदा कर ही लिया .,
बाबूजी !दुसरे ही दिन वे  सचमुच  दोनों को ले ही गए .इसके पूर्व  सारी रात रानू  मुझसे लिपट  रोटी ,ओ क्षमा  मांगती रही .,लेकिन करुणा के भविष्य की खातिर मै भावहीन ही बना रहा ,फिर मुझे मेरा ओढा देवत्व  भी तो निभाना था ..
इसके बाद मै जब तब जाकर  उन लोगो से मिल आता था ,उस सोने की लंका में रानू तो प्रसन्न  थी लेकिन नासमझ  करुणा  को रास नही आ रहा था ,वह अपनी  तोतली  भाषा में कहती रहती "बाबी !हमे ले तलो .हम यंहा नई लेंगे ".
मेरा देवत्व  मेरी ममता  से हारे इसके पहले रमण साहब ने मुझे स्पष्ट बता दिया की वे उन दोनों को पूर्ण रूप से स्वीकार  कर चुके है और उनके हितो की रक्षार्थ ,मुझे अब कोई सम्बन्ध  नही रखना चाहिए
इसके बाद रानू सिर्फ इक बार मिली हमारी शादी की वर्ष गांठ पर ,शादी का वही जोड़ा पहने ,,घंटो रोकर पूंछती रही की मै ये सब केसे सहन  कर रहा ?मेने कहा था "हाँ ,रानू सह नही पा रहा हो सकता है किसी दिन "अगले शब्द  मेरे मुंह में ही रह गए मेरे मुंह पर हाथ र्रख उसने बिलख  कर कहा था "हर स्त्री के जीवन में इक ही पति होता सिर्फ एक ,मै आज भी समझती हूँ मै आपकी प्रसन्नता ओ करुणा के भविष्य के लिए अब भी नोकरी ही कर रही इसके बाद भी यदि तुमने कोई गलत कदम उठाता तो ,ये चूडिया जो सदा तुम मेरे हाथो देखना चाहते हो ,किसी की  भी परवाह किये बिना चकनाचूर  कर दूंगी .
इतना  कहते  हुए वक बुढा हँस सा पड़ा ,जो उसकी हँसी कम रुदन अधिक प्रतीत हुआ ,फिर कुछ संयत होकर बोला "देखि बाबूजी !निष्ठुरता .जीना चाहा तो जी  न सका ओ मरने में भी बंदिश ..रानू को जैसे तैसे समझा कर विदा  कर दिया .
मुझे अब किराए के घर की जरूरत  भी नही रही ,इश्वर  भी बड़ा अजीब .इक सहारा तोड़ता तो दुसरा तैयार  ही रखता .मुझे यही फुटपाथ पर ,इसी लेम्प पोस्ट के नीचे इक अर्ध विप्क्षित  बुढियामिली माँ के रूप में ,,जिसके दोनों पैरो पर लकवे का प्रयोग  था .सुनते  है ,उसके इकलोते  बेटे  की अकाल मोत ने उसे इस हाल में पहुंचा दिया था ,मेरे व्दारा उसे माँ का संबोधन दिया ,उसे बहुत प्यारा लगा ,उसने अपनी रोटी में से इक रोटी मुझे अपने हाथो से खिला ,पास पड़े कागज के रद्दी टुकड़े  से इक खुबसूरत फूल बना मेरे कपड़ो से टांक  दिया
इस फूल ने मुझे जीने की नई दिशा प्रदान की .,मै रंगीन सुंदर कागज लाकर माँ  को दे दिया  करता और वह उन्हें सुंदर  फूलो और कलियों में परिवर्तित कर देती ,अब यही हमारी जीविका  का साधन  भी बन गया ,लाड से  जगह जगह टाँके .उसके रंगीन फुल ,हमारे व्यवसाय का मूक विज्ञापन बन गए .
फिर भी मेने इसे पूर्ण व्यवसाय नही बनाया त्यौहार आदि ख़ुशी के अवसरों पर ,मैसम्बन्धित  लोगो को फुल गुलदस्ते भेंट कर आता .जिसका मुझे लागत ओ आशा से अधिक ही पुरूस्कार  के रूप ,इ मिल जाता ..
आप आये थे उस दिन .मेरी बेटी का जन्मदिन था ,कई जगहों से आमन्त्रण होने पर भी जाने का मन नही हो रहा  था ,लेकिन आप आपकी सगाई का निमन्त्रण देने जब आये ,तो आपका आग्रह मुझसे टाला  न गया .
             संध्या  को जब आपके यहाँ अपने सर्वोत्तम गुलदस्ते ,वेणिया लेकर  पहुंचा तो देखा ,रानू ,मेरी रानू मेहमानों का स्वागत कर उपहारों को स्वीकार कर रही थी ,और आपकी भावी बधू ,,मेरी अपनी  करुणा ,शादी के लिबास  में खड़ी थी ,मै अपरिचित  सा ,अपनी बारी का इन्तजार कर रहा था कि ,मेरी बारी पर ,मेरी झोली  से रानू  उपहार  निकाले ,तभी मेरी निगाहें रानू से टकरा गयी ,उसके चेहरे पर इक क्षण को बेबसी भाव आकर जल्दी  ही तीव्र नफरत ने परिवर्तित  हो गये ,उसकी आँखे बरबस  ही कह रही थी -"वाह !क्या शानदार उपहार ,इक पिता  अपनी पुत्री को दे रहा है 'कागज के फूल".
इसी समय सभी मेहमानों का व्यंग  से भरा अट्टहास  मेरे कानो में गूंजने लगा ,किस मनचले ने फिकरा कसा "पगला  है ,पार्टी में कैसे घूस आया ".रानू को अपनी स्थिति का भान हुआ हुआ .उसने  भी सुर मिलाया -"हाँ ,पगला  ही तो है ,अरे !कोई इसे बाहर निकालो "
इन सब स्वरों से बेखबर ,मै अपने ही कहे शब्द सुन रहा था "रानू !मै सब सह जाउंगा नही सह आउंगा  तो केवल तुम्हारी उपेक्षा "
"कुंवर साहब !इसलिए मुझे लोटना पड़ा था ,बाद में मालुम हुआ की आप करुणा से प्रेम विवाह रचा  रहे है ,तभी आपको सच बताना जरुरी लगा क्योकि अब यही तो आपके प्रेम की कसोटी  भी है ,करुना के बारे में आपको क्या बताऊ ,इतना विश्वास दिलाता हूँ कियदि खून का संस्कारों पर असर रहता होगा तो आपको करुणा  से कभी कोई शिकायत  न होगी "
बूढा'भावावेश में कुंवर के कदमो से लिपट रो रहा था .
   
   १२ -अक्टूम्बर १९७०    