Sunday, 3 September 2017

कहानी
“चक्रव्यूह “
“मधु .मधु इतनी चुप चुप और उदास ,क्या सोच रही हो ?”मधु को गंभीर और चुप देख मिश्रा साहब पूछे बिना चुप न रह सके .मधु चुपचाप अखबार देखती रही फिर धीमे से कह उठी “सोच रही हूँ ,मेरे बाबू ,जिनका एक हाथ बैसाखी में व्यस्त हो ,दुसरे एक हाथ से ,पहले की तरह सच्चा निशाना लगा सकेगें ?”
इतना सुन कर मिश्रा के अंतर का पुरूस्कार विजेता केप्टन सजग हो उठा .उसने पूरे आत्मविश्वास  से उत्तर दिया “मधु जरा मेरी रायफल तो लेकर आओ ,मै अपने बेटे को बता सकूँ कि मारे एक पैर के कट जाने से केप्टन मिश्रा मरा नही है “इतना सुनते ही मधु की उदासी कपूर की तरह उड़ गयी ,वह फ़ौरन चहक कर बोली “नही ,इसकी कोई जरूरत नही ,मुझे अपने बाबू पर पूरा विश्वास है ,बाबू देश में फैल रही आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए आप रायफल उठायेगें न ?”
              मिश्रा इस अप्रत्याशित बात को सुन चौंक गया ,उसके अंतर का पुरुस्कार विजेता केप्टन न जाने कहाँ लुप्त हो चुका था ,अब वह केवल मिश्रा था ,एक अकेली बेटी का एकमात्र सहारा ,उसके ह्रदय में ममता ने कायरता पैदा कर दी थी.अपनी कायरता तो खिसियानी हँसी से छुपाते हुए बोला “पगली ,तू भी अपनी मम्मी की तरह पगली ही है ,उसने अपने पागलपन में मुझे सेना में ज्वाइन करवा दिया था बमुश्किल एक पैर खोने का पुरूस्कार पा ,मुक्ति पायी ,अब तू कहती है कि फिर रायफल संभालू .पगली ,अब मै रायफल सम्भालुगा या अपनी बैसाखी  ?”मिश्रा अपनी निरर्थक हँसी में अपनी बैचेनी नही छुपा सका तो मधु से आंखे चुराता ,बैसाखी के सहारे अपने कमरे की ओर
बढ़ गया .
दुसरे दिन सुबह टी टेबल पर उसे मधु के स्थान पर उसका पत्र मिला .
“मेरे अच्छे बाबू ,
मुझे निरंतर पिछले कई दिनों से लग रहा है कि इतिहास फिर अपने को दोहरा रहा है ,अब फिरसे महाभारत का चक्र व्यूह ,अभिमन्यु का रक्त मांग रहा है और अर्जुन ,अपने मोह ममता के अन्धकार से मुक्ति नही प्राप्त कर पा रहा .
बाबू ,आज अभिमन्यु को चक्रव्यूह तोड़ पाने का विश्वास भले न हो ,किन्तु ये पूरा विश्वास है कि अभिमन्यु की असफलता के बाद अर्जुन चुप न रह सकेगा ,अत्याचार का जयद्रथ अवश्य गिरेगा ,जयद्रथ के हाथो
                अंतिम प्रणाम सहित
                      आपकी बेटी मधु  नही बेटा
                          अभिमन्यु
एक क्षण को केप्टन स्तब्ध रह गया .उसे लगा मानो किसी ने उसका सारा रक्त ही निचोंड लिया हो ,शहर की स्थिति देख अपने नौकरों को तुरंत मधु को खोजने भेजा .कुछ ही देर  में जब नौकर लौटे ,तो एक नौकर  के कंधे पर एक क्षतविक्षत लाश थी .मधु की लाश !अभिमन्यु की लाश !
केप्टन उसके पास बैठ ,उसके हर धाव को देखता रहा आंसुओ ने जबरन आँखों में तैरना चाहा लेकिन क्रोध की ज्वाला ने उन्हें तुरंत ही सूखा भी दिया .
कैप्टन ने मौन ही रायफल उठा बाहर जाने का उपक्रम किया ,उसे उसके नौकरों ने टोका “सरकार ,बाहर मत निकलिए ,आतंकवादी ने प्रलय मचा रखी है .कैप्टन ने उन्मादी की भांति हँस के जवाब दिया “प्रलय !वह तो कभी से आ चुकी है ,और यदि अब भी नही आई तो अब आएगी वह भी मेरे हाथो “
कैप्टन एक हाथ में बैसाखी ,और दुसरे हाथ में रायफल थामे बाहर निकल पड़ा ,बैसाखी की कट कट और गोलियों की बौछारों के मध्य सुनाई दे रही है .
------------------------------------------------------------------------------------   
  
 


No comments:

Post a Comment