Monday, 6 August 2018



                            “ये कहानी नही है “
हर माँ को उसका शरारती बालक ही अधिक प्रिय होता है .और शिक्षक में भी मात्रत्व का कुछ अंश भी कहीं न कहीं निहित होता ही है .इसी कारण से मेरी निगाहें मेरी निगाहें कई दिनों से उसे खोज रही थी अंत में विवश होकर मैने अपनी कशा के इक छात्र से पूंछा तो उसका उत्तर था -
“सर !वो फिर भाग गया .”
“कहाँ ?”
“न जाने क.
शाला में मेरा प्रथम दिन मै उसकी कक्षा में उपस्थिति हाँ .”
“क्यों ?”
मेरी क्यों अनुत्तरित ही रही .मेने कक्षा के उपस्थिति रजिस्टर पर , उसके नाम के आगे ‘लगातार अनुपस्थिति से नाम खारिज ‘लिख कर रजिस्टर बंद कर दिया .किन्तु अतीत की पुस्तक खुल गयी और स्मृतियोके  पेज फद्फदा उठे ले रहा था .
“नम्बर वन “
“यस सर “
“नम्बर टू “                                                  
“प्रजेंट सर”
नम्बर थ्री   नम्बर थ्री “
मेरी नजरे कठोरता लिए ,कशा में खड़े लडके पर टिक गयी .वह लडका मेरी नजरो की उपेक्षा सी करते हुए ,अमिताभी अंदाज में बोला –
“सर ,नम्बरों से उपस्थिति देने का मै पुराना अभ्यस्त ,मुझे मेरे नाम से पुकारिए प्लीज ,अभिताभ “
उसके इस अनपेक्षित उदंड उत्तर से मेरा स्वाभिआन आहत हुआ ,अपमान की पीड़ा से तिलमिलाई मेरी आवाज कक्षा में गूंजी “प्लीज सिट डाउन !क्लास सस्पेंड “
इतना कह कर मै कक्षा के बाहर आ गया ,किन्तु मेरे कानो में गूंजता रहा उसका उदंड स्वर .हाँ मै परेशान हो उठा था ,किन्तु इस परेशानी में भी इक सुख था . वह सुख जो इक अच्छे घुड़सवार को शहजोर घोड़े की सवारी में आता है ,वह सुख जो इक अच्छे कुशल चिकित्सक को जटिल रोग के निदान में आता है ,और मैने रोग का निदान खोज भी लिया .प्रथम ओषधि के रूप में मैने उसे दिया ‘अपनापन ओ विश्वास ‘
जब मेरे अपनत्व भरे शब्दों ने ,उसके ह्रदय रूपी पुस्तक की धूल हटाई तो मे काँप गया .कितना भयावह था वह सब !ह्रदय की पुस्तक पर दर्द की स्याही से ,घटनाओं का चित्रांकन ! माँ पागल बाप शराबी !ऐसा शराबी जिसके पास शराब खरीदने को पर्याप्त पैसे थे ,नही थे तो सिर्फ भूख से कुलबुलाते अपने बच्चो के लिए दूध के पैसे .
नन्हे अभिताभ  ने अपने भूखे भाई बहिनों के लिए क्या नही किया ? मेहनत ,मजदूरी ओ अपराध तक ,झेलता ही रहा निरंतर व्द्न्द पढने की ललक ओ भूख के बीच ,लालसा जीतती तो था विद्दालय और भूख जीतने लगती तो थी अपराधो की दुनिया !बाल सुधार जेल .
मैने बहुत चाहा की माँ सरस्वती उसे अपने अंक में ले ले लेकिन उसके पहले जरूरी थी उसके परिवार की अनिवार्य आवश्यकताओं की पूर्ति .
उसे सही पर लाने के जूनून में मैने उसकी मदद करने का भरसक प्रयास किया किन्तु मै इक शिक्षक ,अपनी सीमित आय में ‘वसुधैव कुटुम्बम कितने दिन निभा सकता था .
उसके परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति में मेरी गृहस्थी की नाव भी डगमगाने लगी थी ओ महीने के अंतिम दिनों ,आँखों में याचना लिए वह फिर मेरे व्दार पर था .

मै उससे आँखे चुराए ,उसकी संतुष्टि का साधन क्जोज ही रहा था और अंदर कमरे से श्रीमती की  बडबड़ाहट स्पष्ट ही सुनाई दे रही थी “दूध वाले को पैसे नही दिए और उसने दूध देना बंद कर दिया .हे भगवान् !सदिया बीत गयी पर मेरा ;अश्वस्थामा आज भी दूध को टीआरएस रहा है ,आज इसे बहलाने को चावल का पानी भी नही “
श्रीमती की आवाजो ने ,मुझे इनकार करने की लज्जा से बचा लिया .उसे अनचाहे ही मेरा उत्तर मिल चुका था ,निगाहों में बेबसी लिए वह लौट पड़ा .मेरे ह्रदय ने उसे पुकारना चाहा लेकिन मेरे अधरों पर बेबसी के टाँके थे .मै उसे जाता देख रहा था ,मेरे कानो में कक्षा में गाई उसकी पंक्तिया गूंज रही थी
खोया खोया सा रहता हूँ जमाने में ,उम्र गुजरी आजमाने में 


“गर्दिश ने जब जब भी तीर खींचे है ,हम ही हम आ गये निशाने में “
हाँ वह खो ही गया जमाने में पिता की मौत ने !शराबी पिटा की मौत ने उसे तोड़ ही दिया था संसार के समर में ,कर्तव्य के कुरुक्षेत्र में मेरा अर्जुन पलायन कर गया ,भाग गया ,मेरी उससे कभी भेंट न हुयी किन्तु जब से उसके बारे में सूना कि तस्करी पाकेटमारी ही अब उसका व्यवसाय है .उसके साथ ही मेरा मन भी भटकता है पाकेटमारी तस्करी करता पुलिस और सुधार ग्रहों  के घेरे में .
आज ह्रदय के न्यायालय में बंदी जैसा खडा मै ,स्वीकार करता हूँ अपना अपराध ,मे उसे वह शिक्षा नही दे पाया जो उसके लिए आवश्यक थी .काश !मै उसे रोक पाया होता .
ये कहानी नही है ,शायद भूमिका मात्र है ,खानी तो अब प्रारंभ होगी ,लेकिन कितना दुखद होगा इसका अंत ?अत: पाठको से विनम्र निवेदन है यदि वह आपको कहीं मिले तो उसे लौटा लाइए थाम लीजिये  अंगुली उस भटके बचपन की
----अरविन्द दीक्षित
३ तिलकेश्वर मार्ग ,तराना
जि . उज्जैन म .प्र पिन ४५६६६५
मो . न . ८५१७९७९००४

No comments:

Post a Comment