Tuesday, 28 February 2017

मेकअप धुला धुला सा 
आदमकद आईने के समक्ष अपने केश संवारती मेमसाहब ने अपनी जुल्फों के झटकते हुए ,अपने साहब को उदास आराम कुर्सी पर धंसे देख कहा -"अरे !अभी तक तेयार नही हुए ?हमे बर्थ डे पार्टी अटेंड करनी है न ?"
"........"
"जवाब नही दिया ,अब क्या चिंता है ,आपने सारा जीवन दोड धुप कर सारी सुख सुविधा जुटा ली ,आज क्या नही है ,हमारे पास !मोटर बंगला .,उच्च शिक्षित विदेशो में बसी कमाऊ संताने "
"रानू !इन सुख सुविधाओं के साथ हमने पायी भी ..सूनी महफिले .मुझे याद आ रहा महाभारत का एक प्रसंग भी ."
म्रत्यु शैया पर पराजित पड़े दुर्योधन को पांड्वो ने उसका हारा राज्य लोटाने का जब प्रस्ताव दिया तो.. तो उसने भी अस्वीकार करते यही कहा था .जब मेरे स्वजन नही ,मित्र नही तो इस वेभव का क्या उपयोग .
रानू !इस सुख को पाने मैने कितना क्या क्या नही खोया ?आज मेने भी सब खोया ,मेरे स्वजन मेरा परिवार मेरे मातु पिता बस मिली सुनी महफ़िल ,अब तुम ही अटेंड करती रहो ,ये बेरोनक बेजान पार्टिया ,अब बस मै हूँ ,और मेरी तनहाई "
मेमसाहब का मेकअप जाने क्यू धुला धुला सा लग रहा था .

Friday, 24 February 2017

बडकी भोजी ..
भोजी !बडकी भोजी ,अकेली अपनी चारपाई पर रोगग्रस्त कराह रही ..उनकी निगाहें सामने लगी दीवार के चित्र पर ...अपने छह बेटो के साथ माँ ,
याद आती भोजी की संयुक्त परिवार की गर्वोक्ति ....
"मुझे किसी की जरूरत नही ....अंतिम समय भी नहीं ..मेरे छह बेटे ..चार मेरी अर्थी को कंधादेगे ,ओ एक अर्थी के आगे होगा एक पीछे ..."
कराह बढ़ गई उनकी .हां !वे ही कराह के साथ बुदबुदा भी रही ...
"काश !मेरी बेटी भी होती ....आज मेरे सिरहाने होती कल ...आंसू भरे नैनों से अंतिम बिदा ........"
तभी उनके मस्तक को स्नेहिल स्पर्श का आभास हुआ ..ननद का कोमल स्वर सुनाइ दिया
"बडकी भोजी !में हूं न ...आ तो गई "
अरविन्द दीक्षित

Friday, 17 February 2017


बचपन---
बात जब हो बचपन की ,याद आये क्यू न आये दादा -दादी .नानी ?
"अम्मा .बाबा को ये क्या सूझी इस बड़ी उम्र में मेरा यज्ञोपवित्र करने कीm ?"
"बेटे ,बच्चे बूढ़े एक समान .पर तुझे आपत्ति क्या ?"
"आपत्ति ...अम्मा तुम्हे तो मालुम इसी वर्ष शहर कालेज जाना ओ इस संस्कार में मुंडन ,"अम्मा ,प्लीज बाबा से ...."
"बाबा से !न बाबा !क्या तुम नही जानते अपने बाबा को ,कितने गुस्सेल ..घर में नोकर काका के अलावा कोई बात भी कर पता उनसे ...तुम बाबा के लाडले ...तुम जानो अ तुम्हारे बाबा "
जीवन मृत्यु का प्रश्न ....मना भी बाबा को
पर जब वो दुखद घडी आई नाई का का अपना उस्तरा ले हाजिर हुए ,उन्हें बाबा की सहमती बताई तो वे बोले -
"हाँ बड़े मालिक ने मुझे मुंडन को मना जरुर किया और कहा की मुंडन न कर बीच सर में
परम्परा अनुसार स्वस्तिक बनाने इतना स्थान ही ......"
बस आगे उस द्रश्य की कल्पना कीजिए ......आगे कालेज में हुई फजीहत की बात फिर कभी ......जय जय .....
अरविन्द दीक्षित .......१८/०२/२०१५

हे माँ !
"सर सर इस लडके ने ,,?
"क्या किया इस लडके ने ?"
"सर !इसने अपने हाथ पर मेरे नाम का टेटू बनवा लिया "
सर को लडकी की शिकायत पर विश्वास नही हुआ ,लडके को पास बुलवा देखा तो सच ही लडकी का नाम नाम लिखा था "हेमा "
अब सर के चिंतित होने की बारी थी क्योकि लडकी उच्च वर्गीय गुस्सेल बाप की लडकी थी ओ लडका था उसी के घर का निम्न वर्गीय नोकर का बेटा ,
हँगामा होना निश्चित था ,
अचानक सर अपने दिमाग को खुजलाते हुए मुस्कुराए और उस लडके के कान में फुसफुसाते एक छोटी पर्ची पकड़ा कक्षा से बाहर भेज दिया .
कुछ ही देर से सर की आशंका स त्य भी हुयी ,लडकी के पिता गालियों की बोछार करते लम्बी से बेंत लिए अवतरित हुए ,
तब तक लडका कक्षा में आकर डरा सा बैठ भी चुका था .गुस्सैल पिता सर की उपेक्षा करते हुए सीधे ही लडके पास अपनी बेंत लपलपाते हुए पहुंच गरजे --"साले ,कमीन ,सामने कर अपना टेटू वाला हाथ "
लडके ने सहमते हुए अपना हाथ आगे किया हाथ पर गुदे टेटू को देख उनके हाथ से बेंत गिरी श्रध्दा से टेटू को प्रणाम कर सर से बोले -"सर ये लडका तो मेरी तरह माँ का भक्त ,आप भी जरा देखिये इसका टेटू "
अब सर ने लडके का टेटू देखा जिस पर गुदा था .."हे माँ "
पिता के जाते ही सर हाथ जोड़ ,उपर देख बुदबुदाए "हे माँ तू बड़ी कृपालु "
पसंद करें
टिप्पणी करें
खिलोने वाला "" 
खुली जब आँखे तो देखा शॉप का सारा सामन फेला था बीच सडक ! 
न कोई दंगा न भूकंप फिर.फिर ? 
निगाहें जा टिकी भरी बन्दुक पर जो निरंतर बरस रही थी गोलिया.
"हाँ !मैंने  ही फेकी है .सारी चाकलेट्स ,कैंडी ,बिस्किट .बस बहुत हुआ अब नही लगेगी आपकी दूकान ,मैंने ये लगाया लॉक और आप  पधारिये अपने घर " 

"अरे मेरी सदय !आज इतनी निर्दय !"
"हाँ, जानती हु लोग तुम्हे खिलोने वाला कहते और आप हो भी खिलोने वाला कहानी के नायक समान .ही ,हमारेबच्चे हमारे दूर ,हमे पराये बच्चो में ही मन बहलाना तुम्हारी पर्याप्त पेंशन .बच्चो के भेजे जबरन मनीआर्डर  ,हमे कोई आर्थिक कमी भी नही ?"

.."थोड़े से नुकसान से चलने वाली शॉप .......क्यों किरकरी बन रही आप की आँख की! 
"किरकिरी ..........जानती हु इस शॉप से कितना बाँट जाता मुफ्त में बच्चो में ....दान धर्म पूजा पाठ सदा से ने तुम्हे सुहाया न हमें !हमारी सदा से यही पूजा यही आराधना !" 
जंग लगी ,पुरानी बन्दुक !ट्रेगर अटकने से रुकती सी लगी गोलियों की बोछार . 
""फिर आज .................." 
स्वर का तेल पा ट्रेगर फिर गति पकड़ गया 
"आज .........तुमने देखे पिछले की दिनों से टी वि न्यूज़ चेनल ..देखा कोई न्यूज़ पेपर ...ओह कितना विभत्य कितना कटु सत्य .इसका इतना अधिक प्रचार .....कितना फेला दिया आक्रोश .....नही जानते आने वाले कल कितना पडेगा महँगा !किसी मासूम हथेली पर .....शारदे अजनबी की राखी एक चाकलेट .....इन विशेली हवाओं में ...कितनी विशेली हो उठेगी .कोई खिलोने वाला भीड़ तंत्र के पागल हाथो खिलोने सा टूट नही जाएगा ..तुम बाहर निकालो मे लगाती लॉक ." 
दुसरे दिन भी शॉप पर लॉक ही था राम धुन के साथ आ रही थी एक शव यात्रा !शायद किसी खिलोने वाले की ! 
अरविन्द दीक्षित २४ /०४/२०१३ 

Thursday, 16 February 2017

----तमाशा 

 डब डब ड्री ड्री ड्री --डमरू की आवाज बंद हुई ,मदारी चीखा ---- 
"जमूरे !२ किलाक बीता पर ---खेल दिखाते ,कोई हलचल नजर नही आती ,बेटे ----समझ !जीजा को साली नेता को गाली तामाशागिर को ताली न मिले तो भूखा सोना पड़े ,भैये --चादरी टी आर पी गिर गई .बढाने को कुछ तो कर---" 
"उस्ताद ! सब जानते टी आर पी बनती है ,सनसनी से, असंसदीय भाषा से नंगे पन से " 
"जमूरे!तेरा मेरा उनका सबका पापी पेट का सवाल ---" 
"उस्ताद !------जब नंगा ही दिखाना कोई दुस्ररे को  क्यों !हम ही क्यों नही ."हाँ तो कदरदानो !मैहर बानो !इसी जगह ---२ किलाक पहले एक कीमती कार रुकी थी जिसके अंदर एक कारवाली भिखारिन थी ,और कार के साइड ग्लास के पास सडक पर ,दूसरी ,दोनों ने भीख मागने की तेयारी से , अपने अपने मेकप को ठीक किया और "सब कुछ " खोकर कुछ पाने का संकल्प दोहराया . 
आप सब देखिये वे दोनों लोट कर उसी जगह खड़ी रुकी है उन्हें उनका प्राप्य मिल भी गया वह भी बिना कुछ खोये उस्ताद !अब मैहोता चुप .आप दिखाइये और सुनने दीजिये कार के पास की बाते सबको ."

(कारके पास के स्वर --

"क्यों री!कुछ देर पहले ही तुने आइना देखा था फिर -----? 
"जी मेम साब ---बीमार पति ,भूखे बच्चो के लिए गई थी ---- 
फिर भी मेकअप चरित्र दोनों नही बिगड़े पर सीता हूँ ,अग्नि परीक्षा तो देना ही होगी !" 
सडक वाली बाल संवारने लगी ,कार वाली बुदबुदाई "ओह मै भी तो पति के कोटे के परमिट की भीख ही तो मागने गई थी ,ओ मुझे भी बिन खोये ही मेरा प्राप्य मिल गया ओ मुझे भी तो अपने पति को विश्वास दिलाना है ." 
कार वाली ने उसका मेकप बिगाड़ना शुरू कर दिया . मदारी का कटोरा सिक्को से भरा था ओ जमूरा माँ कह जा लिपटा था सडक वाली से भरी थी उनकी भी आँखे आंसुओ से 
अरविन्द  
भैया --तेरे मेरे ! 

"ऐ जी  सुनते हो ,परसों गाव से तुम्हारे भैया का पत्र आया था ,मै तुम्हे दिखाना ही  भूल गई " 
"कोई बात नही ,अब दिखा दो ,क्या लिखा बड़े भैया ने ?" 
"पत्र तो कचरे में गया बस यही लिखा था उनका सुपुत पाचवी क्लास में प्रथम श्रेणी में पास हुआ है .गाव में अगली क्लास न होने से ,उसे हमारे पास रख,शहर में पढ़ना चाहते है ." 
"अरे वाह !हमारा गोलू ---प्रथम श्रेणी --बहुत अच्छा रहेगा . भैया ने कितनी मुश्किलों से मुझे पढ़ाया ------" 
"में जानती थी आप इस भावुकता के दल दल से कभी नही निकल पाओगे तभीमैंने जवाब  भी भेज दिया की जगह की कमी की वजह उनकी इच्छापूर्ति संभव न हो पाएगी और सुनो ------" 
कहते हुए अपनी गलबहिया पति को डाल मधुरतम स्वर से बात आगे बढ़ी --- 
"और हां !आज सुबह मेरे भैया का भी फोन आया था वे सपरिवार मय उनकी प्यारी कुतिया पम्मी के यहाँ सैर को आना भी चाह रहेथे ,किन्तु जगह की कमी के कारण हिचक रहे है मैने उन्हें बेहिचक आने को कह दिया .क्यों ठीक किया न मेने ---और हाँ वे जाते समय हमे कुछ दे भी तो जायेगे ,

विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित स्कुल में सभा का आयोजन हुआ .नगर के सभी अधिकारी ,विभिन्न राजनेतिक दल के पदाधिकारी ,उपस्थित है ,सभा के समापन पर प्रधान अध्यापक ने सभी का आभार मानते हुए शाळा के बच्चो व सभी उपस्थित जनों से निर्धारित स्थल पर पहुच कर आदर्श रूप में हाथ धोने का निवेदन किया .
इस पर एक बालक आकस्मिक रूप से चीख कर रोने लगा .
सभी लोग कारण जानने ,उसे समझा कर चुप कराने उसके करीब पहुचे .
सब को देख बालक ने रोना और तेज कर दिया ,रो रो कर वह एक ही बात दोहराए जा रहा था ----"मे मेरे हाथ नही धुलावाउगा ,"
उसकी अजीब जिद से सभी को आश्चर्य था .अधिकारी नेता उसके पास पहुच उसे सांत्वना दे कहने लगे ---"बहादुर बालक होकर भी हाथ धुलाने से डरता है ,चल पहले हम धुलवा लेते ,ठीक !फिर तुम भी धुलवा लेना "
बालक और अधिक तेजी से रो कर बोला ---नहीं ,नहीं अंकल !आप भी मत धुलवाइए ,कुछ दिन पहले कुछ सफारी सूट पहने लोगो ने मेरे पापा के हाथ धुलवाए थे ,उनके हाथ 'लाल हो गए थे ,,,पुलिस उन्हें पकड़ कर ले गई .व आज तक नही लोट पाए "
सभी अतिथियों के माथे पसीना छलछला गया ,एक साथ सभी की निगाहें अपने हाथो पर पड़ी .उनके हाथ अनजाने ही सर्प की तरह अपनी अपनी जेबों में रेंग गए .
माथे पर आये पसीने पर रुमाल थपथपा घबरा कर बोले ---"देखिये !ये सब बच्चो का कार्यक्रम है .बच्चो तक ही सिमित रहने दीजिये ,
स्वल्पाहार की टेबल उनका इन्तजार ही कराती रही ,पर वे तो रेंग चुके थे ---जाने किस बिल में -------

जिनसे सीख रहा ...बेतरतीब पर मन चाहा लिखना ....
"गेट आउट "
शायद मुझे नही कहा होगा ..पीछे मुड दरवाजे पर देखा
वह कोई न था !
ये क्या !फिर सूना ...

"कम इन !"
हाँ ! मुझसे ही  ही कहा होगा ...
मुड़ी गर्दन ....भीड़ चली आ रही थी अंदर
अब ...अब .. कहा
"गेट आउट" ...
मेरे अतिरिक्त सब अंदर ही थे सिर्फ मै अकेला ही बाहर था ,
दरवाजा बंद हो चुका था .
सेठानी माँ 
मानवता की तलाश में जा पहुचे -सेठानी माँ के पास 
"सेठानी माँ !मेने सोचा .....इंसान को अपने काम के साथ कुछ परोपकार भी करना चाहिए न ? 
"हा !हा !जरुर !पर ये मुझसे से क्यों कहा बच्चू !" 
वो ..माँ ....तुम रोज ही कहती हो न --तुम्हे आँखों का आपरेशन करवाना है ओ शहर में बसे तुम्हारे रईस पति ,और चार -चार बेटो को उनकी दुकानदारी की व्यस्तता से अवकाश नही मिल पा रहा ?" 
"हां रे बच्चू !क्या करे बेचारे !मुझसे न इस पैत्रिक दहली का मोह छूटे न उनसे रोजगार " 
"तभी तो मे आया आपके पास ,आपकी बिमारी दिन ब दिन बढ़ रही है चलो में ले चलता आपको डाक्टर के पास -------" 
"चल भाग ---एकदम चलता हो ---बड़ा आया मानवता बताने --परोपकार करने ----तेरे साथ जा कर उनकी बदनामी कराऊ?इससे अच्छा में भले अंधी हो जाऊ !बच्चू !यदि तेरी मानवता में कोई कसर नही तो --------मेरी पतिनिष्ठा ओबच्चो की ममता में भी कोई कसर नही !कोई कसर नही !!

मुझसे रूठे ....और उदास !"
मेने उसे सर झुकाए ,उदास पा पूछा .उसने अपनी रुलाई रोक ,सुबकते हुयॆउत्तर दिया -
"हाँ !सुबह आपने सुंदर सुंदर को  चुनलिया.मॆकुरूप  ओ बोना --------"वह फिर रो  पड़ा  .
मेने होले से उसका चेहरा  उठा  लाड से कहा --"सुनो  तो ----तुम्हारे सुंदर साथियो का जीवन कितना था एक तो मंदिर की सीढियों पर कुचल गया .दूजा  जो  विश्वव सुन्दरी के सर चढ़ा था .उसकी बात तुम्हे केसे बताऊ ?सेंसर शिप  जो  है  "
"मुझे बहलाओ  मत .        निरर्थक जीवन से अल्प सार्थक  जीवन ही भला "
"सार्थक जीवन !वो  तो तुम्हारे  लिए ही है  .

"पहेलियो  से मुझे मत बहलाएये. स्पष्ट कहिये नं !"
"तुम्हे आकाश के छेड़  बंद करना  है."
"वाह  !बोनो  से हर कोई मजाक  ही करता !आप  भी कीजिये .मे  बोना  ओ  आकाश  ------"
"ओह  मेरी पूरी बात तो सुनो  .आकाश  की ओजोन  परत में  दिन  ब दिन  छेद बड़े होते  जा रहे , जिसमे से सूरज  की हानि कारक  किरने  मानवता  के लिए खतरा  बनती  जा  रही  ."
"आप  की बाते  मेरी समझ  के बाहर  . ..आप  .सिर्फ  ये  बताइये  आप  की मानवता के लिए मे  क्या  कर सकता हु ?"
"तुम .........तुम  सिर्फ खिल खिला दो "
मेरे कहते ही वह जोर से खिलखिलाया .
अगली सुबह ..............
वहा तेनात थी ...................
नन्हे पोधो की इक पंक्ति !इक सेना !! सूरज की विषाक्त किरणों से युध्द के लिए
अरविन्द दीक्षित --
एक मुरझाया ,प्यासा पोधा
शहर का प्रतिष्ठित ,सर्व सुविधायुक्त एक स्कुल ,सुंदर उपवन ,इस स्कुल का विशेष आकर्षण !
जल संकट इसकी प्रतिष्ठा में एक दाग बना .
सभी छात्रो को पेयजल की बोतले साथ लाने का आदेश हुआ .
संकट में भी खेल न खोज सके तो बच्चे केसे ?खोज ही लिया एक खेल !
अवकाश होते ही ,कक्षा से बाहर निकल बोतल का शेष पानी एक दूजे पर फेकना !
इन्ही बच्चो में से एक बच्चा -----उम्र में सबसे कच्चा ,अक्ल में सबसे पक्का ---नाम -आनंद !
अवकाश होते ही एक बड़ी सी खाली बाल्टी लिए पानी फेकते बच्चे के पास भागता ,बोतल का शेष पानी बाल्टी में डालने की विनम्र मनुहार करता !
नतीजा ----बोतलों के शेष पानी में से आधा पानी बाल्टी में और आधा ------आनंद को भिगोने में ---!
आनंद का आनंद से भीगना आज सह्य नही हुआ जा पुहुचा बच्चो को डाटने --
"रोज ये केसी शरारत ----?"
"सर !ये आनंद ------माली का बेटा --"
"माली का बेटा !--------इस महंगे स्कुल में !"
"इसी स्कुल के माली का बेटा -----स्टाफ मेंबर की छुट का राजसी सुख !"
कथा अभी पूरी नही हुई थी .समापन के लिए आनंद को फटकारना बाकी था इसलिए पकड़ा उसका कान और पूछा ---
"क्यों रे !रोज भीगता ----पर रोज एक नई जगह ही क्यों चुनता भीगने के लिए ?"
वह मुस्कराया ओ अपनी जगह से थोडा सा हट इशारा  कर बोला ---"iइनके लिये लिए "
मैने  देखा  उसके पीछे खड़ा  था ---आंनंद जल से भीगा ,आनंदित होने को आतुर मुरझाया प्यासा एक नन्हा पोधा !
अरविन्द दीक्षित ---२३/९/१२


Tuesday, 2 July 2013

"वो .......!

लघु कथा -----------"वो "


"अरे १आप ...... यहाँ !वर्षो बाद फिर .......?

"हा !आना ही पड़ा अपनी उसी पुरानी जगह!'ये 'जानते थे ,मेरा नन्हा साजन वर्षो से मेरी प्र तिक्षा में मिलेगा यही ."

"नन्हा साजन --------अब तो नन्हा नही हु मे ?-------फिर भी वे ....."

"नन्हा .. ............. नन्हा नन्हा नही रह पाया तभी तो ......सब की आँख का तारा

क्या तुम भूले -----मेरे डोली से उतरते ही मेरी दुल्हन मेरी दुल्हन ख तुम्हारा उछलना!वो मेरा घूँघट हटा मेरे मुंह में जबरन मिठाई ठूसना ......आह समय के हथोडो ने आँख के तारा तोड़ उसे आँख की किरकिरी बना दिया ."

"हा !आँख की किरकिरी ही बन था मे !फिर आज ----------?"
आज -----इन्हें इनकी वो की बर्थ डे सेलिब्रेट करना था इसलिए एक पतिसजा दिया अपनी पत्नी के जुड़े में फुल सनझ ---उसका साजन !नन्हा साजन !!आज हुआ ये डोडा ."

"सोदा .....क्या ये एक सोदा

व्यापार बन सकेगा ?"

"नही!कदापि नही !पति -पत्नी के बीच वो---कितनी दुखदाई ---जब में जान ही चुकी तो फिर -------------- तुम्हारी वो कभी न बन सकुगी ."

"यदि ऐसा ही है तो फिर आज ---इस घिनोने सोदे में -----?

"मेरे उनको अपराध बोध से मुक्त करने के लिए देखो वे हमारी आँखों से ओझिल हो चुके ,मे भी लोट रही हु मेरे घर ."

 आकाश से डूबता सूरज उदित होता दिखाई डे रहा था दोनों को!
arvind dixit

Monday, 24 June 2013


शिक्सा कार्यालय की टेलीफोन की घंटी बजी /साहब के रिसीवर उठाते ही आवाज सुनाई दी-
"हेल्लो !मे रामगढ़ से -------गब्बर सिंग "
साहब ने घबरा कर पूछा -"कोन गब्बर सिंग ?क्या फिल्म शोले वाले !-------माफ़ कीजिये आवाज पहचानने में देरी हुई /आप ने तो मुझे पहचान ही लिया होगा --में भी वही ठाकुर 'शोलेवाला /आदेश कीजिये ?"
"बात यह हे ----------उस साली बसंती ने आज भी मेरी नीद ख़राब कर रखी है !"
"बसंती ने !.......तांगेवाली बसंती ने .........!"
"हा ! हा !उसी ने -----वो साली अब मास्टरनी बन जो गयी /उसकी हिम्मत देखो मुझे !गब्बर को !डाकू मानना बंदकर दिया नमस्ते भी बंद "
"आप को डाकू नही मान रही ?आप डाकू नही तो फिर कोन ------"
"ठाकुर आजकल ये सम्मान भी वह तुम्हे ही ------"
"छोड़िये गब्बर जी ,आप और हम में भेद ही कहा रहा /आप तो आदेश कीजिये /"
"आप नोटिसो स्पष्टि कारणों के इतने दुह्शासन भेजो की लोग व्दापर का द्रोपती चीर-हरण
भूल जाए /हा ध्यान रहे उसकी ईमानदारी ,समय पाबंदी ,मध्यान्ह भोजन रिजल्ट के गुण मत गाने लगना मुझे मालुम है सब सर्वश्रेष्ट पर -----मुझसे नमस्ते ------"
"जी !गब्बर जी !आप का काम तो मुझे करना ही होगा /आप से पुराना याराना जो है ,फिर आजकल आप की पहुच उपर तक -------सादर अभिवादन !"


छोटे से --"व्यवसायिक अन्तराल" के बाद --------


फोन की घंटी पुनह बजी रिसीवर उठते ही साहब को गब्बर जी की आवाज सुनाई दी
"सुन शोलेवाले ठाकुर !बसंती से मेरा सेटलमेंट हो गया /अब उसे कोई तकलीफ नही होना चाहिए ?
"ओह !सेटलमेंट कर लिया !वह भी अकेले !बहुत कुछ बदला ---नही बदली तुम्हारी अकेले खाने की आदत ----"
"जानता है उसने आते जाते नमस्ते करने और आप के साथ मुझे भी डाकू मान ने का वडा किया /और हम दोनों के मोबाईल के लिए १० -१० रूपये का रिचार्ज कार्ड भेट किया / ध्यान रहे उसका कोई बिल अमान्य न हो /
फोन ओ साहब दोनों की बोलती बंद हो चुकी थी /

अरविन्द
ठुमकते हुए लोट रहे थे कछुए से लागाई रेस से ,अपने बंगले की और ,महाशय खरगोश ! 
बंगले पर पहुचाते ही काल बेल बजाई .. 
श्रीमती खरागोश ,उनके इन्तजार में ड्रेसिंग टेबल पर  मेक अप व्यस्त थी .कालबेल सुनते ही जल्दी से लिपस्टिक ठीक की और डोर खोलले हुए चहकी ---- 
"आ गए आप !इतनी जल्दी !पिछली बार की तरह रास्ते में सोये तो नही !मुझे आप से ज्यादा पदक का इंतज़ार था मेने सुना जीतने वालो को पदक मिलते है " 
खरगोश महाशय श्रीमती की नादानी पर मुस्कुराए और उसकी और एक सूटकेस बढ़ा बोले ,,,"बावली !ये नही सुना की रेस में 'फिक्सिग ' भी होए और जीतने वाला हार कर पदक से ज्यादा ........" 
"हाय राम !क्या तुमने भी ...!तुमसे कितना कहा था .....आदमियों की बस्ती की और मत जाना ....तुमने आखिर कुतर ही लिए आदद्मियो के जूठे बिस्किट्स " 
श्रीमती खरगोश नोच रही थी अपना सफ़ेद फर का कोट,जमीन से मुह रगड़ मिटा रही थी ,चेहरे और ओठों से ...लालिमा न जाने कालिमा ! 
अरविन्द दीक्षित  
ठुमकते हुए लोट रहे थे कछुए से लागाई रेस से ,अपने बंगले की और ,महाशय खरगोश ! 
बंगले पर पहुचाते ही काल बेल बजाई .. 
श्रीमती खरागोश ,उनके इन्तजार में ड्रेसिंग टेबल पर  मेक अप व्यस्त थी .कालबेल सुनते ही जल्दी से लिपस्टिक ठीक की और डोर खोलले हुए चहकी ---- 
"आ गए आप !इतनी जल्दी !पिछली बार की तरह रास्ते में सोये तो नही !मुझे आप से ज्यादा पदक का इंतज़ार था मेने सुना जीतने वालो को पदक मिलते है " 
खरगोश महाशय श्रीमती की नादानी पर मुस्कुराए और उसकी और एक सूटकेस बढ़ा बोले ,,,"बावली !ये नही सुना की रेस में 'फिक्सिग ' भी होए और जीतने वाला हार कर पदक से ज्यादा ........" 
"हाय राम !क्या तुमने भी ...!तुमसे कितना कहा था .....आदमियों की बस्ती की और मत जाना ....तुमने आखिर कुतर ही लिए आदद्मियो के जूठे बिस्किट्स " 
श्रीमती खरगोश नोच रही थी अपना सफ़ेद फर का कोट,जमीन से मुह रगड़ मिटा रही थी ,चेहरे और ओठों से ...लालिमा न जाने कालिमा ! 
अरविन्द दीक्षित  
अधिकार ---------
ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह आज अस्ताचल गामी सूरज की तरह निस्तेज हो ,रोग्शेय्या पर लेटे है ?सारी बस्ती उनके अंतिम दर्शन कर,उनकी इस अवस्था में भी बलखाई खड़ी,मूंछो को देख चकित थी /
"सुखिया !ओ सुखिया !" ठाकुर साहब के कराह कर पुकारे जाने पर ,वह जल्दी से अपने हाथ धो ठाकुर साहब के पेरो की और खड़ी हो ,सर झुका बोली -"जी हुकुम !आपने पुकारा ?कुछ chahiye ?aadatanusaar ठाकुर साहब का हाथ अपनी मूंछो पर गया और उनकी मूंछो सी ही कड़क आवाज गूंजी "मुझे चाहिए !तू देगी !/"मूंछो से उनकी मुस्कराहट झांकी स्वर धीमा हुआ --"ठाकुर को कोई क्या देगा ?उसने जो चाहाख़रीदा !छिना !! लुटा !!!खेर ये सब छोड़ और ये बता सारी बस्ती इस डूबता सूरज को नमन कर गई नही आया तो सिर्फ करन !तेरा करन ,नही नही हमारा करन !"
"जी हुकुम केसे कहू ?वह आपसे कुछ चाहता है ?"
"शायद वह जानता नही ठाकुर लेना ही नही देना भी जनता है तभी मेने अपनी जायदाद में से उसे भी बेटो के बराबर हिस्सा भी दिया है !"
"माफ़ी हुकुम !वह ये सब नही चाहता वह तो चाहता है ----------"
"ये सब नही छठा !फिर आखिर वह चाहता क्या -----"
ठाकुर के चेहरे की तमतमाहट सुखिया से देखि न गई /वह पल्लू से मुंह छुपा दबे स्वर से बोली -"हुकुम !वह चाहता है जेठे बेटे के नाते --"मुखाग्नि का अधिकार " !
अरे !ये क्या !ठाकुर साहब की सदा खड़ी मूंछे अपने आप झुकती चली गई /
अरविन्द दीक्षित

लघु कथा
"बेटे की आँखे "
"मम्मी !आप दिन भर स्कुल में सर खपाने ,और स्कुल से घर आने में रेल व बस के सफर की धक्कामुक्की के बाद भी तरोताजा ही लग रही है ?"
हा !बेटे !आज स्थानांतर से प्रतिबन्ध जो हट गया !और मेने तत्काल ही स्थानांतर आवेदन बगी सबमिट कर दिया !"
"वह !बल्ले !बल्ले !------पर मम्मी आवेदन में स्थानांतर चाहने का कारण भी तो लिखना होता है न !आपने भला -----क्या कारण लिखा होगा ?"
"कारण -------इट्स वेरी इजी ------मेने लिखा ---वर्थसास ससुर की देखभाल और सेवा "
"पर मम्मी ------दादा दादी को तो हम ----पहले ही ---छोड़ आये न अनाथाश्रम ----"
"चुप पगले !इस बात को कोंन जानेगा ?और फिर कारण लिखना आजकल कोरी कागजी खानापूर्ति ----इच्छित स्थानांतर जा इज कारण से नही 'सेटिंग 'से होते है /तू चिंता न कर ,इस बार मेरी सेटिंग की भी पूरी तेयारी मन से धन से -----------तन से "
आत्म विश्वास के दर्प से ,मम्मी का चेहरा छिलमिला रहा था पर न जाने क्यूबेटे की आँखे झलक कर झुक गई थी /
अरविन्द दीक्षित
शवयात्रा !

भेया साब ,किसनभेया साब ,मेरे लंगोटिया !चोथी कक्षा के आगे तो उत्तीर्ण हो न सके पर सामाजिक व्यव हार में कर चुके P H D .राजनेतिक पार्टी का झंडा ,डंडा ओ दरी उठाने बिछाने का पुरूस्कार में मिल गई राशन की दुकाने !
एक शवयात्रा से लोटते समय ....वर्षो बाद मेरे नाजुक कंधो पर गिरा उनका भारी भरकम हाथ इस आवाज के साथ ...
"क्यों बे मास्टर !कोण सा खजाना पा गया ...जो खूब बनवा पाया तूने शानदार मकान !"
"मकान ....शानदार .....खजाना ........भेया साब ...३५ साल की नोकरी की छोटी २ बचते मेरा
G.P.F.और ..और ....बेंक लोन.......तब जा छोटी अधूरी सी बन पाई सुदामा की कुटी !पर साब !आपकी किले जेसी हवेली .....मात्र २ वर्षो में ......राशन की दूकान ......"
मेरी बात पूरी होने के पहले ही जाने कब उनका हाथ मेरे कंधे से हट चुका था .वे कही खो चुके थे शव यात्रा की भीड़ में ....
बेस्ट फ्रेंड
'वे 'मेरी मित्र ...है ,नही थी ए बी पर .
उनकी सुंदर रचनाये ,मेरे अटपटे विनोदी कमेंट्स ,हमारी मित्रता का पुल बने थे .
उन्हें नाज था खुद की,सहनशीलता पर .
बस लग गई एक शर्त दोनों के मध्य ...उनके न खीजने ,ओ हमारे खिजाने की
फोन और इनबॉक्स में दोनों ने की बार दोहराया 'शर्त सिर्फ खेल भावना ,शर्त की हार खेलभावना से ही स्वीकारी जायेगी .
सभी मित्रो की दबी musakane ओ फुसफुसाहटों क...े मध्य चल रहा था खेल अंततः हम जीत ही गए मात्र एक कमेंट से ,उनके कपल फोटो कमेंट कर -"जल गए हम !"
विशाल चट्टानों से जरा न सहमी सरिता ने रुख बदल लिया ,मित्रो के बहकावे में ,मात्र एक छोटी सी कंकरी से
ब्लाक किये गए हम ,.......शर्त जीतने पर ...एक बेस्ट फ्रेंड खोकर ...
क्या सचमुच जीत गए हम ?

कागज़ की बू !
उसकी आँखे तो झुकी थी ही ,उसके हाथो के साथ ओंठ भी थरथराए -"लीजिये "
मेरे सामने थी निमन्त्रण पत्रिका ,उसके विवाह की !!
अब बारी थी मेरी पलको के थरथराने की ,उधार की एक मुस्कान चस्पा कर मेरे अधर खुले --"ओह !थैंक्स ...जानते थे ये निमंत्रण मिलेगा पर मिला भी तो तुम्हारे हाथो !तुम्हारे हाथो !!!
बेठो !सॉरी !बेठिये ,मे चाय लाती हु ,अब तो आपकी चाय 'शकर 'से ही मीठी करना पड़ेगी ."...
किचिन में जाते ही हाथ में लिए निमंत्रण पत्र परपानी की कुछ बुँदे दिखी शायद आँखों से ही गिरी थी , न मालुम उसकी या मेरी .पत्र होता तो पानी से कुछ मिटाता ...धुधंला होता पर ये पत्र तो मुद्रित है ---
किचिन में जलने कि बू फैली थी ..हां !कागज़ जलने की ही
अरविन्द दीक्षित

प्रणयातुर रोशनी :बेबस तिमिर
"सुनो ....रुको ..रुको ना !मे तो तुम्हारे लिए ही आई और तुम ...तुम ही भागे जा रहे !"
नही नही !मै रुक ही कहा पाता....तुम्हारे समीप ,,,अजीबी नियति है हमारी भी .....एक दूजे के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नही, फिर भी हम मिल नही सकते .तुम गुनी .......लाखो तुम्हारे दीवाने ....और मै........"
"मीत !मन छोटा न करो ...तुम भी कंहाकिसी से कम !..जो मुझसे नही होता वह सब तुम से ही सं...पन्न हो पाता ,किसी प्रेमी युगल से अपनी महत्ता जानो वे तो मुझे !मुझ जैसी रूपसी को कलमुही तक कह डालते !,अरे !तुम्हारा रूप तो मैदेख ही नही पाई सामने आओ प्रिय !आओ न !मेरे चिर विरह को मिलन का वरदान दे दो "
"वरदान !तुम मुझे प्राप्त शाप भूली, हाँ !मै शापित ......तुमसे मिलते ही मुझे टुकड़ो में बिखर जाना अस्तित्व विहीन हो जाना है ..हमारी बेहतरी इसीमे मै लगा रहू तुम्हारे पीछे ......तुम्हारे साथ ..."
खोजती रह गई रोशनी ओ कभी मिल न पाई अपने सखा !अपने मनमीत तिमिर से !
अरविन्द दीक्षित २६ /१०/२०१३
पुनर्जन्म ----
''साहेब !डॉक्टर साहेब !!सुदामा के घर !!!''
'प्लीज़ !आंनंद ....मुझे आना ही पड़ा "
'जानता हु साहिब ,आप की जरुरत .....आपको मेरी नही जरुरत है मेरे खून की ....आपका इकलोता दुर्घटना में घायल अंतिम साँसे ले रहा उसे बचाने को चाहिए खून ..वो खून जिसे आपकी दोलत आपकी रसूख ..तत्काल पा नही सकते ....."
"आनंद प्लीज !सब जानकार ...समय जाया न करो ...."
"साहिब , याद कीजिये ..वह दिन ...जब मेरी बिटिया को जरुरी दवाईया ..आपसे ...बाजार से ...सिर्फ ओ सिर्फ इसीलिए उपलब्ध न हो पायी ..क्योकि आपके इस सेवक ने सरकारी हास्पिटल से बाजार में दवाई बेचने से इनकार कर दिया था "
"आनंद !प्लीज ..सब भूल भी जाओ "
"हां साहिब !भूल जाउगा .अपनी बेटी की मोंत..भूल जाउगा ..भूल जाउगा नोकरी में आप से पाई अपनी बर्खातागी भी ...पर ......"
"पर ...पर क्या चाहते हो मुझसे ...?
"सिर्फ ओ सिर्फ एक डाक्टर इमानदार सह्रदय डाक्टर का पुर्नजन्म ....दे दो साहिब ...अपने बेटे के साथ .मेरी बेटी को भी पुनर्जन्म ...."
..........................कुछ ही समय बाद आनंद रक्तदान टेबल पर नर्स से कह रहा था "मेरी रगों से खून की अंतिम बूंद तक निचोड़ डाक्टर को ,डाक्टर के बेटे को पुनर्जन्म दे दो ."
अरविन्द दीक्षित ..
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------