Tuesday, 14 February 2017

वाह !क्या सीन है ?------------
--उनका घर कुरुक्सेत्र बना प्रतीत हो रहा था पत्नी अर्जुन की तरह शरसंधान किये जा रही थी'भीष्म सी माँ के सामने ममता शिखंडी बन सामने आ जाने से वे हथियार डाल केवल बचाव के प्रयास से घायल होती जा रही थी !
माताजी के सपूत कृष्ण की भूमिका में हो कर 'घोड़ो की रास के स्थान पर हाथो में अख़बार लिए मों न ग्रहयुध्द का आनंद ले रहे थे ?
अरे !अर्जुन ने एक और अमोघ तीर चलाया ----- "आप मेरी शादी से आज तक मुझसे सिर्फ लेती ही आ रही है !सिर्फ लेती !बताओ आपने मुजे कभी कुछ दिया भी है ?"
""हा !दिया था एक बार तुम्हे >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>अपना बेटा ""'एकलोता बेटा !"
भीष्म के धराशाई होने से पहले उनकी आखो से गिरी आंसू की दो बुँदे !जो उनके चश्मे से फिसल चेहरे की झुरियो में खो गयी /
बिना किसी शांति वार्ता युध्द विराम हो चूका था ?


--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

'इन्तजार '
"लीजिये ,तुमने पुकारा ,हम आ भी गए "
"थेंक्स ..बेठिये "
"पर बेठे तो कहाँ ?क्या आप नही जानते ,,,उपयोग कि गई कुर्सी ...नही .नही मै ओरो कि तरह नही बैठ नही सकती ...."
"मैडम !देखिये ये भी रिक्त ,ओ वो ...वो भी .."
"ओह नो !इस पर बेटी बचाव ,उस और बुजुर्गो की उपेक्षा ...उस पर असफल प्रेम कथा ,रूमानी दुनिया ...कौन सी रिक्त ...."
मेरी मनुहार ठुकराती वो चली गई ,शायद !वे नही जानती महाभारत में जो है वह 'सब कंही 'है .
इन्तजार ...बस इन्तजार ...रिक्त कुर्सी का ....मेरी लघु कथा को ..
अरविन्द दीक्षित --२५/०१/१४
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

















No comments:

Post a Comment