एक मुरझाया ,प्यासा पोधा
शहर का प्रतिष्ठित ,सर्व सुविधायुक्त एक स्कुल ,सुंदर उपवन ,इस स्कुल का विशेष आकर्षण !
जल संकट इसकी प्रतिष्ठा में एक दाग बना .
सभी छात्रो को पेयजल की बोतले साथ लाने का आदेश हुआ .
संकट में भी खेल न खोज सके तो बच्चे केसे ?खोज ही लिया एक खेल !
अवकाश होते ही ,कक्षा से बाहर निकल बोतल का शेष पानी एक दूजे पर फेकना !
इन्ही बच्चो में से एक बच्चा -----उम्र में सबसे कच्चा ,अक्ल में सबसे पक्का ---नाम -आनंद !
अवकाश होते ही एक बड़ी सी खाली बाल्टी लिए पानी फेकते बच्चे के पास भागता ,बोतल का शेष पानी बाल्टी में डालने की विनम्र मनुहार करता !
नतीजा ----बोतलों के शेष पानी में से आधा पानी बाल्टी में और आधा ------आनंद को भिगोने में ---!
आनंद का आनंद से भीगना आज सह्य नही हुआ जा पुहुचा बच्चो को डाटने --
"रोज ये केसी शरारत ----?"
"सर !ये आनंद ------माली का बेटा --"
"माली का बेटा !--------इस महंगे स्कुल में !"
"इसी स्कुल के माली का बेटा -----स्टाफ मेंबर की छुट का राजसी सुख !"
कथा अभी पूरी नही हुई थी .समापन के लिए आनंद को फटकारना बाकी था इसलिए पकड़ा उसका कान और पूछा ---
"क्यों रे !रोज भीगता ----पर रोज एक नई जगह ही क्यों चुनता भीगने के लिए ?"
वह मुस्कराया ओ अपनी जगह से थोडा सा हट इशारा कर बोला ---"iइनके लिये लिए "
मैने देखा उसके पीछे खड़ा था ---आंनंद जल से भीगा ,आनंदित होने को आतुर मुरझाया प्यासा एक नन्हा पोधा !
अरविन्द दीक्षित ---२३/९/१२

No comments:
Post a Comment