Thursday, 16 February 2017


प्रणयातुर रोशनी :बेबस तिमिर
"सुनो ....रुको ..रुको ना !मे तो तुम्हारे लिए ही आई और तुम ...तुम ही भागे जा रहे !"
नही नही !मै रुक ही कहा पाता....तुम्हारे समीप ,,,अजीबी नियति है हमारी भी .....एक दूजे के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नही, फिर भी हम मिल नही सकते .तुम गुनी .......लाखो तुम्हारे दीवाने ....और मै........"
"मीत !मन छोटा न करो ...तुम भी कंहाकिसी से कम !..जो मुझसे नही होता वह सब तुम से ही सं...पन्न हो पाता ,किसी प्रेमी युगल से अपनी महत्ता जानो वे तो मुझे !मुझ जैसी रूपसी को कलमुही तक कह डालते !,अरे !तुम्हारा रूप तो मैदेख ही नही पाई सामने आओ प्रिय !आओ न !मेरे चिर विरह को मिलन का वरदान दे दो "
"वरदान !तुम मुझे प्राप्त शाप भूली, हाँ !मै शापित ......तुमसे मिलते ही मुझे टुकड़ो में बिखर जाना अस्तित्व विहीन हो जाना है ..हमारी बेहतरी इसीमे मै लगा रहू तुम्हारे पीछे ......तुम्हारे साथ ..."
खोजती रह गई रोशनी ओ कभी मिल न पाई अपने सखा !अपने मनमीत तिमिर से !
अरविन्द दीक्षित २६ /१०/२०१३

No comments:

Post a Comment