Saturday, 20 May 2017

माँआआआआआआ !ओ माँ !मेरी माँ !
"क्यों ठोकर लगी ' ..कही दर्द हुआ ?"
क्या बताये भइये ,ठोकरर नही नही ,दर्द ...हाँ हाँ ..दर्द ...आज मात्र दिवस !दिवस तो रोज पर आज माँ का ...सारे माँ के भक्त !पेपर में ,कविता में कहानी हाइकु सब कही ...."
बहती गंगा .तुम क्यों वंचित धो ही लो हाथ ...."
"हाथ धो लू !बिन 'गंगा 'के पास बैठे ...बस पोस्ट ही करना तो लो ये पुरानी पोस्ट का कापी पेस्ट ....
स्साला सतनरायण !
सुन आया ..."जिनकी माँ ज़िंदा होती वो बूढ़े नही होते "
ख़ुशी में चीख रहा "मेरे पास माँ है "
जिनके पास है ,या नही है ....याद दिलाती निदा फाजली कि ये पंक्तिया .....
"बेसन कि सोंधी रोटी पर
खट्टी चटनी जेसी माँ
याद आती है चोका -बासन
चिमटा ,फुकनी जेसी माँ
बाण कि खुर्री ख़त के ऊपर
हर आहात पर कान धरे
आधी सोई आधी जागी
थकी दोपहरी -जेसी माँ
(निदा फाजली _
बरसो बीत जाने पर भी ,भूल नही पता ,वे डबडबाई आँखे!,अम्मा की आँखे !!व्रत उपवास पूजा पाठ देव दर्शन सभी से दूर रहने वाला मै ,जाने किसकी प्रेरणा से करने लगा था व्रत नवरात्री का ,मेरा व्रत शुरू में मात्र उपवास रखने तक ही सिमित था लेकिन बाद में क्रमश:विधि विधान बढ़ते चले गए .
उस वर्ष सदा की बेडटी की आदत त्याग ,स्नान बाद सीधे पूजन पाठ पश्चात् ही कुछ लेमे का निश्चय था ,अम्मा को अपने निश्चय के बारे में बताया नही था ,उस दिन सुबह जल्दी ही स्नान कर पूजा पर बैठ ध्यान में मगन हो गया ,पूजा की आहट से अम्मा की नींद खुली ,उन्हें लगा की उन्हें उठने में देरी की वजह से बेटा बिन चाय पिये ही पूजा पर बैठ गया .अपराध भाव से ग्रसित अम्मा चटपट चाय बना ले आई ,ओ पूजा स्थल पर चाय ले मुझे पुकारा ,
ध्यान में मग्न मेरी आँखे खुली पूजा में व्यवधान बनी अम्मा कीऔर,मेरी क्रोधित निगाहें उठी ,,उन की आँखे अपनी अनजानी भूल पर डबडबा आई .
अम्मा को अब शायद ये घटना याद भी नही होगी लेकिन मै भूल नही पाटा उनकी वे डबडबाई आँखे.
माता पिता से अनोपचारिक रिश्तो में विश्वास होने के कारण उनसे तत्काल क्षमा तो नही मांग सका लेकिन हर बार पूजन पश्चात् चरण स्पर्श कभी नही भूलता हूँ ..
मधुरिमा व्दारा दिए इस अवसर का लाभ लेकर ,आज मेरा यही माफीनामा और सभी को सन्देश की अनदेखी माँ के पूजन में घर में विराजित साक्षात माँ की उपेक्षा न होने पाए ,
प्रेषक ==
अरविन्द दीक्षित
३ तिलकेश्वर मार्ग तराना (४५६६६५ )
मो न . ८५१७९७९००४
arvind dikshit 
लघु कथा
----------दिल ---------
"वाह !प्रभु ...आप !इतनी चिलचिलाती धुप ओ भीषण गर्मी में भटक ,केसे पधारे ?"
"भटका नही !मे आया ही तुम्हारे पास .....थोड़ा विश्राम करने पर .....पर तुम्हारी छोटी सी कुटिया!कितना स्थान्नाभाव !!तिस पर गाय बकरी कुत्ता .......विश्राम के लिए जगह ही कहा ?
"जगह ........प्रभु जगह तो दिल में होना चाहिए .कुटिया छोटी है तो क्या ?मेरा दिल तो बहुत बड़ा ,आप भी बना लो यही थोड़ी जगह ."
उसके प्रेमाग्रह से विवश हो टिकना ही पड़ा मुझे .मुझे विश्राम देने उसके हाथ का पंखा गतिशील हो गया
मेरे लिए किया गया श्रम उसकी ही आँखे झपका गया .
श्रम करने की अब मेरी बारी थी ..व्दापर की पुनरावृति हुई सुदामा की कुटी बदल गई एक आलिशान बंगले में .
जब उसकी आँखे खुली ,उसने बंगले को निहारा फिर मुझे देख दहाड़ा "साले !मोर पंख लगाए बहुरूपिये !तू अंदर आया केसे ?दरबान ने तुझे अंदर घुसने ही केसे दिया /"
"दरबान ने ..........मुझे तो तुम्हारे दिल ने बुलाया था तुम्हारे बड़े दिल ने ...."
"शूट अप !बकवास बंद !जानता नही बंगलो में दिल होता ही कंहा है !यदि होता भी तो उसका काम है सिर्फ खून साफ़ करना समझे !नाउ गेट आउट .दरबान इसे धक्के दे बाहर करो "
दरबान के धक्को से ,मे फिर चिल चिलाती धुप में बाहर हु मेरी निगाहें खोज रही कोई कुटिया विश्राम के लिए ..
अरविन्द दीक्षित
अंदर कीबात
"मिंया जी,मकसद पूरा हुआअब हम अपना मूल स्वरूप धारण कर ले?"
"इस मोजुदा स्वरुप में भी बुराई क्या है,मे अपने साधू परिधान में ही सजदा,नमाजसभी धामिक क्रियाये पूरी कर लेता ओ तुम?
"हा हा !मुझसे से भी कब छूता मेरे प्रिय राम का नाम.पर हमारा मकसद,"
"मकसद सिर्फ इतना परिधान धर्म नही.धर्म तो अंदर की बात है"
अरविन्द दीक्षित
ी बहु.....
यु लगे जीवन में एकनही कई कालीगंज की बहुए
दादा का कर्ज अन्याय का प्रतिकार पोत्र व्दारा करने काथा उपन्यास
जीवन में आई बहुए कालीगंज की..मुझे दादाजी काप्रतिकार करना या मेरे पोत्र को करना होगा..मेरे लिए कर्ज का प्रतिकार
यु भी होता ==
पर्याप्त सावधानी के बाद भी फेक आय डी के शिकार बन ही जाते ,
उनकी मित्रता स्वीकार करने के थोड़े से अंतराल के बाद ही अपनी भूल का अहसास हुआ ,ब्लाक करने की भूल कम ही करता सिर्फ अमित्र ही किया .
उसी क्षण वे मेरे इन बाक्स में पधारे मेसेज था "बुढ्डे पूजा पाठ करता की नही ,इस उम्र में फेस बुक चलाते शर्म नही आती "
पूजा पाठ नही करने की बात से तो सहमत ,उन्हें तो विवश हो ब्लाक किया लेकिन वे प्रश्न चिन्ह छोड़ गए --
१ उम्र के साथ पूजा पाठ की नोटंकी जरुरी है क्या ?
२ फेसबुक पर केवल नवयुवको का अधिकार ?हम जैसो का फेसबुक चलाना अपराध ?
आपकी सलाह का इन्तजार कमेंट्स बाक्स में