Saturday, 20 May 2017

बरसो बीत जाने पर भी ,भूल नही पता ,वे डबडबाई आँखे!,अम्मा की आँखे !!व्रत उपवास पूजा पाठ देव दर्शन सभी से दूर रहने वाला मै ,जाने किसकी प्रेरणा से करने लगा था व्रत नवरात्री का ,मेरा व्रत शुरू में मात्र उपवास रखने तक ही सिमित था लेकिन बाद में क्रमश:विधि विधान बढ़ते चले गए .
उस वर्ष सदा की बेडटी की आदत त्याग ,स्नान बाद सीधे पूजन पाठ पश्चात् ही कुछ लेमे का निश्चय था ,अम्मा को अपने निश्चय के बारे में बताया नही था ,उस दिन सुबह जल्दी ही स्नान कर पूजा पर बैठ ध्यान में मगन हो गया ,पूजा की आहट से अम्मा की नींद खुली ,उन्हें लगा की उन्हें उठने में देरी की वजह से बेटा बिन चाय पिये ही पूजा पर बैठ गया .अपराध भाव से ग्रसित अम्मा चटपट चाय बना ले आई ,ओ पूजा स्थल पर चाय ले मुझे पुकारा ,
ध्यान में मग्न मेरी आँखे खुली पूजा में व्यवधान बनी अम्मा कीऔर,मेरी क्रोधित निगाहें उठी ,,उन की आँखे अपनी अनजानी भूल पर डबडबा आई .
अम्मा को अब शायद ये घटना याद भी नही होगी लेकिन मै भूल नही पाटा उनकी वे डबडबाई आँखे.
माता पिता से अनोपचारिक रिश्तो में विश्वास होने के कारण उनसे तत्काल क्षमा तो नही मांग सका लेकिन हर बार पूजन पश्चात् चरण स्पर्श कभी नही भूलता हूँ ..
मधुरिमा व्दारा दिए इस अवसर का लाभ लेकर ,आज मेरा यही माफीनामा और सभी को सन्देश की अनदेखी माँ के पूजन में घर में विराजित साक्षात माँ की उपेक्षा न होने पाए ,
प्रेषक ==
अरविन्द दीक्षित
३ तिलकेश्वर मार्ग तराना (४५६६६५ )
मो न . ८५१७९७९००४
arvind dikshit 

No comments:

Post a Comment