Thursday, 16 February 2017

पुनर्जन्म ----
''साहेब !डॉक्टर साहेब !!सुदामा के घर !!!''
'प्लीज़ !आंनंद ....मुझे आना ही पड़ा "
'जानता हु साहिब ,आप की जरुरत .....आपको मेरी नही जरुरत है मेरे खून की ....आपका इकलोता दुर्घटना में घायल अंतिम साँसे ले रहा उसे बचाने को चाहिए खून ..वो खून जिसे आपकी दोलत आपकी रसूख ..तत्काल पा नही सकते ....."
"आनंद प्लीज !सब जानकार ...समय जाया न करो ...."
"साहिब , याद कीजिये ..वह दिन ...जब मेरी बिटिया को जरुरी दवाईया ..आपसे ...बाजार से ...सिर्फ ओ सिर्फ इसीलिए उपलब्ध न हो पायी ..क्योकि आपके इस सेवक ने सरकारी हास्पिटल से बाजार में दवाई बेचने से इनकार कर दिया था "
"आनंद !प्लीज ..सब भूल भी जाओ "
"हां साहिब !भूल जाउगा .अपनी बेटी की मोंत..भूल जाउगा ..भूल जाउगा नोकरी में आप से पाई अपनी बर्खातागी भी ...पर ......"
"पर ...पर क्या चाहते हो मुझसे ...?
"सिर्फ ओ सिर्फ एक डाक्टर इमानदार सह्रदय डाक्टर का पुर्नजन्म ....दे दो साहिब ...अपने बेटे के साथ .मेरी बेटी को भी पुनर्जन्म ...."
..........................कुछ ही समय बाद आनंद रक्तदान टेबल पर नर्स से कह रहा था "मेरी रगों से खून की अंतिम बूंद तक निचोड़ डाक्टर को ,डाक्टर के बेटे को पुनर्जन्म दे दो ."
अरविन्द दीक्षित ..
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment