हे माँ !
"सर सर इस लडके ने ,,?
"क्या किया इस लडके ने ?"
"सर !इसने अपने हाथ पर मेरे नाम का टेटू बनवा लिया "
सर को लडकी की शिकायत पर विश्वास नही हुआ ,लडके को पास बुलवा देखा तो सच ही लडकी का नाम नाम लिखा था "हेमा "
अब सर के चिंतित होने की बारी थी क्योकि लडकी उच्च वर्गीय गुस्सेल बाप की लडकी थी ओ लडका था उसी के घर का निम्न वर्गीय नोकर का बेटा ,
हँगामा होना निश्चित था ,
अचानक सर अपने दिमाग को खुजलाते हुए मुस्कुराए और उस लडके के कान में फुसफुसाते एक छोटी पर्ची पकड़ा कक्षा से बाहर भेज दिया .
कुछ ही देर से सर की आशंका स त्य भी हुयी ,लडकी के पिता गालियों की बोछार करते लम्बी से बेंत लिए अवतरित हुए ,
तब तक लडका कक्षा में आकर डरा सा बैठ भी चुका था .गुस्सैल पिता सर की उपेक्षा करते हुए सीधे ही लडके पास अपनी बेंत लपलपाते हुए पहुंच गरजे --"साले ,कमीन ,सामने कर अपना टेटू वाला हाथ "
लडके ने सहमते हुए अपना हाथ आगे किया हाथ पर गुदे टेटू को देख उनके हाथ से बेंत गिरी श्रध्दा से टेटू को प्रणाम कर सर से बोले -"सर ये लडका तो मेरी तरह माँ का भक्त ,आप भी जरा देखिये इसका टेटू "
अब सर ने लडके का टेटू देखा जिस पर गुदा था .."हे माँ "
पिता के जाते ही सर हाथ जोड़ ,उपर देख बुदबुदाए "हे माँ तू बड़ी कृपालु "

No comments:
Post a Comment