Tuesday, 14 February 2017

अपराध 
"साले ,हरामखोर ....."
"माफ़ी हुकुम .आज भिनसारे सेकिसे गरियाने लगे "
"अरे वही गाँव के बच्चे ...."
"हुकुम माफ़ी दो उन् हें ...बच्चे ही तो ठहरे ..आखिर कोन गुस्ताखी की मालिक की शान में ?
"गुस्ताखी ......साले फिर स्कुल लगा बेठे "
"मालिक .का बुराई स्कुल तो आपने ही ....."
"हा मेने ही पर चुनाव के पहलें...पर बाद में मेने ही उसकी छत उतरवाई ..मेने ही मार कर मास्टर को भी भगाया ..."
"हुकुम अच्छा चल पडा था स्कुल ..बच्चे पढ़ भी रहे थे "
"तो ....सब पढ़ कर काबिल बनेगे तो मेरी खेती ...मेरे जानवर क्या तेरा बाप भगाएगा ,अरे कोई है ...लगाओ इस हरामखोर को भी दस जूते"
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
"आज का दिन ...फिर भी खाली हाथ ..मै अभी बाजार से आता कुछ जुगाड़ कर ..."
"धत !पगले ,आज का दिन सिर्फ कुछ रईसजादो ,रईसजादियों के लिए या जिन में भाव सूख रहे ,मात्र प्रदर्शन के लिए ...अब तुम कही नही जाओगे बेठो मेरे पास ,रोज कि तरह कुछ देर खोये रहे एक दूजे में आँखों में आँखे डाल.."
पर ये क्या !मुंदी जा रही दोनोंकी आँखे ...
१४/०२/२०१७

No comments:

Post a Comment