Monday, 6 August 2018



नातरेली
"माँ जी मैंने गमले में तुलसी का पौधा रोप दिया अब तो आप खुश "
"
पगली ,नही जानती ये तुलसी तो नातरेली "
"
नातरेली, इसका क्या मतलब ?"
"
मतलब ये पूजन के योग्य नही ,नातरेली मतलब विवाह के बाद लाई हुई ,स्थानापन्न "
" ओह ,फिर तो मै भी ! लेकिन स्थानापन्न होना भी तो एक उपलब्ध"
"
बेटी ,मै ही भूली ,स्थानापन्न हो ने से गुण धर्म नही बदलते अब मुझ से भूल नही होगी ,तुलसी ओ तुम दोनों ही पूजन योग्य "
अनोखी चमक से दमके बहु ओ तुलसी 
बेटी--
"
अरे!बड़ी जल्दी ही वापिस भी आ गए झगडू की बेटी के ब्याह के न्योते से "
"
झगडू ,यथा नाम तथा गुण,घर परिवार ही नही सारे गाँव से तो बैर ले रखा ओ माली हालत भी बेहद खराब"
"
इन सब बातो से आपके जल्दी वापिस आने का क्या सम्बन्ध ?
"
बातो में लगा मेरा समय खराब मत करो.जल्दी से अपने घर के आटे का पूरा डिब्बा मुझे दो."
"
आटे का डिब्बा ?"
"
हाँ बाबा !झगडू ने विचारा होगा,उस नालायक के न्योते पर कोई आने वाला तो है नही,सारे गाँव को देदिया न्योता ,हमारी तरह सभीने सोचा कि उसके यहाँ कोई नही जाएगा लेकिन बेटी का ब्याह,यही सोच सारा गाँव उपस्थित.बारात भी दरवाजे पर लगने ही वाली है"
"
हाय !फिर अब! अकेले हमारे एक डिब्बे से क्या होगा?"
"
एक डिब्बा ,अरि बावली सारा गाँव,अपने घरो से आटे के डिब्बे ले भागा जा रहा सैलाब की तरह.बेटी सिर्फ झगडू की नही बेटी तो बेटी होती.
अरविन्द दीक्षित

No comments:

Post a Comment