Monday, 26 June 2017



कहानी 2
----कागज़  के फूल
कुंवर साहब ने अपनी क़र सडक के इक किनारे खड़ी की और पास ही एक बूढ़े अपाहिज  भिखारी की और बढ़ गए.भिखारी उन्हें पास आता देख नीचे बैठते हुए बोला -"आओ ,आओ ,मै जानता था आप ये जानने जरुर आयेंगे की कल मै ,आपकी शादी के समारोह  से आप से बिना  मिले क्यों चला आया ?"
इतना कह ,उसने अपने सामने से मुहं झुका कर .अधजली बीडी को पीने की असफल प्रयास करते हुए बात प्रारंभ की -"आप मेरे इस खाकी कोट में पागलो की भाँती लगाये ,रंगीन  फूलो को देख रहे है न !ये सब नकली है ,कागज के फूल !इन्हें  मेरी मुंहबोली  माँ ने बनाया ,मेरी माँ  ओ मै !'राम मिलाई जोड़ी ,एक अंधा  ओ इक कोढ़ी कहावत का जीवंत रूप ,वह पैरो से ओ मै हांथो से लाचार .
यह कहते कहते ही उसकी आवज  भर्राने  लगी ,वह विगत स्मृति  में डूबता ,इसके पूर्व  ही संभल  कर बोला -"छोडिये ,आप मेरे बारे में जानना ही चाहते है न ,चलिए  मेरे साथ ,मेरी खोली में ,जहाँ मै १५ वर्ष पूर्व  रहा करता था "
कुछ ही पलो में वक अतीत  में गुम होने लगा ,,अपने निचले ओठो को दांतों से दबा कहना प्रारंभ किया -
इक शाम ,जब रानू ,मेरी पत्नी रानू !मेरी  प्रतीक्षा  कर रही थी मै फेक्टरी  में खोये अपने दोनों हाथो की कीमत ५००० रु नगद लेकर घर पहुंचा और उसे खुश खबरी दी -"मेने मालिक से अपने हाथो की कीमत का समझोता  कर ही लिया "
इसके बाद मेने नये  काम की बहुत तलाश की लेकिन मुझ जेसे अपाहिज को भला क्या काम मिलता ,हाँ ,रानू ने कई बार कुछ काम करना चाहा ,किन्तु जीवन  में पहली बार देखे ५००० रु एवं  मेरे स्वाभिमान  ने उसे इसकी इजाजत  नही दी प्रत्यक्ष  कारण तो यही थे किन्तु अप्रत्यक्ष में  मेरे मन में भी का भूत समाया था कि स्वालम्बी होने के बाद रानू  मुझ अपाहिज को सह भी पाएगी ?
कहते है बैठ कर खाने से खजाने भी समाप्त हो जाते ,फिर मेरे ये थोड़े  से रुपये भला कितने दिन टिकते .झूठा  स्वाभिमान कब तक पेट की भूख शांत करता तिस पर अपनी नन्ही बेटी करुणा का भूख से बिलखना  मुझसे देखा  नही गया ,और मुझे रानू  को नोकरी करने की अनुमति देना  ही पड़ी .
उसे जल्दी ही इक फर्म में नोकरी मिल भी गयी ,उसके आफिस  इंचार्ज रमण साहब  उससे  प्रसन्न थे ,और रानू भी उनसे  लेकिन मै ?
मेरे अनुसार  रानू के कदम बहकने  लगे थे ,रमण साहब से उसकी  निकटता मेरी इर्ष्या की अग्नि  में घी के समान थी ,मैने उससे जब भी स्पष्टीकरण चाहा ,उसने सदैव मुझे यही कह बहकाया कि उसकी निकटता स्वामी सेवक  से आगे कुछ नही है ,रानू पर मुझे असीम विश्वास था पर जाने क्यों मेरे अंदर समाई हीन भावना बार बार रानू से स्पष्टीकरण चाहती ,मेरी इसी आदत  से उसने   मुझ पर ये कह प्रहार चालु कर दिया  की उसकी प्रसन्नता  से मुझे ईर्ष्या होती है ,
मै उसके कटु बोल भी ,गरल सामान कंठ  में धारण  करता रहा ,लेकिन मै नीलकंठ  नही ,सदैव  इक ही प्रश्न मस्तिष्क कोंधता  रहता यदि रानू चली गयी तो मेरी बेटी करुणा का क्या होगा ?
मेने महसूस  किया कि मेरी रानू मुझसे इतनी दूर जा चुकी है कि अब उसे लोटाना मुश्किल है 'जो जाने वाला है,उसका आधा  भाग विद्वान स्वयं त्याग देते है 'लोकोक्ति को स्वीकार कर देवत्व  का ढोंग रचा .
करुणा  के तीसरे  जन्मदिवस  पर .सभी के साथ रमणसाहब विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे ,जो रानू को देख ,उसे प्रसन्न करने बार बार करुणा  के गाल  थपथपा प्रंशसा  में कह रहे थे -"ओह !कितनी प्यारी बच्ची है हाउ  स्वीट !"
मुझे अपनी बात कहने का अवसर मिला .और  मेने ,हाँ बाबूजी ,मेने ही करुणा  के सुखद भविष्य  का आश्वासन  ले .रानू को सदैव  के लिए उन्हें सोंप  दिया .मेने बेटी के भविष्य के लिए पत्नी का सोदा कर ही लिया .,
बाबूजी !दुसरे ही दिन वे  सचमुच  दोनों को ले ही गए .इसके पूर्व  सारी रात रानू  मुझसे लिपट  रोटी ,ओ क्षमा  मांगती रही .,लेकिन करुणा के भविष्य की खातिर मै भावहीन ही बना रहा ,फिर मुझे मेरा ओढा देवत्व  भी तो निभाना था ..
इसके बाद मै जब तब जाकर  उन लोगो से मिल आता था ,उस सोने की लंका में रानू तो प्रसन्न  थी लेकिन नासमझ  करुणा  को रास नही आ रहा था ,वह अपनी  तोतली  भाषा में कहती रहती "बाबी !हमे ले तलो .हम यंहा नई लेंगे ".
मेरा देवत्व  मेरी ममता  से हारे इसके पहले रमण साहब ने मुझे स्पष्ट बता दिया की वे उन दोनों को पूर्ण रूप से स्वीकार  कर चुके है और उनके हितो की रक्षार्थ ,मुझे अब कोई सम्बन्ध  नही रखना चाहिए
इसके बाद रानू सिर्फ इक बार मिली हमारी शादी की वर्ष गांठ पर ,शादी का वही जोड़ा पहने ,,घंटो रोकर पूंछती रही की मै ये सब केसे सहन  कर रहा ?मेने कहा था "हाँ ,रानू सह नही पा रहा हो सकता है किसी दिन "अगले शब्द  मेरे मुंह में ही रह गए मेरे मुंह पर हाथ र्रख उसने बिलख  कर कहा था "हर स्त्री के जीवन में इक ही पति होता सिर्फ एक ,मै आज भी समझती हूँ मै आपकी प्रसन्नता ओ करुणा के भविष्य के लिए अब भी नोकरी ही कर रही इसके बाद भी यदि तुमने कोई गलत कदम उठाता तो ,ये चूडिया जो सदा तुम मेरे हाथो देखना चाहते हो ,किसी की  भी परवाह किये बिना चकनाचूर  कर दूंगी .
इतना  कहते  हुए वक बुढा हँस सा पड़ा ,जो उसकी हँसी कम रुदन अधिक प्रतीत हुआ ,फिर कुछ संयत होकर बोला "देखि बाबूजी !निष्ठुरता .जीना चाहा तो जी  न सका ओ मरने में भी बंदिश ..रानू को जैसे तैसे समझा कर विदा  कर दिया .
मुझे अब किराए के घर की जरूरत  भी नही रही ,इश्वर  भी बड़ा अजीब .इक सहारा तोड़ता तो दुसरा तैयार  ही रखता .मुझे यही फुटपाथ पर ,इसी लेम्प पोस्ट के नीचे इक अर्ध विप्क्षित  बुढियामिली माँ के रूप में ,,जिसके दोनों पैरो पर लकवे का प्रयोग  था .सुनते  है ,उसके इकलोते  बेटे  की अकाल मोत ने उसे इस हाल में पहुंचा दिया था ,मेरे व्दारा उसे माँ का संबोधन दिया ,उसे बहुत प्यारा लगा ,उसने अपनी रोटी में से इक रोटी मुझे अपने हाथो से खिला ,पास पड़े कागज के रद्दी टुकड़े  से इक खुबसूरत फूल बना मेरे कपड़ो से टांक  दिया
इस फूल ने मुझे जीने की नई दिशा प्रदान की .,मै रंगीन सुंदर कागज लाकर माँ  को दे दिया  करता और वह उन्हें सुंदर  फूलो और कलियों में परिवर्तित कर देती ,अब यही हमारी जीविका  का साधन  भी बन गया ,लाड से  जगह जगह टाँके .उसके रंगीन फुल ,हमारे व्यवसाय का मूक विज्ञापन बन गए .
फिर भी मेने इसे पूर्ण व्यवसाय नही बनाया त्यौहार आदि ख़ुशी के अवसरों पर ,मैसम्बन्धित  लोगो को फुल गुलदस्ते भेंट कर आता .जिसका मुझे लागत ओ आशा से अधिक ही पुरूस्कार  के रूप ,इ मिल जाता ..
आप आये थे उस दिन .मेरी बेटी का जन्मदिन था ,कई जगहों से आमन्त्रण होने पर भी जाने का मन नही हो रहा  था ,लेकिन आप आपकी सगाई का निमन्त्रण देने जब आये ,तो आपका आग्रह मुझसे टाला  न गया .
             संध्या  को जब आपके यहाँ अपने सर्वोत्तम गुलदस्ते ,वेणिया लेकर  पहुंचा तो देखा ,रानू ,मेरी रानू मेहमानों का स्वागत कर उपहारों को स्वीकार कर रही थी ,और आपकी भावी बधू ,,मेरी अपनी  करुणा ,शादी के लिबास  में खड़ी थी ,मै अपरिचित  सा ,अपनी बारी का इन्तजार कर रहा था कि ,मेरी बारी पर ,मेरी झोली  से रानू  उपहार  निकाले ,तभी मेरी निगाहें रानू से टकरा गयी ,उसके चेहरे पर इक क्षण को बेबसी भाव आकर जल्दी  ही तीव्र नफरत ने परिवर्तित  हो गये ,उसकी आँखे बरबस  ही कह रही थी -"वाह !क्या शानदार उपहार ,इक पिता  अपनी पुत्री को दे रहा है 'कागज के फूल".
इसी समय सभी मेहमानों का व्यंग  से भरा अट्टहास  मेरे कानो में गूंजने लगा ,किस मनचले ने फिकरा कसा "पगला  है ,पार्टी में कैसे घूस आया ".रानू को अपनी स्थिति का भान हुआ हुआ .उसने  भी सुर मिलाया -"हाँ ,पगला  ही तो है ,अरे !कोई इसे बाहर निकालो "
इन सब स्वरों से बेखबर ,मै अपने ही कहे शब्द सुन रहा था "रानू !मै सब सह जाउंगा नही सह आउंगा  तो केवल तुम्हारी उपेक्षा "
"कुंवर साहब !इसलिए मुझे लोटना पड़ा था ,बाद में मालुम हुआ की आप करुणा से प्रेम विवाह रचा  रहे है ,तभी आपको सच बताना जरुरी लगा क्योकि अब यही तो आपके प्रेम की कसोटी  भी है ,करुना के बारे में आपको क्या बताऊ ,इतना विश्वास दिलाता हूँ कियदि खून का संस्कारों पर असर रहता होगा तो आपको करुणा  से कभी कोई शिकायत  न होगी "
बूढा'भावावेश में कुंवर के कदमो से लिपट रो रहा था .
   
   १२ -अक्टूम्बर १९७०    

No comments:

Post a Comment