Saturday, 24 June 2017


धुंधली लकीरे
"मेरे अपने !पुरे पांच के पांचो ,सभी कुपित ?"
"कुपित,ये अभी तो सिर्फ ह्मारे,चेहरों पर हलकी लकीरे ,कोप मन तक जा पहुंचे इसके पूर्व ही अपनी संतानों को सचेत कर दे "
"मेरी संताने !सिर्फ मेरी ही !आप सभी का उनमे कोई अंश नही क्या ?"
"सच कहती ,लेकिन माँ में ममता अधिक दाइत्व भी "
"चलो !माना ,लेकिन उनका अपराध ?"
"अपराध भी बताना पड़ेगा ,इतनी भोली अनजान न बन ,क्या खुद अपनी बुरी दशा भी नही देख पा रही ,ममता की आँखों पर पट्टी जो बाँध रखी ,सुन ,कान खोल के सुन ,तेरी संतानों ने यदि हमारी छेड़ बंद नही की तो ?"
"आपकी छेड़ ?मेरी निरीह ,मासूम भोली संताने आपसे टकराने का साहस कर ही नही सकती "
"भावुक नारी !क्या तू नही देखती ,ये खेल ही खेल में कभी किसी को बाँध देते ,किसी को गहरे जख्म देते .किसी पर जहरीली गैस का धुवा शरारतो का कोई अंत ही नही "
"ओह !अब समझी .मेरे बच्चे मेरा कहा जरुर मानेगे ,अब किसी को कोई शिकायत नही होगी .
आश्ववासन से कोप की लकीरे धुधली हो चली

No comments:

Post a Comment