नवरंग
नवरंग ,सारे शहर में इसी नाट्यकम्पनी की चर्चाये थी .सभी वर्गो के लोगो के मुख पर एक ही चर्चा थी-"नवरंग सही अर्थो में नवरंग ही है .और इसका सबसे बेजोड़ लुभावना रंग है ,संस्था का विदूषक 'साहब 'उसके हावभाव ,भोलेपन से किये चुटीले व्यंग विनोद पर दर्शक भाव विभोर हो कह उठते "अजी साहब !हम तो सिर्फ हमारे साहब को ही देखने आते है "
और साहब ?इसके वास्तविक नाम से इसे कोई नही जानता सभी दूर वह अपने इसी नाम से प्रसिध्द है .सामान्य जीवन में सदैव अकेला ,चुप और उदास !किन्तु मेकअप कर मंच पर आते ही बिलकुल बदल ही जाता ,न जाने कहाँ उसकी उदासी काफूर हो जातीइसके चंचल अंदाज से किये गये विनोदो पर दर्शक बरबस लोटपोट हो जाते थे .
हमेशा की तरह आज भी बड़े जोएशोर से कम्पनी लाओडीस्पीपर पर विज्ञापन हो रहां है ' भाइयो ,बहनों !आज रात को हम अपना सबसे भावना प्रधान सुंदर नाटक दीवान हरदोल जू खेलने जा रहे है ,,,साथ ही आपके यथेष्ट मनोरंजन के लिए ,अपनी पूरी साहबी के साथ ,आपकी सेवा में प्रस्तुत ही है आपका ,अपना साहब .
संध्या को संस्था के प्रांगण में उमड़ा जनसमूह संस्था की सफलता का प्रतीक था टिकिट खिड़की पर बैठा व्यक्ति बड़ी तत्परता से टिकिटो की बिक्री कर रहा था ,जनसमूह को देख फुले नही समा रहे व्यवस्थापक अचानक चिंतित दिखाई दिए क्योकि उन्हें अभी सुचना मिली थी कि कम्पनी का मुख्य अभिनेता ,,जिसे नाटक में दीवान हरदोल जू का अभिनय करना था तेज बुखार से पीड़ित हो अभिनय करने की स्थिति में नही है .व्यवस्थापक की स्थिति सांप छछूंदर की बन गयी ,उन्हें यह शो हर हालत में करना था क्योकि वे इस विशेष शो के लिए नगर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों व बड़े अधिकारियों को आमंत्रित भी कर चुके थे .दुसरे यदि शो किया भी तो संस्था में कोन इतना योग्य अभिनेता होगा ,जो अपने सफल अभिनय से संस्था की इज्जत बचा सके ?
मेकअप रूप में उनकी निगाहें हर अभिनेता इक क्षण को रुकती की उन्हें कोन आज के इस विशेष संकट से उबार सकता है ?सहसा उनकी निगाहें साहब पर जाकर रुक गयी ,जो अपने उदास चेहरे पर हास्यास्पद लकीरे बना मुस्कुराने की असफल चेष्टा कर रहा था ,जब
व्यवस्थापक ने उसे अपनी परेशानी बताते हुए ,साहब से दीवान हरदोल जू के अभिनय का प्रस्ताव किया तो वह ठहाका लगा ,हँस कर बोला -"बाउजी !आपको मजाक करने को मिला भी तो मै !इक जोकर !जो लोगो को सिर्फ गुदगुदाना जानता हो भला ,इतना भावना प्रधान गंभीर अभिनय भला मुझसे कैसे संभव हो पायेगा ?"
किन्तु उसकी एक न चलने दी गयी .निश्चित समय पर व्यवस्थापक महोदय ने अपार भीड़ को सम्बोधित किया="अत्यंत खेद सहित ,हमे कहना पड़ रहा है कि आज आप साहब के विनोदो का आनंद नहो ले पायेगे ,हमारे प्रमुख कलाकार मनोज का स्वास्थ्य खराब होने से ,इनके व्दारा अभिनीत की जाने वाली दीवान हरदोल जू की भूमिका आपके चेहेते कलाकार श्री साहब व्दारा अभिनीत की जायेगी ,विश्वास है ,नित्य की भांति उनका ये नवीन स्वरूप भी आपके व्दारा सराहा जाएगा ."
ये सुनते ही दर्शको में बोखलाहट सी फैल गयी क्योकि वे महसूस कर रहे थे की उनका आज का आना बेकार ही रहा ,आज उन्हें न केवल साहब के विनोदो से वंचित रहना पड़ेगा अपितु नाटक भी क्या जम पायेगा ?जिस साहब को देखते ही हँसी के फव्वारे छूटते हो वह क्या इतनी गंभीर भावना प्रधान भूमिका अभिनीत भी कर पायेगा ?
निश्चित समय पर नाटक प्रारम्भ हुआ दीवान हरदोल जू की भूमिका में भी साहब ने अपने प्रभावी अभिनय से सभी को चकित कर दिया ,व्यवस्थापक सहित सभी दर्शक मन्त्रमुग्ध थे.दर्शक दमसाधे नाटक देखने में मुग्ध थे नाटक का अंतिम द्रश्य चल रहा था जिसमे दीवान की भाभी को ,अपने आप को निर्दोष सिध्द करने को ,अपने पति की आज्ञानुसार ,अपने देवर दीवान को अपने ही हाथो विषाक्त भोजन करवाना था

बड़ा ही मर्मस्पर्शी
द्रश्य था -भाभी ने देवर की और बड़े प्रेम से खीर
का चम्मच बढाया और देवर ने भी उतने ही उत्साह से आगे बढ़ कर चम्मच को मुहं में लिया साथ ही वह एकदम चोंक
कर जडवत हो गया ,चम्मच मुह में लेते ही साहब ये भूल गया की उसके सामने
दर्शक बैठे है ,नही उसे ये होश रहा की वह दीवान हरदोल जू की भूमिका अभिनीत कर रहा
है .
एक चम्मच खीर -जिसे उसने इक युग के बाद ही चखा था ,इस इक चम्मच ने उसे वर्षो पीछे धकेल दिया .स्मृति की इक हिलोर ने उसे नवरंग नाट्य कम्पनी से उठा कर ,उसे उसके गाँव पहुंचा दिया ,जहाँ से भाग कर वह इस नाट्य कम्पनी में भर्ती हुआ था .
हाँ !मुझे खीर बेहद पसंद थी ,वह भी सिर्फ 'रानू 'के हाथ की ही ,मै जब भी थका सा ,उसके घर पहुंचता मेरा पहला प्रश्न होता "क्यों !क्या खिला रही हो ?"जवाब भी उसी तत्परता से मिलता -"और है ही क्या ,वही उड़द की डाल ओ भटे की सब्जी "जिससे मुझे सख्त चिढ थी .
किन्तु जब मंद मंद मुस्कुराते हुए ,खीर का कटोरा लाकर रखती .तो उसे एक ही सांस में पीकर बड़ी बेफिक्री से उसकी की साडी से अपना मुहं पोछ .उसकी तारीफों के पुल बाँध देता ."रानू !तुम हो तो महान ,अपने राम को अन्न तो हर कहीं मिल जाता ,लेकिन अन्नपूर्णा के दर्शन केवल यही होते है तुम भोजन कराती हो तो ऐसा लगता जैसे जैसे तुम मेरी माँ हो "
मै अवाक सा रह गा ,मै महसूस कर रहा था ,ये आवाज मेरी परिचित रानू की नही अपितु दूर घाटियों से आती प्रतीत हो रही थी .मै उससे कुछ पूंछने का प्रयास करता ,इसके पूर्व ही उसने मुझे इक पत्थर सा मारा -"अब तुम यंहा कभी नही आओगे रहा प्रश्न का ?मै तुम्हे इसकी कोई वजह नही बता सकती .ज्यादा ही उत्सुकता हो तो समझ लेना मै तुम्हारी होती ही कोन हूँ .हाँ !मै तुम्हारी कोई भी तो नही ,और तुमने मुझमे माँ का स्वरूप देखा है न !आज उसी अधिकार से तुम्हे आज्ञा देती हूँ ,तुम मुझसे,मिलने का भी प्रयास मत करना "
मै सर झुकाए सिसक पड़ा . मेरी सिसकी सुन कर वह जो ,दुसरे कमरे में ,अपनी रुलाई छुपाने जा रही थी लोट पड़ी मेरी ठोड़ी उठा कर ,मरे ही कपाल पर ,इक चुम्बन अंकित कर बोली -"बस रोने लगे !मै जानती हूँ ,तुम अपने रोने के साथ न जाने कितनो को और रुलावोगे इसलिए जाने के पूर्व एक भिक्षा और दिए जाओ कि अब तुम्हारी आँखों से आंसू की इक बूंद भी नही गिरेगी .यदि हो सके तो ,लोगो के आंसुओ को मुस्कराहट में बदलने का प्रयास करना "मै न जाने किस प्रेरणा के वशीभूत उसके चरणों में झुक गया ,
और उसी दिन से ,शहर जा रही नवरंग नाट्य कम्पनी के विदूषक के रूप में ,यत्र तत्र लोगो के आंसुओ को कुछ क्षणों के मुस्कराहट में बदलने का प्रयास में कम्पनी के साथ शहर शहर घुमने लगा .
इसी समय पर्दे के पीछे से आवाज सुनाई दी -"क्यों खीर बहुत पसंद आ रही ,तुम्हारे लिए और भी रखी है ,मंच पर खीर खाना बंद कर यार !"इस आवाज ने फिर अतीत से निकाल फेंका ,उसका सिर घुमने लगा और वह चकरा कर गिर पड़ा .दर्शको की करतल ध्वनि के साथ पर्दा गिरा .सभी इक स्वर से कह रहे थे "वाकई साहब ने कमाल कर दिया ,अंतिम द्दश्य में उसका जडवत होकर गिरना ,उसके अभिनय की चरम सीमा थी ."
किन्तु उस रात ही , साहब ने किसी को बिन बताये नवरंग कम्पनी से सदा के लिए विदा ले ली ..उसके बाद दर्शको और उसके साथियो की जुबान पर सिर्फ नाम ही रह गया फिर कभी उसका कोई पता नही पाया ,
रचना काल -१९७०

बहुत बढ़िया कहानी.... पचास वर्ष पहले के लिखे ये शब्द अनचाहे ही पाठक के मन को छू लेते है, एक फ़िल्म की तरह चलती इस कथा में भावनाओं का उतार चदाव बहुत उम्दा बना है, टाइपिंग एरर पर नियंत्रण किया जा सकता था... कुल मिलाकर इस रचना के लिए आप बधाई के पात्र है अरविन्द जी. सादर.
ReplyDelete