Thursday, 15 June 2017

"स्नेह बंधन "
"बाबू !मै नही जाना पापा के घर,तुमने!.तुमने मुझे भेजा ही क्यों था उनके घर ?"
"ओह!तुम्हे कैसे समझाऊ !.बेटे उनके पास है न्यायालय का आदेश "
"बाबू !मै बच्ची सही पर इतनी भी नही.मुझे मालुम,अब सीता को नही. राम को सोने का हिरन लुभाता.तभी तो .पापा जब गए थे विदेश ओ लौटे थे तो मेरे जन्म पर ,फिर शुरी हुई अपनी सीता पर संशय फिर वही कहानी ..सीता का निर्वासन .."
"बेटे !चुप कर .आधुनिक परीक्षणों ने हर संशय को मिटा उन्हें तुम्हारा पिता मान ."
"हूँ !.उनका संशय मिटाया या वृध्दावस्था में अपने अकेलेपन का भय ,.आदेश से मम्मी को तो पा गए न !पर मै ,कल उन्होंने मुझे अस्वीकार था आज मै उन्हें अस्वीकारती.. छोटा भाई !माँ मुझे कभी सौतेली नही लगी. स्नेह बंधन के आगे रक्त बंधन कच्ची धागो से भी अधिक कमजोर होता है .न्यायालय व ,टेस्ट चाहे जो भी कहे पर मै कहती आप मेरे बाबू !मेरे पापा !
नन्हे कमजोर कर से थामी अंगुलीको मुक्त कराना सम्भव था क्या ?
अरविन्द दीक्षित

No comments:

Post a Comment