Saturday, 24 June 2017

चुनौती- जी हाँ !चुनौती की बना था सेवाकाल का अंतिम खंड ..प्रशासकीय कार्यालय में दी दीर्ध सेवा ,बड़े स्कूलों की बड़ी कक्षाओ के अध्यापन के बाद ......ग्रामीण छोटी सी प्राथमिक शाळा ...बड़ा मुश्किल लगा पर ..सुन रखा था एक शेर
"अपने को खपाए बिना रह सकोगे क्या ?
चलो बचा भी लिया ,बचे हुए का करोगे क्या ?" तो गुरु हो गए शुरू ..आदत पेन रुमाल भूलने की ,अपना न पहचान पाने की .हल खोजा महँगा विशिष्ट पेन विशिष्ट स्याही ....एक दिन रोज की आदत अनुसार हाथ घडी उतारी ओ जेब का पेन ....गायब !
बहुत खोजा फिर खरीदा नया पेन ! डरा हुआ था ..कक्षा में कापी चेक करने जिस छात्र के पास गया उसी का पेन लिया ..इसी क्रम में .एक बालिका के पास मेरा गुमा पेन हूबहू स्याही !पर बालिका चोरी या भूल स्वीकार करने को तैयार नही ..ओ मेरा गुस्सा .....अंग्रेजो की जेल में सुरंग ....पर अपराधी बालक नही बालिका .. ओ किसी भी बालिका को कभी शारारिक दंड देने का ख्याल तक नही आने दिया उसके लिए कठोरतम दंड चुना बहिष्कार सामूहिक !
मेरी व्यथा ...पेन नही ..दर्द तो ये की संस्कार देने में असफल हो चुका था मै ...
लम्बे अवकाश से लोटे प्रधानाध्यापक ने उनकी जेब से एक पेन निकाल ,मेरी और बढ़ा कर बोले .."सॉरी सर !आप का पेन भूल से मेरे साथ चला गया था ."
उन्हें अनसुना अनदेखा कर सीधे बालिका के पास टाटपट्टी पर जा बैठा ओ उसके सर पर हाथ रख कहा --"सॉरी बेटे " एकदम सुबुक उठी वह -"सर !वो पेन ...आप को देख कर ....अपने जेबखर्च से बचा ..महँगा पेन ....शहर से भैया से बुलवाया था ..."
अब भी नीची ही थी उसकी आँखे ओ मेरी !!!.........नहीं मेरी नीची नहीं थी .....क्योकि बच्चो से टुटा नही था मेरा विश्वास !
अरविन्द

No comments:

Post a Comment