Thursday, 15 June 2017


kuchh warsho पहले की बात ---
ग्रामीण शासकीय शालाभवन में माननीय मंत्री महोदय ,जन समस्या निवारणार्थ ,पधारे !
भिन्न भिन्न लोगो व्दारा प्रस्तुत जन समस्याए ----
१ ग्राम में शादी विवाह कार्यक्रमों के मांगलिक भवन !
२ सार्वजनिक शोचालय ,मूत्रालय की आवश्यकता
३ मदिरालय का अभाव
४ प्रेमी युगलों के लिए एकांत स्थल की जुगाड़
५ नशाखोरी ,ताश खोरी खेलो की व्यवस्था
६ धार्मिक प्रवचनों (धर्मौंमाद फेलाने ) के स्थलों का निर्माण ७

मांग पत्र पढ़े गए .हर पत्र की समाप्ति पर एक आवाज सुनाई दी
"मे हु न !"
मंत्रीजी समस्या निपटाने आये थे .अपने काम में हस्तक्षेप उन्हें पसंद नही आया .वे गुस्से से चीखे ---में हु न ----कोंन है ,सामने आओ ?
"मे हु -----आप के पीछे ----आप का शाला भवन !"
सबकी समस्या निपटाने वाले शाला भवन का सर ऊँचा था .
सर नीचा था आप का ,मेरा, ग्राम जनों का !

No comments:

Post a Comment