Thursday, 27 July 2017

चेरटी *दान )
'ओह !आखिर आप ने मुझे पहचान ही लिया पुलिस अंकल !"
"क्यू न पहचानु !आखिर पुलिस की आँखे ....तुम शहर के प्रतिष्ठित ओ चेरटी पर्सन की बेटी !ओ भिखारिन ..मुझे देख भागी कितना तेज ..सीधे ऑटो के पास .."
"क्या करती ?सुबह से अभी तक ५० रु भी तो जमा नही कर पाई .ओ मेरी गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी हो गई ..प्लीज !अंकल बस शाम तक ..थोड़े पैसे और ..."...
"पैसे !!तुम्हे क्या जरुरत इतने बड़े बाप की बेटी ...."
'अंकल !आज माली काका ने उनके बीमार बच्चे की दवा खरीदने पापा से अग्रिम वेतन चाहा..पापा के मना करने पर काका बुदबुदाये ये कैसा दानवीर ,जो अपने काले धन २ नंबर की कमाई से हजारो की चेरटी करता पर ..
.बस अंकल तभी मे भाग कर माली काका के सर्वेंट क्वाटर गई अपने बाल काटे काका की बेटी की फ्राक चढ़ाई ओ चढ़ाया उनके बेटे को अपनी कमर पर ...ओ चल पड़ी इलाज के पैसे एकत्र करने ..
"बहुत हुआ ,अब चलो मेरे साथ .मै इलाज करवा दूंगा माली के बेटे का ....."
"बहुत अच्छा अंकल !पर अंकल आप के पास भी मेरे पापा की तरह ..काली कमाई ...२ नंबर की कमाई ......"
अंकल; की पेशानी पर पसीने की बुँदे छल छला आई वे अपना बेल्ट ,कैप सहला ,बच्ची का सर सहला लाड से बोले ..."गुड़िया !अभी मे जाता हु पर शाम को तुम मुझे मिल ही जाना इसी जगह ...वादा ..."
अंकल के जाते ही फिरसस्वर आवाज सुनाई देने लगी ...गरीबो की सुनो ....

1 comment:

  1. रचना अच्छी है लेकिन आदरणीय ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी चित्र के परिपेक्ष में लिखी जा रही है, सो चित्र के साथ ही भाव स्पष्ट नजर आयेंगे.. रचना के आखिर में पुलिस वाले के चेहरे पर आये भाव का प्रस्तुतिकरन प्रभावी बना है... सादर

    ReplyDelete