Tuesday, 11 April 2017

एक मूक फिल्म --
रेडी ,लाईट ,कैमरा एक्शन ,स्टार्ट ....
सीन एक --एक बुजुर्ग दम्पति भीड़ भरी बस में जेसे तेसे चढ़े बस में दो सीट रिक्त एक जवान महिला के पास दूसरी उसके पीछे ही जवान मर्द के पास ...बुजुर्ग ने फुर्ती दिखाते महिला के पास की सीट पर कब्जा किया पिछली सीट पत्नी के लिए आरक्षित ..
सीन ओके .
सीन दो ..कैमरे की नजर बुजुर्ग की सीट पर ..बुजुर्ग की कामुक नजरे ..पास बेठी महिला के शारीर की गोलाइयो के नापजोख में व्यस्त ...महिला की नजर जेसे ही बुजुर्ग पर गिरी उसने खिड़की के बाहर मुंह निकाला ,आवाज आई "पिच्च"
सीन ओके ...
सीन दो ;;बेचेन घबराये से बुजुर्ग ने पिछली सीट पर पत्नी को और देखा वह भी नीची नजरे किये ,कनखियों से निहार रही अपने सहयात्री को ..उसके मुंह में भी ढेर सारी लार थूंक.
पर पिच्च की आवाज नही ...निगल गई शायद ...
सीन ओके
सीन तीन ...लेखक ओ डायरेक्टर पर गालियों ,जूतों की बोछार ....
सीन ,,कट कट कट लाईट आफ
अरविन्द दीक्षित

No comments:

Post a Comment