श्रवण कुमार
हादसा ---
"जिल्लेसुभानी ,शहंशाहे हिन्द जलालुद्दीन अकबर तशरीफ ला रहे है होशियार्र्र्रर "
आवाज लगाते हुए शहजादे सलीम पिछले कमरे रूपी नेपथ्य में जा चुके थे ,,
इन तथाकथित शहंशाह ओ शहजादे की बीच कोई अनारकली नही थी था तो बस ....
पिता का नजदीक आता रिटायरमेंट ओ इकलोते पुत्र की बेरोजगारी ..
पिताजी ने हुए अपनी खटारा सायकिल से उतरते ही हांपते हुए पुकार लगाईं --"अजी सुनती हो .आज मेरे साथी के पुत्र सुशिल ने आफिस ज्वाइन कर लिया .कितना सुशिल ..आज दिन भर मुझे चाचाजी पुकारते मुंह नही सूखा ओ एक तुम्हारे 'शहजादे ..जिन्हें दिन भर मटरगश्ती भांडगिरी,बाप की मजाक बनाने के अलावा ......"
नेपथ्य में सुन रहे शहजादे का धेर्य टूट गया मर्यादा के परदे तोड़ता ,चीखता मंच पर अवतरित हुआ ,
"सुशील ओ सुशिल ...कोन सा दुर्गुण नही उसमे ...बस एक गुण ...उसके पिताजी की हादसे में हुई मोत ओ .पा गया अनुकम्पा नियुक्ति ..पापा ..आप भी काश किसी हादसे ..."
शहजादे की निगाहें सहसा 'जोधा बाई के सोभाग्य चिन्हों पर पड़ी ...वह सुबुकता हुआ वापस नेपथ्य में लुप्त हो गया .
अरविन्द दीक्षित

No comments:
Post a Comment