Tuesday, 11 April 2017

देवदास --
कभी कभी अनचाहे ही अनजाने लोगो की निजी चर्चा देव फेस बुक वाल पर आ ही जाती है .ऐसी ही एक चर्चा -----------
देव :ही पारो !खोज ही लिया मेने तुम्हे ?
पारो :उफ्फ्फ्फ़ !तुम ज़िंदा हो अब तक !और और ----शराब ओ चन्द्र मुखी दोनों को छोड़ फेसबुक पर !
देव :छुट गए -----सब छुट गए --बस एक विकल्प -- एक सहारा --बेचारी फेस बुक पर यहाँ भी ----एक तल्खी ----ईर्ष्या----तुमसे ईर्ष्या !पारो तुमसे ---...
पारो :इर्ष्या ----आपको ईर्ष्या ---------मुझसे इर्ष्या !
देव : हा पारो ,तुम्हारी चम् चमाती कारो का काफिला , उच्च शिक्षा पाते बच्चे तुम्हारा फेला हुआ मित्र समूह ,और इन सब से बढ़ कर तुम्हारी फेसबुक वाल पर आती असख्य लाइक ,कमेन्ट -----
पारो : देवबाबू आप हद से आगे जा रहे है ,मेरा मित्र समूह मुझ्सेकई दिनों से आग्रह कर रहा है की आप जेसे फटीचर ,नालायक बदतमीज को अपनी फेस बुक पर ब्लाक कर दू ,अन्फ्रेंड कर दू ?
देव बाबु : हा !हा---------तुम ब्लाक करोगी -------तुम !भूल गई ----बचपन में मारी छड़ी का मस्तक पर लगा निशान !पर मुझे याद है ------तुमने कैसे अपनी ममता के आँचल में छिपाया था मेरा हर अपराध !तभी तो आज तक अपराध किये ही जा रहा हु मे !
पारो : देव बाबू आज भी आप उसी युग में जी रहे है .ये महिला सशक्तिकरण का युग है ----आज मेरे पास बंगला है गाडी है मित्रो का समूह है .आप के पास क्या है ?
देव :मेरे पास हा हा (हंसी )है .
पारो :बस्स ! मे जानती आप यु नहीं मानेगे तो लो इसी क्षण ब्लाक किया मेने .
इसके बाद ---सब अद्रश्य होना ही था पर एक प्रश्न अब भी उभरा हुआ था क्या मन भी फेस बुक है ?क्या वंहा भी ब्लाक किया जाना संभव है ?
बताइये न देव बाबू ?आप भी तो बताइये श्रीमती पारो ?

No comments:

Post a Comment