इन्फार्मेशन -------
"पुलिस अंकल !पुलिस अंकल !आप आतंकवादी तलाश रहे है न !"
"हाँ ,हाँ ! पर तुम उन्हें कैसे जानते हो ?"
"मै उन्हें जानता हु ,आप को उनसे मिलवा भी सकता हु ?"
"अरे !-तुम! तुम उन्हें जानते हो तुमने कैसे जाना की वे आतंकवादी ?"
"अंकल !जो बेवजह एक का गुस्सा दुसरे निर्दोशो पर निकालते अकारण मारपीट करते ,डराते वे ही आतंकवादी होते है न !
हा !बेटे !तुम सही कहते पर "
"अब पर वर छोडिये ,चलिए मेरे साथ मेरे घर मेरे स्कुल -"
"तुम्हारे घर !तुम्हारे स्कुल !-वे वहीँ छुपे है ?"
"अरे हाँ !घर मिलेगी मेरी मम्मी ओ स्कुल मिलेगे मेरे अंग्रेजी टीचर -ये दोनों भी वही तो करते जो करते है आतंकवादी "
"ओह !!गुड इनफरमेशन !ये तो मेरे घर के अंदर भी तो हो सकते ,पहले मै उन्हें तो "
-पुलिस अंकल की मोटर सायकिल तेजी से उनके घर की और भागी जा रही थी ..
अरविन्द दीक्षित
No comments:
Post a Comment